अमेरिकी उपराष्ट्रपति बोले- मैंने ताज सिर्फ तस्वीरों में देखा था:पत्नी का गाइड से पूछा- ये प्यार की निशानी कैसे बन गया, मुमताज कौन थीं?

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आगरा के ताजमहल में 1 घंटे 10 मिनट तक रुके। उनके साथ पत्नी उषा, बेटे विवेक, इवान और बेटी मिराबेल थे। आगरा के नितिन उन्हें गाइड कर रहे थे । नितिन ने बताया कि कैंपस में पैर रखते ही जेडी वेंस के मुंह से निकला- ताज को मैंने सिर्फ तस्वीरों में देखा था। यह वाकई बहुत सुंदर है। उनकी पत्नी ऊषा वेंस ने पूछा- मुमताज कौन थीं? ऐसा क्या हुआ कि यह इमारत प्यार की निशानी बन गई। वेंस के बेटे भी ताज और उसके मुख्य गुंबद को लेकर सवाल पूछ रहे थे। 4 साल के बेटे विवेक ने पूछा कि इतने भारी-भारी पत्थर यहां कैसे लाए गए? कैसे इन्हें इतनी ऊंचाई पर रखा गया, क्या उस समय भी क्रेन होती थीं? वेंस के तीनों बच्चे भारतीय रंग में नजर आए। दोनों बेटे एक जैसे ट्रेडिशनल कुर्ता-पैजामा पहने हुए थे। ताजमहल का मेन गुंबद जेडी वेंस के बड़े बेटे को खास पसंद आया। उन्होंने गाइड नितिन के साथ इसे 2 बार देखा। जेडी वेंस के परिवार ने क्या-कुछ पूछा, उन्हें इसके क्या जवाब मिले, यह जानने के लिए दैनिक भास्कर ने गाइड नितिन से डिटेल में बात की। पढ़िए पूरी बातचीत… सवाल. ताजमहल को देखने के बाद जेडी वेंस का पहला रिएक्शन क्या था?
जवाब. जब वो अंदर आए और ताजमहल को देखा, तब उन्होंने सबसे पहला शब्द बोला- वॉउ। इसके बाद उन्होंने पूछा कि ताजमहल को किसने बनवाया और इसे बनाने के पीछे क्या कारण थे। मैंने उन्हें बताया कि इसे मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की मोहब्बत की याद में बनवाया था।
सवाल. ताजमहल को बनवाने में कितने साल लगे, इसमें कौन सा मार्बल लगा है?
जवाब. ताजमहल को बनाने में 20 साल लगे। इसमें राजस्थान के सफेद संगमरमर का इस्तेमाल किया गया था।
सवाल. किसने ज्यादा सवाल पूछे, जेडी वेंस या उनकी पत्नी ने?
जवाब. जेडी वेंस से ज्यादा उनकी वाइफ ताजमहल की हिस्ट्री जानने में दिलचस्पी ले रही थीं। आर्किटेक्चर के बारे में जानने में उनकी ज्यादा क्यूरोसिटी थी। सवाल. क्या सेकेंड लेडी ने ताजमहल के फाउंडेशन के बारे में भी पूछा?
जवाब. जी हां, मैंने उन्हें बताया कि ताजमहल पानी के कुएं पर बना है। इसके ऊपर एबनी वुड लगाई गई है। उन्होंने इस वुड की खासियत के बारे में पूछा। मैंने बताया कि यह पानी के जितने संपर्क में रहती है, उतनी ही मजबूत होती है, इसलिए इसे यमुना किनारे बनाया गया है। ये जानकर वो बहुत आश्चर्यचकित थीं।
सवाल. सेकेंड लेडी ने और क्या जानना चाहा?
जवाब. उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी वाइफ हिस्ट्री में ग्रेजुएट हैं। उनकी सबसे ज्यादा दिलचस्पी ताज के इनले वर्क पर थी। उन्होंने जाना कि कैसे नक्काशी की गई। इसे बनाने में उस समय किस-किस गैजेट का इस्तेमाल किया गया। ऐसा कौन सा प्लास्टर यूज किया गया कि आज तक इस इमारत पर समय का कोई असर नहीं पड़ा। सवाल. जेडी वेंस के बच्चों ने मार्बल को यहां तक लाने के बारे में भी पूछा ?
जवाब. उनके साथ 7 साल के इवान, 4 साल के विवेक और 3 साल की बेटी मिराबेल थीं। विवेक ने पूछा- इतने भारी-भारी पत्थर को यहां तक कैसे लाया गया? मैंने उन्हें बताया कि हाथियों और बैलगाड़ी पर लाद कर पत्थरों को यहां तक लाया गया था। सवाल. क्या उन्होंने ताजमहल बनाने वाले कारीगरों के हाथ काटने को लेकर कुछ पूछा था?
