अंबाला मंडी में किसानों से मिले MLA निर्मल सिंह:CM सैनी को दी पीएम से सीख लेने की नसीहत, असीम गोयल के खिलाफ चलाएंगे मुहिम

अंबाला मंडी में किसानों से मिले MLA निर्मल सिंह:CM सैनी को दी पीएम से सीख लेने की नसीहत, असीम गोयल के खिलाफ चलाएंगे मुहिम

हरियाणा के पूर्व राजस्व मंत्री और अंबाला शहर से कांग्रेस विधायक निर्मल सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ अंबाला शहर की नई अनाज मंडी पहुंचे और किसानों, आढ़तियों और मजदूरों से बातचीत की और उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। साथ ही निर्मल सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को नसीहत भी दी। निर्मल सिंह ने सीएम नायब सैनी से कहा कि उन्हें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीख लेनी चाहिए। कि किस तरह से वह लोकतंत्र को मजबूत करते हैं और प्रोटोकॉल का पालन करते हैं। उन्होंने सीएम से लोकतंत्र का सम्मान करने को कहा है। पीएम ने प्रोटोकॉल का पालन किया शहर विधायक निर्मल सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने यमुनानगर थर्मल प्लांट के उद्घाटन के लिए निमंत्रण पत्र और शिलान्यास पत्थर पर कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी का नाम लिखा था। लेकिन हरियाणा के मुख्यमंत्री लोकतंत्र का सम्मान करने की बजाय हारे हुए पूर्व मंत्री असीम गोयल के साथ घूमते हैं और उनसे प्लांट का उद्घाटन करवाकर लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रहे हैं। पीएम से लोकतंत्र का सम्मान करना सीखें सीएम ऐसे में निर्मल सिंह ने नायब सैनी से कहा कि वह मोदी से सीख लें और लोकतंत्र का सम्मान करें। निर्मल सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की कि वह बताएं कि किस आधार पर किस प्रोटोकॉल के तहत वह हारे हुए विधायक असीम गोयल के नाम के पत्थर लग रहे हैं। उन्होंने इसको लोकतंत्र में अंबाला शहर विधानसभा की जनता का अपमान कहा है। निर्मल सिंह ने इसे सरासर गलत और लोकतंत्र का अपमान बताया। असीम के खिलाफ चलाई जाएगी मुहिम निर्मल सिंह ने कहा कि जो अधिकारी हारने के बाद भी विकास कार्यों का शिलान्यास बोर्ड पर असीम गोयल का नाम लिख रहे हैं उनके खिलाफ विधानसभा में आवाज उठाई जाएगी और जो अधिकारी इस साजिश में शामिल हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए मुहिम चलाई जाएगी। हरियाणा के पूर्व राजस्व मंत्री और अंबाला शहर से कांग्रेस विधायक निर्मल सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ अंबाला शहर की नई अनाज मंडी पहुंचे और किसानों, आढ़तियों और मजदूरों से बातचीत की और उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। साथ ही निर्मल सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को नसीहत भी दी। निर्मल सिंह ने सीएम नायब सैनी से कहा कि उन्हें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीख लेनी चाहिए। कि किस तरह से वह लोकतंत्र को मजबूत करते हैं और प्रोटोकॉल का पालन करते हैं। उन्होंने सीएम से लोकतंत्र का सम्मान करने को कहा है। पीएम ने प्रोटोकॉल का पालन किया शहर विधायक निर्मल सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने यमुनानगर थर्मल प्लांट के उद्घाटन के लिए निमंत्रण पत्र और शिलान्यास पत्थर पर कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी का नाम लिखा था। लेकिन हरियाणा के मुख्यमंत्री लोकतंत्र का सम्मान करने की बजाय हारे हुए पूर्व मंत्री असीम गोयल के साथ घूमते हैं और उनसे प्लांट का उद्घाटन करवाकर लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रहे हैं। पीएम से लोकतंत्र का सम्मान करना सीखें सीएम ऐसे में निर्मल सिंह ने नायब सैनी से कहा कि वह मोदी से सीख लें और लोकतंत्र का सम्मान करें। निर्मल सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की कि वह बताएं कि किस आधार पर किस प्रोटोकॉल के तहत वह हारे हुए विधायक असीम गोयल के नाम के पत्थर लग रहे हैं। उन्होंने इसको लोकतंत्र में अंबाला शहर विधानसभा की जनता का अपमान कहा है। निर्मल सिंह ने इसे सरासर गलत और लोकतंत्र का अपमान बताया। असीम के खिलाफ चलाई जाएगी मुहिम निर्मल सिंह ने कहा कि जो अधिकारी हारने के बाद भी विकास कार्यों का शिलान्यास बोर्ड पर असीम गोयल का नाम लिख रहे हैं उनके खिलाफ विधानसभा में आवाज उठाई जाएगी और जो अधिकारी इस साजिश में शामिल हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए मुहिम चलाई जाएगी।   हरियाणा | दैनिक भास्कर