हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष बोलीं- पद की लालसा नहीं:जो जिम्मेदारी मिलेगी, उसे निभाती रहूंगी, हाईकमान को संगठन की बागडोर सौंपने का अधिकार

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष बोलीं- पद की लालसा नहीं:जो जिम्मेदारी मिलेगी, उसे निभाती रहूंगी, हाईकमान को संगठन की बागडोर सौंपने का अधिकार

हिमाचल में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को हटाने की चर्चाओं के बीच प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए काम किया। आगे भी करती रहेंगी। उन्होंने कहा, स्व. वीरभद्र सिंह ने अपने कार्यकाल में कभी भी न तो किसी क्षेत्रवाद को जगह दी और न ही कोई गुटबाजी की। आज उन्हें लगता हैं कि हम कहीं न कहीं उनके उस पथ से भटक रहे हैं। उन्होंने कहा, समय रहते हमें पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए किसी भी राजनीति से ऊपर उठ कर आगे बढ़ना होगा। हाईकमान को संगठन की बागडोर सौंपने का अधिकार: प्रतिभा प्रतिभा ने कहा, प्रदेश में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। लोगों को कांग्रेस सरकार से बहुत ही उम्मीदें है और उन उम्मीदों पर हमें खरा उतरना होगा। उन्होंने कहा, प्रदेश में संगठन की बागडोर किसे सौंपनी है, यह हाईकमान के अधिकार क्षेत्र में है। कार्यकर्ताओं का हर स्तर पर सम्मान होना चाहिए: अध्यक्ष प्रतिभा ने कहा, उन्होंने अपने इस कार्यकाल का सफलतापूर्वक निष्पादन किया है। प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत किया है। उन्होंने कहा, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से बनी है और उनका हर स्तर पर सम्मान किया जाना चाहिए। वीरभद्र के दिखाए रास्ते का अनुसरण करता रहेगा होली लॉज: प्रतिभा प्रतिभा सिंह ने कहा, लोग आज भी प्रदेश में 6 बार के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के कामकाज को याद करते हैं। उन्होंने प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, हमेशा ही होली लॉज वीरभद्र सिंह के दिखाए रास्ते का अनुसरण करते हुए प्रदेश के लोगों का दुखदर्द बांटने और इसे दूर करने के पथ पर चलता रहेगा। पद की लालसा नहीं: सिंह प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, वह किसी भी पद की लालसा नहीं रखती। हाईकमान ने आज तक जो भी जिम्मेदारी उन्हें दी, उससे वह कभी पीछे नहीं हटी। आगे भी जो जिम्मेदारी उन्हें पार्टी हाईकमान देगा, उसे वह पूर्व की भांति पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पूरा करेंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी हाईकमान जल्द ही प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी (पीसीसी) का गठन कर प्रदेश में कांग्रेस संगठन को लेकर मीडिया में हो रही चर्चाओं पर विराम लगाएगा। हिमाचल में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को हटाने की चर्चाओं के बीच प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए काम किया। आगे भी करती रहेंगी। उन्होंने कहा, स्व. वीरभद्र सिंह ने अपने कार्यकाल में कभी भी न तो किसी क्षेत्रवाद को जगह दी और न ही कोई गुटबाजी की। आज उन्हें लगता हैं कि हम कहीं न कहीं उनके उस पथ से भटक रहे हैं। उन्होंने कहा, समय रहते हमें पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए किसी भी राजनीति से ऊपर उठ कर आगे बढ़ना होगा। हाईकमान को संगठन की बागडोर सौंपने का अधिकार: प्रतिभा प्रतिभा ने कहा, प्रदेश में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। लोगों को कांग्रेस सरकार से बहुत ही उम्मीदें है और उन उम्मीदों पर हमें खरा उतरना होगा। उन्होंने कहा, प्रदेश में संगठन की बागडोर किसे सौंपनी है, यह हाईकमान के अधिकार क्षेत्र में है। कार्यकर्ताओं का हर स्तर पर सम्मान होना चाहिए: अध्यक्ष प्रतिभा ने कहा, उन्होंने अपने इस कार्यकाल का सफलतापूर्वक निष्पादन किया है। प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत किया है। उन्होंने कहा, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से बनी है और उनका हर स्तर पर सम्मान किया जाना चाहिए। वीरभद्र के दिखाए रास्ते का अनुसरण करता रहेगा होली लॉज: प्रतिभा प्रतिभा सिंह ने कहा, लोग आज भी प्रदेश में 6 बार के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के कामकाज को याद करते हैं। उन्होंने प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, हमेशा ही होली लॉज वीरभद्र सिंह के दिखाए रास्ते का अनुसरण करते हुए प्रदेश के लोगों का दुखदर्द बांटने और इसे दूर करने के पथ पर चलता रहेगा। पद की लालसा नहीं: सिंह प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, वह किसी भी पद की लालसा नहीं रखती। हाईकमान ने आज तक जो भी जिम्मेदारी उन्हें दी, उससे वह कभी पीछे नहीं हटी। आगे भी जो जिम्मेदारी उन्हें पार्टी हाईकमान देगा, उसे वह पूर्व की भांति पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पूरा करेंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी हाईकमान जल्द ही प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी (पीसीसी) का गठन कर प्रदेश में कांग्रेस संगठन को लेकर मीडिया में हो रही चर्चाओं पर विराम लगाएगा।   हिमाचल | दैनिक भास्कर