जवाब. नहीं, उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं पूछा। मगर, जब ताजमहल के इतिहास के बारे में बात चल रही थी, तब उन्होंने पूछा कि शाहजहां को उनको किस बेटे ने कैद कर दिया था? मैंने बताया कि औरंगजेब ने उन्हें कैद किया था। आखिरी वक्त में वो ताजमहल के पास किले में थे, वहीं से ताजमहल को देखा करते थे।
सवाल. क्या वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस ने प्रेसीडेंट ट्रंप की ताज विजिट को लेकर कुछ बात की?
जवाब. उन्होंने पूछा कि क्या प्रेसिडेंट को भी आपने ही ताजमहल की विजिट कराई थी। उनको ताजमहल कैसा लगा था? मैंने बताया कि उन्हें ताजमहल बहुत अच्छा लगा था। उन्होंने ने भी हिस्ट्री को लेकर कई सवाल पूछे थे।
सवाल. वाइस प्रेसिडेंट जाते-जाते आपसे क्या कहकर गए?
जवाब. उन्होंने कहा कि ताजमहल बेहद खूबसूरत है। इस बार मैं जल्दी जा रहा हूं, लेकिन अगली बार सर्दी के मौसम में दोबारा आऊंगा। आगरा में नाइट स्टे भी करेंगे। तब आपके साथ दोबारा ताजमहल घूमेंगे। जेडी वेंस ने वापस जाने से पहले गाइड नितिन को क्या गिफ्ट दिया… जेडी वेंस ने विजिटर डायरी पर क्या लिखा… वेंस ने ताजमहल की विजिटर बुक में लिखा- ताजमहल अद्भुत है! सच्चे प्यार, मानवीय सरलता और भारत की महान संस्कृति के प्रति श्रद्धांजलि का प्रमाण…धन्यवाद। बताया जा रहा है कि वेंस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने विजिटर बुक में जो लिखा था, उसे भी पढ़ा। 2020 में ट्रम्प आए
लिखा- ताज हमें प्रेरणा देता है
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फरवरी 2020 में ताजमहल का दौरा किया। प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप उनके साथ थीं। उन्होंने ताजमहल देखने के बाद लिखा- ताजमहल हमें चकित और प्रेरणा देता है। यह भारत की संस्कृति की विभिन्नता और संपन्नता की शानदार विरासत है। थैंक्यू इंडिया। 2000 में बिल क्लिंटन ताज देखने आए
उनके बाद अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान 22 मार्च 2000 को तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भी अपनी भारत यात्रा के दौरान ताजमहल देखने गए थे। उन्होंने लिखा- दुनिया में दो तरह के लोग हैं। एक वो जिन्होंने ताजमहल देखा है और दूसरे वो जिन्होंने ताज नहीं देखा है। हेलिकॉप्टर से आगरा पहुंचे वेंस, पहले पत्नी-बेटी बाहर आए वेंस परिवार के साथ मंगलवार सुबह 10 बजे आगरा पहुंचे। उनका हेलिकॉप्टर सुबह 10 बजे आगरा एयरपोर्ट पर उतरा। सबसे पहले हेलिकॉप्टर से उनकी पत्नी और बेटी बाहर आईं, फिर बेटे और अंत में वेंस आए। वेंस का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुके देकर स्वागत किया। वेंस के स्वागत के लिए 8 स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होने थे, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद ये कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। अमेरिकी उपराष्ट्रपति को देखने के लिए आगरा में सड़कों के दोनों ओर हजारों लोग जुटे। हालांकि, सुरक्षा कारणों से पुलिस ने अधिक भीड़ जमा नहीं होने दी। वेंस की सुरक्षा में 20 IPS, 3500 पुलिसकर्मी और ब्लैक कमांडो तैनात किए गए। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। वेंस 4 दिन के भारत दौरे पर हैं। सोमवार को वे दिल्ली पहुंचे। वहां अक्षरधाम मंदिर गए, शाम को PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मंगलवार को जयपुर में आमेर का किला देखा था।
