हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का आज सोनीपत का दौरा है। सोनीपत में आयोजित श्री गुरु गोरखनाथ प्रकट दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में सीएम सैनी शामिल होंगे। राज्य स्तरीय समारोह रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी में होगा, जिसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट नजर आ रहा है। सीएम कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय समारोह के लिए जिला प्रशासन की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीएम सैनी के आगमन को लेकर पुलिस अलर्ट है। सुरक्षा के कडे इंतजाम किए गए हैं।प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यक्रम में करीबन 12 बजे पहुंचकर संबोधित करेंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, स्थानीय बीजेपी नेता शामिल होंगे। गर्मी को ध्यान में रखते हुए पंडाल में कूलर लगाए गए हैं। साथ ही पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य मंच के दोनों ओर बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई हैं। यात्रियों के लिए परिवहन और पार्किंग सुविधा कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा हेतु सोनीपत बस डिपो की करीबन 100 बसें विभिन्न गांँवो से लाने के लिए व्यवस्था की गई है। वहीं वाहनों की पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर अग्निशमन वाहन भी तैनात रहेंगे ताकि किसी आपात स्थिति से निपटा जा सके। सीएम करेंगे विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास आज कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जनस्वास्थ्य विभाग की विभिन्न पेयजल परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इनमें निम्नलिखित परियोजनाएं शामिल हैं: खरखौदा: 26.46 करोड़ रुपए की लागत से पेयजल परियोजना गोहाना: 15.86 करोड़ रुपए की लागत से पेयजल योजना गन्नौर: 42.50 करोड़ रुपए की लागत से पेयजल संबंधित कार्य मुंडलाना और शामड़ी गांव: जेएलएन नहर से पेयजल आपूर्ति हेतु 19.22 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण कार्यों का उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का आज सोनीपत का दौरा है। सोनीपत में आयोजित श्री गुरु गोरखनाथ प्रकट दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में सीएम सैनी शामिल होंगे। राज्य स्तरीय समारोह रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी में होगा, जिसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट नजर आ रहा है। सीएम कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय समारोह के लिए जिला प्रशासन की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीएम सैनी के आगमन को लेकर पुलिस अलर्ट है। सुरक्षा के कडे इंतजाम किए गए हैं।प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यक्रम में करीबन 12 बजे पहुंचकर संबोधित करेंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, स्थानीय बीजेपी नेता शामिल होंगे। गर्मी को ध्यान में रखते हुए पंडाल में कूलर लगाए गए हैं। साथ ही पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य मंच के दोनों ओर बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई हैं। यात्रियों के लिए परिवहन और पार्किंग सुविधा कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा हेतु सोनीपत बस डिपो की करीबन 100 बसें विभिन्न गांँवो से लाने के लिए व्यवस्था की गई है। वहीं वाहनों की पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर अग्निशमन वाहन भी तैनात रहेंगे ताकि किसी आपात स्थिति से निपटा जा सके। सीएम करेंगे विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास आज कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जनस्वास्थ्य विभाग की विभिन्न पेयजल परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इनमें निम्नलिखित परियोजनाएं शामिल हैं: खरखौदा: 26.46 करोड़ रुपए की लागत से पेयजल परियोजना गोहाना: 15.86 करोड़ रुपए की लागत से पेयजल योजना गन्नौर: 42.50 करोड़ रुपए की लागत से पेयजल संबंधित कार्य मुंडलाना और शामड़ी गांव: जेएलएन नहर से पेयजल आपूर्ति हेतु 19.22 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण कार्यों का उद्घाटन हरियाणा | दैनिक भास्कर
