सोनीपत में 8 लाख की लूट में कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड:कर्ज उतारने को लेकर रची साजिश, कैश बरामद; आरोपी को रिमांड पर लिया

सोनीपत में 8 लाख की लूट में कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड:कर्ज उतारने को लेकर रची साजिश, कैश बरामद; आरोपी को रिमांड पर लिया

सोनीपत जिले में पेट्रोल पंप से 8 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। लूट की साजिश रचने वाला मास्टरमाइंड खुद पेट्रोल पंप का कर्मचारी निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस से मामले में पूछताछ कर रही है। मामला सोनीपत के राठधना रोड स्थित एक पेट्रोल पंप का है। जहां कर्मचारी विनोद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि दो अज्ञात लोगों ने बाइक के सामने गाड़ी अड़ाकर चाकू मारकर कैश जमा कराने के दौरान उससे 8 लाख रुपए लूट लिए। जिसके आधार पर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू की थी और पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। साजिश का सच आया सामने पेट्रोल पंप कर्मचारी विनोद ने उस दौरान बताया था कि वह पिछले 12 सालों से पेट्रोल पंप के कैश को पीएनबी बैंक में जमा करने के लिए जाता रहा है। पेट्रोल पंप से 8 लाख का कैश लेकर बैंक के लिए निकला था। उस दौरान उसने साजिश के तहत ही लूट का खेल रचा था। बाद में पुलिस जांच के दौरान विनोद की बातों में कई संशय नजर आ रहे थे। घटनास्थल की जांच, सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के दौरान पुलिस को संदेह हुआ कि मामला वैसा नहीं है जैसा बताया जा रहा है। जब विनोद को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने कबूल कर लिया कि पूरी लूट की कहानी झूठी थी। विनोद पर था कर्ज, गबन को लूट का रूप दिया पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि विनोद पर भारी कर्ज था और उसे चुकाने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे। ऐसे में उसने पेट्रोल पंप से 8 लाख रुपए गबन किए और इस गबन को छुपाने के लिए लूट की झूठी कहानी गढ़ डाली। उसका उद्देश्य पुलिस और पंप मालिक को गुमराह करना था। कैश बरामद, रिमांड पर लिया गया आरोपी विनोद की साजिश ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी और पुलिस ने उसे धर दबोचा। उसके पास से कुछ कैश भी बरामद की गई है। अब पुलिस ने विनोद को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है, ताकि उससे बाकी रकम और यह पता लगाया जा सके कि क्या इस साजिश में कोई और भी शामिल था। सोनीपत जिले में पेट्रोल पंप से 8 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। लूट की साजिश रचने वाला मास्टरमाइंड खुद पेट्रोल पंप का कर्मचारी निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस से मामले में पूछताछ कर रही है। मामला सोनीपत के राठधना रोड स्थित एक पेट्रोल पंप का है। जहां कर्मचारी विनोद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि दो अज्ञात लोगों ने बाइक के सामने गाड़ी अड़ाकर चाकू मारकर कैश जमा कराने के दौरान उससे 8 लाख रुपए लूट लिए। जिसके आधार पर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू की थी और पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। साजिश का सच आया सामने पेट्रोल पंप कर्मचारी विनोद ने उस दौरान बताया था कि वह पिछले 12 सालों से पेट्रोल पंप के कैश को पीएनबी बैंक में जमा करने के लिए जाता रहा है। पेट्रोल पंप से 8 लाख का कैश लेकर बैंक के लिए निकला था। उस दौरान उसने साजिश के तहत ही लूट का खेल रचा था। बाद में पुलिस जांच के दौरान विनोद की बातों में कई संशय नजर आ रहे थे। घटनास्थल की जांच, सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के दौरान पुलिस को संदेह हुआ कि मामला वैसा नहीं है जैसा बताया जा रहा है। जब विनोद को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने कबूल कर लिया कि पूरी लूट की कहानी झूठी थी। विनोद पर था कर्ज, गबन को लूट का रूप दिया पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि विनोद पर भारी कर्ज था और उसे चुकाने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे। ऐसे में उसने पेट्रोल पंप से 8 लाख रुपए गबन किए और इस गबन को छुपाने के लिए लूट की झूठी कहानी गढ़ डाली। उसका उद्देश्य पुलिस और पंप मालिक को गुमराह करना था। कैश बरामद, रिमांड पर लिया गया आरोपी विनोद की साजिश ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी और पुलिस ने उसे धर दबोचा। उसके पास से कुछ कैश भी बरामद की गई है। अब पुलिस ने विनोद को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है, ताकि उससे बाकी रकम और यह पता लगाया जा सके कि क्या इस साजिश में कोई और भी शामिल था।   हरियाणा | दैनिक भास्कर