……………………… यह खबर भी पढ़ें… अमेरिकी उपराष्ट्रपति बेटी को गोद में लेकर ताजमहल घूमे:परिवार के साथ फोटो खिंचवाईं; लिखा- अद्भुत… ये सच्चे प्यार का प्रमाण अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस ने आगरा में ताजमहल देखा। पत्नी उषा, बेटों विवेक, इवान और बेटी मिराबेल के साथ डायना बेंच पर बैठकर फोटो खिंचवाईं। वेंस बेटी को गोद में लेकर ताजमहल परिसर में घूमे। वेंस के तीनों बच्चे भारतीय रंग में नजर आए। दोनों बेटे एक जैसे ट्रेडिशनल कुर्ता-पैजामा पहने हुए थे। पढ़िए पूरी खबर… अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आगरा के ताजमहल में 1 घंटे 10 मिनट तक रुके। उनके साथ पत्नी उषा, बेटे विवेक, इवान और बेटी मिराबेल थे। आगरा के नितिन उन्हें गाइड कर रहे थे । नितिन ने बताया कि कैंपस में पैर रखते ही जेडी वेंस के मुंह से निकला- ताज को मैंने सिर्फ तस्वीरों में देखा था। यह वाकई बहुत सुंदर है। उनकी पत्नी ऊषा वेंस ने पूछा- मुमताज कौन थीं? ऐसा क्या हुआ कि यह इमारत प्यार की निशानी बन गई। वेंस के बेटे भी ताज और उसके मुख्य गुंबद को लेकर सवाल पूछ रहे थे। 4 साल के बेटे विवेक ने पूछा कि इतने भारी-भारी पत्थर यहां कैसे लाए गए? कैसे इन्हें इतनी ऊंचाई पर रखा गया, क्या उस समय भी क्रेन होती थीं? वेंस के तीनों बच्चे भारतीय रंग में नजर आए। दोनों बेटे एक जैसे ट्रेडिशनल कुर्ता-पैजामा पहने हुए थे। ताजमहल का मेन गुंबद जेडी वेंस के बड़े बेटे को खास पसंद आया। उन्होंने गाइड नितिन के साथ इसे 2 बार देखा। जेडी वेंस के परिवार ने क्या-कुछ पूछा, उन्हें इसके क्या जवाब मिले, यह जानने के लिए दैनिक भास्कर ने गाइड नितिन से डिटेल में बात की। पढ़िए पूरी बातचीत… सवाल. ताजमहल को देखने के बाद जेडी वेंस का पहला रिएक्शन क्या था?
जवाब. जब वो अंदर आए और ताजमहल को देखा, तब उन्होंने सबसे पहला शब्द बोला- वॉउ। इसके बाद उन्होंने पूछा कि ताजमहल को किसने बनवाया और इसे बनाने के पीछे क्या कारण थे। मैंने उन्हें बताया कि इसे मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की मोहब्बत की याद में बनवाया था।
सवाल. ताजमहल को बनवाने में कितने साल लगे, इसमें कौन सा मार्बल लगा है?
जवाब. ताजमहल को बनाने में 20 साल लगे। इसमें राजस्थान के सफेद संगमरमर का इस्तेमाल किया गया था।
सवाल. किसने ज्यादा सवाल पूछे, जेडी वेंस या उनकी पत्नी ने?
जवाब. जेडी वेंस से ज्यादा उनकी वाइफ ताजमहल की हिस्ट्री जानने में दिलचस्पी ले रही थीं। आर्किटेक्चर के बारे में जानने में उनकी ज्यादा क्यूरोसिटी थी। सवाल. क्या सेकेंड लेडी ने ताजमहल के फाउंडेशन के बारे में भी पूछा?
जवाब. जी हां, मैंने उन्हें बताया कि ताजमहल पानी के कुएं पर बना है। इसके ऊपर एबनी वुड लगाई गई है। उन्होंने इस वुड की खासियत के बारे में पूछा। मैंने बताया कि यह पानी के जितने संपर्क में रहती है, उतनी ही मजबूत होती है, इसलिए इसे यमुना किनारे बनाया गया है। ये जानकर वो बहुत आश्चर्यचकित थीं।
सवाल. सेकेंड लेडी ने और क्या जानना चाहा?
जवाब. उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी वाइफ हिस्ट्री में ग्रेजुएट हैं। उनकी सबसे ज्यादा दिलचस्पी ताज के इनले वर्क पर थी। उन्होंने जाना कि कैसे नक्काशी की गई। इसे बनाने में उस समय किस-किस गैजेट का इस्तेमाल किया गया। ऐसा कौन सा प्लास्टर यूज किया गया कि आज तक इस इमारत पर समय का कोई असर नहीं पड़ा। सवाल. जेडी वेंस के बच्चों ने मार्बल को यहां तक लाने के बारे में भी पूछा ?
जवाब. उनके साथ 7 साल के इवान, 4 साल के विवेक और 3 साल की बेटी मिराबेल थीं। विवेक ने पूछा- इतने भारी-भारी पत्थर को यहां तक कैसे लाया गया? मैंने उन्हें बताया कि हाथियों और बैलगाड़ी पर लाद कर पत्थरों को यहां तक लाया गया था। सवाल. क्या उन्होंने ताजमहल बनाने वाले कारीगरों के हाथ काटने को लेकर कुछ पूछा था?
