बठिंडा में पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बताया कि सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों में बाबा साहब की तस्वीर लगवाई है। इसके अलावा बठिंडा की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने भी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने पंजाब के मौजूदा हालात पर भी चर्चा की। गुरपतवंत पन्नू जैसे शरारती तत्वों पर कार्रवाई की बात करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे लोग पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं। बाजवा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार किसी को भी लोगों को गुमराह करने की इजाजत नहीं देगी। उन्होंने बताया कि पहली बार विपक्षी नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मजीठिया के संदर्भ में मोहिंदर ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। उनका कहना था कि विपक्षी नेता केवल अपनी राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं। सुखबीर बादल के प्रधान बनने पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि यह उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रधान बने, जनता सब समझती है। बाजवा पर केस दर्ज होना गलत : हरसिमरत कौर बठिंडा की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बादल ने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने संविधान के माध्यम से समाज से जातिगत भेदभाव को समाप्त करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। इस दौरान उन्होंने पंजाब की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा की। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ दर्ज एफआईआर के मुद्दे पर उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मान खुद को भगवान समझने लगे हैं। हरसिमरत ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि लोग सरकार की कार्यशैली से परेशान हैं। उनका मानना है कि आगामी चुनावों में जनता इसका जवाब देगी। बठिंडा में पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बताया कि सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों में बाबा साहब की तस्वीर लगवाई है। इसके अलावा बठिंडा की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने भी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने पंजाब के मौजूदा हालात पर भी चर्चा की। गुरपतवंत पन्नू जैसे शरारती तत्वों पर कार्रवाई की बात करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे लोग पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं। बाजवा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार किसी को भी लोगों को गुमराह करने की इजाजत नहीं देगी। उन्होंने बताया कि पहली बार विपक्षी नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मजीठिया के संदर्भ में मोहिंदर ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। उनका कहना था कि विपक्षी नेता केवल अपनी राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं। सुखबीर बादल के प्रधान बनने पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि यह उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रधान बने, जनता सब समझती है। बाजवा पर केस दर्ज होना गलत : हरसिमरत कौर बठिंडा की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बादल ने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने संविधान के माध्यम से समाज से जातिगत भेदभाव को समाप्त करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। इस दौरान उन्होंने पंजाब की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा की। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ दर्ज एफआईआर के मुद्दे पर उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मान खुद को भगवान समझने लगे हैं। हरसिमरत ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि लोग सरकार की कार्यशैली से परेशान हैं। उनका मानना है कि आगामी चुनावों में जनता इसका जवाब देगी। पंजाब | दैनिक भास्कर
