हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को एससी और ओबीसी स्टूडेंट्स के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2025 – 26 से देश के किसी भी सरकारी कॉलेज में मेडिकल व इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले एससी एवं ओबीसी के सभी विद्यार्थियों को पूरी स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके लिए एक पोर्टल बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री रविवार शाम को गुरुग्राम में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस अवसर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री छगन भुजबल, सांसद उपेंद्र कुशवाह तथा कल्पना सैनी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने उस समय देश और समाज को जगाने का काम किया था, जब भारत गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा हुआ था। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन बाल विवाह को रोकने, विधवा विवाह का समर्थन करने, महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने, छुआछूत को खत्म करने और समाज को सशक्त बनाने में लगा दिया। उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा, विधवा विवाह, दलित उत्थान और शोषण के विरुद्ध आवाज उठाई, वह भी उस दौर में जब ये बातें सोचना भी कठिन था। देश का पहला लड़कियों का स्कूल खोला मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर भारत का पहला लड़कियों का स्कूल पुणे में खोला। उनकी पत्नी भी एक महान समाज सुधारक और भारत की पहली महिला शिक्षिका थीं। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा, सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित किया । महात्मा फुले के आदर्श हमारे लिए दिशा सूचक हैं। उन्हीं के अनुरूप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का मंत्र दिया है। सैनी समाज का इतिहास गौरवशाली उन्होंने कहा कि सैनी समाज का इतिहास प्राचीन और गौरवशाली है। इसने हमेशा से श्रम, त्याग और सेवा को अपना धर्म माना है। कृषि, बागवानी और जनसेवा में इस समाज का योगदान अतुलनीय रहा है। सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले व भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले सैनी समाज के रत्न हैं। गरीबों का कल्याण-उत्थान हमारा संकल्प मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों का कल्याण-उत्थान हमारा संकल्प था, संकल्प है और संकल्प रहेगा। इसलिए विकास का हमारा आधार गरीब का सशक्तिकरण है। लास्ट माइल डिलीवरी पर फोकस ने इन वर्गों का जीवन बदल दिया है। वंचितों की सेवा का यह संकल्प ही सच्चा सामाजिक न्याय है। पढ़ाई के लिए लोन दिया जा रहा पिछड़े वर्गों के 3 लाख रुपए तक वार्षिक आय वाले परिवारों के बच्चों की देश में पढ़ाई के लिए 15 लाख तथा विदेश में पढ़ाई के लिए 20 लाख तक का लोन 4 प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर दिया जाता है। इस मौके पर विधायक मुकेश शर्मा, बिमला चौधरी, उषा मौर्य, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के अध्यक्ष दिलबाग सिंह सैनी आदि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अखिल भारतीय शल्य-चिकित्सक संघ के 12वें वार्षिक सम्मेलन में भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में नवाचार और आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल सभी वर्गों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन न केवल सर्जरी के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने का मंच है, बल्कि हरियाणा की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने में भी मार्गदर्शक सिद्ध होगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को एससी और ओबीसी स्टूडेंट्स के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2025 – 26 से देश के किसी भी सरकारी कॉलेज में मेडिकल व इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले एससी एवं ओबीसी के सभी विद्यार्थियों को पूरी स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके लिए एक पोर्टल बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री रविवार शाम को गुरुग्राम में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस अवसर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री छगन भुजबल, सांसद उपेंद्र कुशवाह तथा कल्पना सैनी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने उस समय देश और समाज को जगाने का काम किया था, जब भारत गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा हुआ था। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन बाल विवाह को रोकने, विधवा विवाह का समर्थन करने, महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने, छुआछूत को खत्म करने और समाज को सशक्त बनाने में लगा दिया। उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा, विधवा विवाह, दलित उत्थान और शोषण के विरुद्ध आवाज उठाई, वह भी उस दौर में जब ये बातें सोचना भी कठिन था। देश का पहला लड़कियों का स्कूल खोला मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर भारत का पहला लड़कियों का स्कूल पुणे में खोला। उनकी पत्नी भी एक महान समाज सुधारक और भारत की पहली महिला शिक्षिका थीं। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा, सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित किया । महात्मा फुले के आदर्श हमारे लिए दिशा सूचक हैं। उन्हीं के अनुरूप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का मंत्र दिया है। सैनी समाज का इतिहास गौरवशाली उन्होंने कहा कि सैनी समाज का इतिहास प्राचीन और गौरवशाली है। इसने हमेशा से श्रम, त्याग और सेवा को अपना धर्म माना है। कृषि, बागवानी और जनसेवा में इस समाज का योगदान अतुलनीय रहा है। सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले व भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले सैनी समाज के रत्न हैं। गरीबों का कल्याण-उत्थान हमारा संकल्प मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों का कल्याण-उत्थान हमारा संकल्प था, संकल्प है और संकल्प रहेगा। इसलिए विकास का हमारा आधार गरीब का सशक्तिकरण है। लास्ट माइल डिलीवरी पर फोकस ने इन वर्गों का जीवन बदल दिया है। वंचितों की सेवा का यह संकल्प ही सच्चा सामाजिक न्याय है। पढ़ाई के लिए लोन दिया जा रहा पिछड़े वर्गों के 3 लाख रुपए तक वार्षिक आय वाले परिवारों के बच्चों की देश में पढ़ाई के लिए 15 लाख तथा विदेश में पढ़ाई के लिए 20 लाख तक का लोन 4 प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर दिया जाता है। इस मौके पर विधायक मुकेश शर्मा, बिमला चौधरी, उषा मौर्य, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के अध्यक्ष दिलबाग सिंह सैनी आदि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अखिल भारतीय शल्य-चिकित्सक संघ के 12वें वार्षिक सम्मेलन में भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में नवाचार और आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल सभी वर्गों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन न केवल सर्जरी के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने का मंच है, बल्कि हरियाणा की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने में भी मार्गदर्शक सिद्ध होगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