जवाब. नहीं, उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं पूछा। मगर, जब ताजमहल के इतिहास के बारे में बात चल रही थी, तब उन्होंने पूछा कि शाहजहां को उनको किस बेटे ने कैद कर दिया था? मैंने बताया कि औरंगजेब ने उन्हें कैद किया था। आखिरी वक्त में वो ताजमहल के पास किले में थे, वहीं से ताजमहल को देखा करते थे।
सवाल. क्या वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस ने प्रेसीडेंट ट्रंप की ताज विजिट को लेकर कुछ बात की?
जवाब. उन्होंने पूछा कि क्या प्रेसिडेंट को भी आपने ही ताजमहल की विजिट कराई थी। उनको ताजमहल कैसा लगा था? मैंने बताया कि उन्हें ताजमहल बहुत अच्छा लगा था। उन्होंने ने भी हिस्ट्री को लेकर कई सवाल पूछे थे।
सवाल. वाइस प्रेसिडेंट जाते-जाते आपसे क्या कहकर गए?
जवाब. उन्होंने कहा कि ताजमहल बेहद खूबसूरत है। इस बार मैं जल्दी जा रहा हूं, लेकिन अगली बार सर्दी के मौसम में दोबारा आऊंगा। आगरा में नाइट स्टे भी करेंगे। तब आपके साथ दोबारा ताजमहल घूमेंगे। जेडी वेंस ने वापस जाने से पहले गाइड नितिन को क्या गिफ्ट दिया… जेडी वेंस ने विजिटर डायरी पर क्या लिखा… वेंस ने ताजमहल की विजिटर बुक में लिखा- ताजमहल अद्भुत है! सच्चे प्यार, मानवीय सरलता और भारत की महान संस्कृति के प्रति श्रद्धांजलि का प्रमाण…धन्यवाद। बताया जा रहा है कि वेंस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने विजिटर बुक में जो लिखा था, उसे भी पढ़ा। 2020 में ट्रम्प आए
लिखा- ताज हमें प्रेरणा देता है
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फरवरी 2020 में ताजमहल का दौरा किया। प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप उनके साथ थीं। उन्होंने ताजमहल देखने के बाद लिखा- ताजमहल हमें चकित और प्रेरणा देता है। यह भारत की संस्कृति की विभिन्नता और संपन्नता की शानदार विरासत है। थैंक्यू इंडिया। 2000 में बिल क्लिंटन ताज देखने आए
उनके बाद अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान 22 मार्च 2000 को तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भी अपनी भारत यात्रा के दौरान ताजमहल देखने गए थे। उन्होंने लिखा- दुनिया में दो तरह के लोग हैं। एक वो जिन्होंने ताजमहल देखा है और दूसरे वो जिन्होंने ताज नहीं देखा है। हेलिकॉप्टर से आगरा पहुंचे वेंस, पहले पत्नी-बेटी बाहर आए वेंस परिवार के साथ मंगलवार सुबह 10 बजे आगरा पहुंचे। उनका हेलिकॉप्टर सुबह 10 बजे आगरा एयरपोर्ट पर उतरा। सबसे पहले हेलिकॉप्टर से उनकी पत्नी और बेटी बाहर आईं, फिर बेटे और अंत में वेंस आए। वेंस का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुके देकर स्वागत किया। वेंस के स्वागत के लिए 8 स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होने थे, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद ये कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। अमेरिकी उपराष्ट्रपति को देखने के लिए आगरा में सड़कों के दोनों ओर हजारों लोग जुटे। हालांकि, सुरक्षा कारणों से पुलिस ने अधिक भीड़ जमा नहीं होने दी। वेंस की सुरक्षा में 20 IPS, 3500 पुलिसकर्मी और ब्लैक कमांडो तैनात किए गए। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। वेंस 4 दिन के भारत दौरे पर हैं। सोमवार को वे दिल्ली पहुंचे। वहां अक्षरधाम मंदिर गए, शाम को PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मंगलवार को जयपुर में आमेर का किला देखा था।
……………………… यह खबर भी पढ़ें… अमेरिकी उपराष्ट्रपति बेटी को गोद में लेकर ताजमहल घूमे:परिवार के साथ फोटो खिंचवाईं; लिखा- अद्भुत… ये सच्चे प्यार का प्रमाण अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस ने आगरा में ताजमहल देखा। पत्नी उषा, बेटों विवेक, इवान और बेटी मिराबेल के साथ डायना बेंच पर बैठकर फोटो खिंचवाईं। वेंस बेटी को गोद में लेकर ताजमहल परिसर में घूमे। वेंस के तीनों बच्चे भारतीय रंग में नजर आए। दोनों बेटे एक जैसे ट्रेडिशनल कुर्ता-पैजामा पहने हुए थे। पढ़िए पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर