जालंधर में हंसराज के घर पहुंचे पंजाबी सिंगर गुरदास मान:पत्नी के निधन पर दुख जताया, अंतिम अरदास में सीएम से लेकर कलाकारों तक ने दी श्रद्धांजलि

जालंधर में हंसराज के घर पहुंचे पंजाबी सिंगर गुरदास मान:पत्नी के निधन पर दुख जताया, अंतिम अरदास में सीएम से लेकर कलाकारों तक ने दी श्रद्धांजलि

जालंधर से ताल्लुक रखने वाले मशहूर सूफी गायक और पूर्व भाजपा सांसद हंस राज हंस की पत्नी रेशम कौर का हाल ही में निधन हो गया था। आज पंजाबी गायक गुरदास मान उनके परिवार से दुख साझा करने जालंधर पहुंचे। जहां उन्होंने हंस राज हंस के साथ अपना दुख साझा किया। रेशम कौर की अंतिम अरदास करीब पांच दिन पहले की गई थी। हाल ही में सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भी परिवार से मिलने जालंधर पहुंचे थे। अंतिम विदाई में श्रद्धांजलि देने के लिए राज्य के सीएम भगवंत सिंह मान, पंजाबी कलाकार बिन्नू ढिल्लों, जी खान, केएस मक्खन, कौर बी, सतिंदर सत्ती, अमर नूरी, हैप्पी संघा और गुरप्रीत सिंह घुग्गी सहित अन्य कलाकार पहुंचे थे। हृदय रोग से निधन जानकारी के अनुसार हंस राज हंस की पत्नी रेशम कौर काफी समय से हृदय रोग से पीड़ित थीं। पिछले कुछ समय से वह जालंधर के टैगोर अस्पताल में भर्ती थीं। हाल ही में बीमारी के चलते उन्हें स्टेंट भी डाला गया था। इसके बाद भी उन्हें कोई खास फर्क नहीं पड़ा। अब 62 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली है। दिल्ली से BJP के सांसद रहे हंस राज हंस पंजाबी सूफी गायक हंस राज हंस मूल रूप से जालंधर के गांव शफीपुर के रहने वाले हैं। उनका जन्म 9 अप्रैल 1962 में हुआ था। पंजाब के सूफी गायकों में हंसराज हंस अपने समय पर पहले नंबर पर थे। वह गायक हुए नुसरत फतेह अली खान के साथ भी गाना गा चुके हैं। अकाली दल से शुरू की सियासत, अब BJP में हंस राज हंस ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत शिरोमणि अकाली दल (SAD) के सदस्य के रूप में की थी। जालंधर से 2009 का लोकसभा चुनाव लड़े थे, जिसमें वह हार गए। इसके बाद वह कांग्रेस के साथ जुड़ गए थे, जहां उन्हें ज्यादा मौका नहीं मिला। इसके बाद वह BJP में शामिल हुए। जालंधर से ताल्लुक रखने वाले मशहूर सूफी गायक और पूर्व भाजपा सांसद हंस राज हंस की पत्नी रेशम कौर का हाल ही में निधन हो गया था। आज पंजाबी गायक गुरदास मान उनके परिवार से दुख साझा करने जालंधर पहुंचे। जहां उन्होंने हंस राज हंस के साथ अपना दुख साझा किया। रेशम कौर की अंतिम अरदास करीब पांच दिन पहले की गई थी। हाल ही में सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भी परिवार से मिलने जालंधर पहुंचे थे। अंतिम विदाई में श्रद्धांजलि देने के लिए राज्य के सीएम भगवंत सिंह मान, पंजाबी कलाकार बिन्नू ढिल्लों, जी खान, केएस मक्खन, कौर बी, सतिंदर सत्ती, अमर नूरी, हैप्पी संघा और गुरप्रीत सिंह घुग्गी सहित अन्य कलाकार पहुंचे थे। हृदय रोग से निधन जानकारी के अनुसार हंस राज हंस की पत्नी रेशम कौर काफी समय से हृदय रोग से पीड़ित थीं। पिछले कुछ समय से वह जालंधर के टैगोर अस्पताल में भर्ती थीं। हाल ही में बीमारी के चलते उन्हें स्टेंट भी डाला गया था। इसके बाद भी उन्हें कोई खास फर्क नहीं पड़ा। अब 62 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली है। दिल्ली से BJP के सांसद रहे हंस राज हंस पंजाबी सूफी गायक हंस राज हंस मूल रूप से जालंधर के गांव शफीपुर के रहने वाले हैं। उनका जन्म 9 अप्रैल 1962 में हुआ था। पंजाब के सूफी गायकों में हंसराज हंस अपने समय पर पहले नंबर पर थे। वह गायक हुए नुसरत फतेह अली खान के साथ भी गाना गा चुके हैं। अकाली दल से शुरू की सियासत, अब BJP में हंस राज हंस ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत शिरोमणि अकाली दल (SAD) के सदस्य के रूप में की थी। जालंधर से 2009 का लोकसभा चुनाव लड़े थे, जिसमें वह हार गए। इसके बाद वह कांग्रेस के साथ जुड़ गए थे, जहां उन्हें ज्यादा मौका नहीं मिला। इसके बाद वह BJP में शामिल हुए।   पंजाब | दैनिक भास्कर