पंजाब सरकार की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज शुक्रवार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल विशेष रूप से अमृतसर पहुंच रहे हैं। यह आयोजन खालसा कॉलेज ऑफ लॉ में शुरू होगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पंजाब के गांवों में गठित ड्रग्स विरोधी डिफेंस कमेटियों के सदस्यों से सीधा संवाद करना है। मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल कमेटियों की भूमिका, सफलता और आगे की रणनीतियों पर बातचीत करेंगे। कंवर ग्रेवाल भी पहुंच रहे कार्यक्रम में लोकप्रिय पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल की प्रस्तुति भी होगी। उनका कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगा। इस दौरान वे अपने अंदाज में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित भी करेंगे। 12 बजे के बाद सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के पहुंचने का अनुमान है। सुरक्षा और व्यवस्था सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के आने के चलते सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। खालसा कॉलेज एंट्रेंस गेट्स को आम जनता के लिए बंद रखा गया है। सभी गेट्स व वेन्यू स्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा फोर्सेस तैनात किए गए हैं। पंजाब सरकार की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज शुक्रवार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल विशेष रूप से अमृतसर पहुंच रहे हैं। यह आयोजन खालसा कॉलेज ऑफ लॉ में शुरू होगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पंजाब के गांवों में गठित ड्रग्स विरोधी डिफेंस कमेटियों के सदस्यों से सीधा संवाद करना है। मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल कमेटियों की भूमिका, सफलता और आगे की रणनीतियों पर बातचीत करेंगे। कंवर ग्रेवाल भी पहुंच रहे कार्यक्रम में लोकप्रिय पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल की प्रस्तुति भी होगी। उनका कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगा। इस दौरान वे अपने अंदाज में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित भी करेंगे। 12 बजे के बाद सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के पहुंचने का अनुमान है। सुरक्षा और व्यवस्था सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के आने के चलते सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। खालसा कॉलेज एंट्रेंस गेट्स को आम जनता के लिए बंद रखा गया है। सभी गेट्स व वेन्यू स्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा फोर्सेस तैनात किए गए हैं। पंजाब | दैनिक भास्कर
