अमृतसर| थाना डी डिवीजन की ओर से हेरोइन के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ के बाद उसके एक अन्य साथी को 3 लाख रुपए की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पवनदीप सिंह निवासी गांव भिट्टेवड्ड के रूप में हुई है। एसीपी सेंट्रल जसपाल सिंह का कहना है कि थाना डी डिवीजन की पुलिस ने 10 मार्च को लक्कड़ मंडी में नाकाबंदी के दौरान सुरजीत सिंह निवासी गांव बल सचंदर को गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से एक किलो 12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। आरोपी ने बताया कि उसने हेरोइन की खेप कुलबीर सिंह को देनी थी और यह खेप पवनदीप सिंह से लेकर आया था। अमृतसर| थाना डी डिवीजन की ओर से हेरोइन के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ के बाद उसके एक अन्य साथी को 3 लाख रुपए की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पवनदीप सिंह निवासी गांव भिट्टेवड्ड के रूप में हुई है। एसीपी सेंट्रल जसपाल सिंह का कहना है कि थाना डी डिवीजन की पुलिस ने 10 मार्च को लक्कड़ मंडी में नाकाबंदी के दौरान सुरजीत सिंह निवासी गांव बल सचंदर को गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से एक किलो 12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। आरोपी ने बताया कि उसने हेरोइन की खेप कुलबीर सिंह को देनी थी और यह खेप पवनदीप सिंह से लेकर आया था। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

पंजाब में आज बारिश का अनुमान, यलो अलर्ट जारी:तापमान में बढ़ोतरी रहेगी जारी; गुरुवार से हल्की राहत के आसार
पंजाब में आज बारिश का अनुमान, यलो अलर्ट जारी:तापमान में बढ़ोतरी रहेगी जारी; गुरुवार से हल्की राहत के आसार पंजाब में गर्मी बढ़ने लगी है, लेकिन आज बुधवार व गुरुवार बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने आज राज्य में यलो अलर्ट जारी किया है। बीते दिन औसत अधिकतम तापमान 1.2°C बढ़ गया, जो सामान्य से 4.4°C अधिक दर्ज किया गया है। वहीं बठिंडा में सबसे अधिक 35.8°C तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो इस मौसम के औसत से काफी अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार आज तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन गुरुवार से तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट की संभावना है। ऐसा पड़ोसी राज्य में मौसम में बदलाव के कारण होने वाला है। पंजाब के अलावा हिमाचल प्रदेश में भी बारिश के आसार बन रहे हैं। जिसका असर पंजाब के तापमान पर भी पड़ेगा। पंजाब के 4 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट मौसम विभाग ने हिमाचल के साथ सटे जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और होशियारपुर में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। यहां बारिश के साथ-साथ तेज हवाओं का भी अनुमान है। लेकिन गुरुवार के बाद शुक्रवार से मौसम एक बार फिर शुष्क बना हुआ है। किसानों को सावधानी बरतने की चेतावनी
मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की सलाह दी है, विशेष रूप से किसानों और खुले क्षेत्रों में काम करने वालों को सजग रहने के लिए कहा गया है। तेज़ हवाओं और आंधी-तूफान की संभावना को देखते हुए पक्की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। बिजली गिरने की संभावना को देखते बारिश के बीच खुले स्थानों और खेतों में काम करने से बचने की सलाह दी गई है। पंजाब में शहरों का तापमान अमृतसर- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। तापमान 17 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। तापमान 16 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। तापमान 17 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। तापमान 18 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। तापमान 19 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना में शादी समारोह में फायरिंग:पड़ोसी ने चलाई गोली, दूल्हे का चचेरा भाई घायल, जमीन को लेकर चल रहा विवाद
लुधियाना में शादी समारोह में फायरिंग:पड़ोसी ने चलाई गोली, दूल्हे का चचेरा भाई घायल, जमीन को लेकर चल रहा विवाद पंजाब के लुधियाना में कोट गंगू राय गांव में जश्न के तौर पर आयोजित ‘जागो’ समारोह में बीती रात हर्ष फायरिंग कर रहे पड़ोसी को रोकने पर विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी ने अपनी छत पर जाकर गोलियां चला दी। गोलियां लगने से दूल्हे का चचेरा भाई घायल हो गया। एक गोली पीड़ित के माथे को छू कर निकल गई, जबकि दो गोलियां उसके बाएं हाथ में लगी। शादी से पहले आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित आरोपी ने गोली चलाने से पहले जश्न में गोली चलाई थी। फायरिंग करने वाले की दूल्हे के चाचा मनदीप सिंह से जमीन को लेकर पुरानी रंजिश भी है। आरोपी से पुलिस ने .32 बोर की पिस्तौल की बरामद घटना के तुरंत बाद कूमकलां पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी जगदीश सिंह (70) निवासी गांव कोट गंगू राय को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाइसेंसी .32 बोर की पिस्तौल बरामद की। घटना के बाद पीड़ित मनदीप सिंह (38) को दोराहा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है। आरोपी ने नशे में धुत होकर पहले किए हवा में 3 फायर कूम कलां थाने के अतिरिक्त एसएचओ सब-इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि मनदीप सिंह ने अपने बयान में कहा है कि उसके चचेरे भाई गुरमीत सिंह की शादी का जश्न चल रहा था। तभी उसके पड़ोसी जगदीश सिंह ने नशे में धुत होकर जश्न मनाने के लिए पिस्तौल से हवा में तीन गोलियां चलाईं। मनदीप सिंह ने बताया कि उसने बीच-बचाव कर उसे रोका। जगदीश समारोह छोड़कर पास के अपने घर की छत पर चला गया। आरोपी ने उसे गाली-गलौज करनी शुरू कर दी और उस पर गिलास फेंक दिया। उसने बताया कि आरोपी ने उसे जान से मारने की नीयत से 3 गोलियां चलाईं। एक गोली उसके माथे पर बाईं तरफ लगी, जबकि दो अन्य उसके बाएं हाथ में लगीं। उसे दोराहा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जमीन के एक टुकड़े को लेकर चल रहा था विवाद सब-इंस्पेक्टर जसपाल ने बताया कि मनदीप ने पुलिस को यह भी बताया कि गांव में जमीन के एक टुकड़े को लेकर उसके और जगदीश के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिसके चलते उसने हमला किया। सब-इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कूमकलां थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

होशियारपुर में पुल से नीचे गिरी कार:एक की मौत, दो गंभीर घायल; सामने से आ रहे ट्रक की लाइट पड़ने से हादसा
होशियारपुर में पुल से नीचे गिरी कार:एक की मौत, दो गंभीर घायल; सामने से आ रहे ट्रक की लाइट पड़ने से हादसा होशियारपुर में एक कार पुल से नीचे उर गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना टांडा रोड पर लाजवंती पुल पर हुई। बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे ट्रक की रोशनी के कारण कार चालक को आगे कुछ दिखाई नहीं दिया, जिससे कार बेकाबू होकर सड़क किनारे जा गिरी। हादसे में मृतक की पहचान हरदोखानपुर निवासी हरजीत सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। कर चालक टांडा रोड से जालंधर की ओर जा रहा था। जहां पर रास्ते में लाजवंती के पास बड़े पुल पर पहुंची, तो आगे से ट्रक आ रहा था जिसकी लाइट कार ड्राइवर की आंखों में पड़ी तो, उसको आगे कुछ नहीं दिखाई दिया और कार बेकाबू हो गई।