पंजाब में फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में बंद एक कैदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी नशा तस्करी के मामले में जेल में बंद था। वह मानसिक रूप से परेशान था। अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान फरीदकोट के गांव घोनीवाला के रहने वाले मेजर सिंह (29) के रूप में हुई। वह नशा तस्करी के मामले में 10 साल की सजा भुगत रहा था। जेल प्रशासन ने कैदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रखवा दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई जानकारी के अनुसार थाना सदर फरीदकोट पुलिस ने 23 जून 2023 को नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया और इस केस में हाल ही में फरीदकोट की जिला कोर्ट ने उसे 10 साल की सजा सुनाई थी।इस सजा के चलते वह फरीदकोट की केंद्रीय माडर्न जेल में बंद था और इन दिनों मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बैरक के बाथरूम में लगाई फांसी रविवार सुबह उठने के बाद मेजर सिंह अपनी बैरक के बाथरूम में गया और वहां पर उसने कपड़े की मदद से ग्रिल के साथ के फंदा लगा लिया। जब उसका एक साथी बाथरूम में गया तो उसने मेजर को फंदा लगा देख शोर मचाया। जेल कर्मचारियों ने उसे तुरंत जेल अस्पताल पहुंचाया पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीजेएम द्वारा की जा रही जांच इस मामले में जेल अधीक्षक इकबाल सिंह धालीवाल ने बताया कि इस मामले में मृतक कैदी के परिवार को सूचित कर दिया गया है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल से न्यायिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मामले की सीजेएम द्वारा न्यायिक जांच भी की जा रही है। पंजाब में फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में बंद एक कैदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी नशा तस्करी के मामले में जेल में बंद था। वह मानसिक रूप से परेशान था। अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान फरीदकोट के गांव घोनीवाला के रहने वाले मेजर सिंह (29) के रूप में हुई। वह नशा तस्करी के मामले में 10 साल की सजा भुगत रहा था। जेल प्रशासन ने कैदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रखवा दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई जानकारी के अनुसार थाना सदर फरीदकोट पुलिस ने 23 जून 2023 को नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया और इस केस में हाल ही में फरीदकोट की जिला कोर्ट ने उसे 10 साल की सजा सुनाई थी।इस सजा के चलते वह फरीदकोट की केंद्रीय माडर्न जेल में बंद था और इन दिनों मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बैरक के बाथरूम में लगाई फांसी रविवार सुबह उठने के बाद मेजर सिंह अपनी बैरक के बाथरूम में गया और वहां पर उसने कपड़े की मदद से ग्रिल के साथ के फंदा लगा लिया। जब उसका एक साथी बाथरूम में गया तो उसने मेजर को फंदा लगा देख शोर मचाया। जेल कर्मचारियों ने उसे तुरंत जेल अस्पताल पहुंचाया पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीजेएम द्वारा की जा रही जांच इस मामले में जेल अधीक्षक इकबाल सिंह धालीवाल ने बताया कि इस मामले में मृतक कैदी के परिवार को सूचित कर दिया गया है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल से न्यायिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मामले की सीजेएम द्वारा न्यायिक जांच भी की जा रही है। पंजाब | दैनिक भास्कर
