फतेहगढ़ साहिब में पुलिस ने पिता की हत्या के मामले में बेटे को गिरफ्तार किया है। जमीनी विवाद ने एक बेटे ने पिता की हत्या कर दी। बेटे का पिता के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोपी ने पिता के हाथ-पैर बांधकर जिंदी नहर में फेंक दिया। जानकारी के अनुसार गांव राजिंदरगढ़ के बलजिंदर सिंह की हत्या उनके बेटे सुखप्रीत सिंह ने की। कुछ दिन पहले बलजिंदर सिंह के लापता होने की सूचना खुद उनके बेटे सुखप्रीत ने पुलिस को दी थी। जांच के दौरान पटियाला जिले के गंडाखेड़ी गांव के पास भाखड़ा नहर से एक शव मिला। जिसकी पहचान लापता बलजिंदर सिंह के रूप में की। पूछताछ में कबूल किया जुर्म डीएसपी बस्सी पठाना राज कुमार के अनुसार, मृतक की बेटी ने बताया कि सुखप्रीत का अपने पिता के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस की कड़ी पूछताछ में सुखप्रीत ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने पिता के हाथ-पैर बांधकर उन्हें भाखड़ा नहर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी सुखप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है। मामला थाना बडाली आला सिंह के क्षेत्र का है। फतेहगढ़ साहिब में पुलिस ने पिता की हत्या के मामले में बेटे को गिरफ्तार किया है। जमीनी विवाद ने एक बेटे ने पिता की हत्या कर दी। बेटे का पिता के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोपी ने पिता के हाथ-पैर बांधकर जिंदी नहर में फेंक दिया। जानकारी के अनुसार गांव राजिंदरगढ़ के बलजिंदर सिंह की हत्या उनके बेटे सुखप्रीत सिंह ने की। कुछ दिन पहले बलजिंदर सिंह के लापता होने की सूचना खुद उनके बेटे सुखप्रीत ने पुलिस को दी थी। जांच के दौरान पटियाला जिले के गंडाखेड़ी गांव के पास भाखड़ा नहर से एक शव मिला। जिसकी पहचान लापता बलजिंदर सिंह के रूप में की। पूछताछ में कबूल किया जुर्म डीएसपी बस्सी पठाना राज कुमार के अनुसार, मृतक की बेटी ने बताया कि सुखप्रीत का अपने पिता के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस की कड़ी पूछताछ में सुखप्रीत ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने पिता के हाथ-पैर बांधकर उन्हें भाखड़ा नहर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी सुखप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है। मामला थाना बडाली आला सिंह के क्षेत्र का है। पंजाब | दैनिक भास्कर
