हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सोशल मीडिया पर लड़की से रेप की पोस्ट को तेजी से वायरल किया जा रहा है। इस पोस्ट में नाबालिग लड़की के साथ रेप करने का दावा किया गया है। इस वारदात को मुस्लिम समाज के 2 युवक ने अंजाम दिया है और पीड़िता को चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है। लड़की की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। यहां तक कि वायरल पोस्ट में लड़की का नाम भी सार्वजनिक किया गया है। इस पोस्ट को पिहोवा शहर की लड़की का बताकर वायरल किया गया है। पोस्ट में लड़की की फोटो को लगाकर उसे वायरल किया गया है। इसमें मैसेज को अंग्रेजी में टाइप किया गया। पोस्ट के लगातार वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पिहोवा की एक लड़की सामने आई, जिसके नाम पर यह अफवाह फैलाई गई। कुछ गलत नहीं हुआ उधर, लड़की ने साफ कहा कि उसके साथ कोई गलत हरकत नहीं हुई है। किसी ने जानबुझ कर सोशल मीडिया पर उसके नाम से झूठी पोस्ट बनाकर उसे वायरल कर दिया। इससे उसकी इमेज को भी नुकसान पहुंचा है। सोशल मीडिया से किसी ने उसकी फोटो उठाकर उसके साथ मैसेज जोड़कर वायरल किया है। लड़की ने पुलिस से कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत दी है। पुलिस ने किया केस दर्ज थाना सिटी पिहोवा के SHO जानपाल सिंह ने कहा कि लड़की की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पोस्ट को वायरल करने वाले की तलाश के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सोशल मीडिया पर लड़की से रेप की पोस्ट को तेजी से वायरल किया जा रहा है। इस पोस्ट में नाबालिग लड़की के साथ रेप करने का दावा किया गया है। इस वारदात को मुस्लिम समाज के 2 युवक ने अंजाम दिया है और पीड़िता को चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है। लड़की की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। यहां तक कि वायरल पोस्ट में लड़की का नाम भी सार्वजनिक किया गया है। इस पोस्ट को पिहोवा शहर की लड़की का बताकर वायरल किया गया है। पोस्ट में लड़की की फोटो को लगाकर उसे वायरल किया गया है। इसमें मैसेज को अंग्रेजी में टाइप किया गया। पोस्ट के लगातार वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पिहोवा की एक लड़की सामने आई, जिसके नाम पर यह अफवाह फैलाई गई। कुछ गलत नहीं हुआ उधर, लड़की ने साफ कहा कि उसके साथ कोई गलत हरकत नहीं हुई है। किसी ने जानबुझ कर सोशल मीडिया पर उसके नाम से झूठी पोस्ट बनाकर उसे वायरल कर दिया। इससे उसकी इमेज को भी नुकसान पहुंचा है। सोशल मीडिया से किसी ने उसकी फोटो उठाकर उसके साथ मैसेज जोड़कर वायरल किया है। लड़की ने पुलिस से कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत दी है। पुलिस ने किया केस दर्ज थाना सिटी पिहोवा के SHO जानपाल सिंह ने कहा कि लड़की की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पोस्ट को वायरल करने वाले की तलाश के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। हरियाणा | दैनिक भास्कर
