हरियाणा के नूंह में रविवार को कार अनियंत्रित होकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। इनमें 2 बच्चें भी शामिल हैं। हादसा फिरोजपुर झिरका में रवा गांव के पास हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए मांडी खेड़ा के अल आफिया अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवाया। परिवार के लोग कार में दिल्ली से मेहंदीपुर बालाजी जा रहे थे। रोड पर मरे पड़े जानवर के ऊपर टायर चढ़ने के बाद कार फिसलकर पलट गई। महिला घायल होने के बाद बावजूद जमीन पर लेटकर अपनी रोती बच्ची को चुप कराती रही। दिल्ली से चला था परिवार
दिल्ली में चांदनी चौक के रहने वाले आशुतोष ने पुलिस को बताया कि रविवार को वह परिवार के साथ राजस्थान में मेहंदीपुर बालाजी जा रहा था। गाड़ी में उनके साथ उनके पिता आनंद, मां सुशीला, बहन मिनाक्षी और निधि, भांजी रिद्धि और सिद्धि थी। जब वे फिरोजपुर झिरका के रवा गांव के पास पहुंचे तो रोड पर एक जानवर चिपका हुआ था। कार का अगला टायर स्लिप हुआ
गाड़ी की रफ्तार तेज होने के कारण गाड़ी का अगला वाला टायर स्लिप हो गया और अनियंत्रित होकर उनकी कार पटल गई, जिसमें सभी लोग घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार सीधी कर सभी को बाहर निकाला। उसकी मां की हालत काफी खराब थी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाकी सभी का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक दिन पहले 7 लोगों की मौत हुई
वहीं, एक दिन पहले नूंह में ही दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने 11 लोगों को कुचल दिया, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 6 महिलाएं थीं। साथ ही 4 लोग गंभीर रूप से घायल है। हादसा इतना भयानक था कि कई शवों के 2 टुकड़े हो गए। ये सभी एक्सप्रेसवे पर सफाई का काम करने आए थे। मरने वालों में 4 महिलाएं एक ही परिवार की थीं। हादसे पर PM नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया। उन्होंने लिखा- हरियाणा के नूंह में हुआ हादसा अत्यंत हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार राहत और बचाव के हर संभव प्रयास में जुटी है। हरियाणा के नूंह में रविवार को कार अनियंत्रित होकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। इनमें 2 बच्चें भी शामिल हैं। हादसा फिरोजपुर झिरका में रवा गांव के पास हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए मांडी खेड़ा के अल आफिया अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवाया। परिवार के लोग कार में दिल्ली से मेहंदीपुर बालाजी जा रहे थे। रोड पर मरे पड़े जानवर के ऊपर टायर चढ़ने के बाद कार फिसलकर पलट गई। महिला घायल होने के बाद बावजूद जमीन पर लेटकर अपनी रोती बच्ची को चुप कराती रही। दिल्ली से चला था परिवार
दिल्ली में चांदनी चौक के रहने वाले आशुतोष ने पुलिस को बताया कि रविवार को वह परिवार के साथ राजस्थान में मेहंदीपुर बालाजी जा रहा था। गाड़ी में उनके साथ उनके पिता आनंद, मां सुशीला, बहन मिनाक्षी और निधि, भांजी रिद्धि और सिद्धि थी। जब वे फिरोजपुर झिरका के रवा गांव के पास पहुंचे तो रोड पर एक जानवर चिपका हुआ था। कार का अगला टायर स्लिप हुआ
गाड़ी की रफ्तार तेज होने के कारण गाड़ी का अगला वाला टायर स्लिप हो गया और अनियंत्रित होकर उनकी कार पटल गई, जिसमें सभी लोग घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार सीधी कर सभी को बाहर निकाला। उसकी मां की हालत काफी खराब थी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाकी सभी का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक दिन पहले 7 लोगों की मौत हुई
वहीं, एक दिन पहले नूंह में ही दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने 11 लोगों को कुचल दिया, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 6 महिलाएं थीं। साथ ही 4 लोग गंभीर रूप से घायल है। हादसा इतना भयानक था कि कई शवों के 2 टुकड़े हो गए। ये सभी एक्सप्रेसवे पर सफाई का काम करने आए थे। मरने वालों में 4 महिलाएं एक ही परिवार की थीं। हादसे पर PM नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया। उन्होंने लिखा- हरियाणा के नूंह में हुआ हादसा अत्यंत हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार राहत और बचाव के हर संभव प्रयास में जुटी है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
