हरियाणा में देर शाम बारिश के साथ ओले गिरे। फरीदाबाद, सोनीपत, अंबाला, करनाल, कैथल, पंचकूला और यमुनानगर में तेज बारिश हुई। करनाल और कुरुक्षेत्र में ओले गिरे। हिसार, झज्जर, भिवानी, नूंह, फतेहाबाद, पानीपत और गुरुग्राम में आंधी चली। इससे नुकसान हुआ। पानीपत में बिजली के खंभे और पेड़ टूट गए। एक जगह खंभा कार के ऊपर गिर गया, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। जीटी रोड पर टोल प्लाजा की छत के परखच्चे उड़ गए। अंबाला में आंधी के कारण एक बिल्डिंग का हिस्सा गिर गया तो वहीं कैथल के पुंडरी में बीएसएनएल का टावर घर के ऊपर गिर गया। जींद के सिविल हॉस्पिटल की खिड़कियां टूट गईं। खिड़कियों पर लगे शीशे टूटकर हॉस्पिटल में पहले से भर्ती मरीज पर जा गिरे, जिसके कारण वह घायल हो गया। गुरुग्राम में खांडसा रोड पर घर की दीवार गिर गई। इससे बच्ची घायल हो गई। मौसम विज्ञान विभाग केंद्र चंडीगढ़ ने आज 14 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 4 जिलों में यलो अलर्ट और 4 जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। प्रदेश का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच चुका है। लू के अलर्ट को देखते हुए हरियाणा के 6 जिलों के स्कूलों का समय भी बदला गया है। हरियाणा में ओले और आंधी से नुकसान के PHOTOS… इन जिलों में लू का ऑरेंज और यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात के लिए हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रदेश के 4 जिलों पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और सोनीपत में हीटवेव का यलो अलर्ट है। आगे कैसा रहेगा मौसम
23 मई को प्रदेश के 2 जिलों पंचकूला व यमुनानगर में 25 प्रतिशत तक बारिश का अनुमान है। 24 मई को प्रदेश के 4 जिलों अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व पंचकूला में 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। गरज व चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। 25 मई को प्रदेश के 15 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है, वहीं अन्य 7 जिलों में मौसम ड्राई रहेगा। गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, सबसे गर्म जिला रहा सिरसा
बुधवार दोपहर बाद भले ही प्रदेश के कई जिलों में बारिश के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिली हो लेकिन दोपहर के समय भीषण गर्मी महसूस की गई। बुधवार को गर्मी ने इस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सिरसा में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस गर्मी के सीजन में पहली बार हरियाणा के अंदर किसी जिले का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। वहीं बीते 24 घंटे में सिरसा के अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हरियाणा में देर शाम बारिश के साथ ओले गिरे। फरीदाबाद, सोनीपत, अंबाला, करनाल, कैथल, पंचकूला और यमुनानगर में तेज बारिश हुई। करनाल और कुरुक्षेत्र में ओले गिरे। हिसार, झज्जर, भिवानी, नूंह, फतेहाबाद, पानीपत और गुरुग्राम में आंधी चली। इससे नुकसान हुआ। पानीपत में बिजली के खंभे और पेड़ टूट गए। एक जगह खंभा कार के ऊपर गिर गया, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। जीटी रोड पर टोल प्लाजा की छत के परखच्चे उड़ गए। अंबाला में आंधी के कारण एक बिल्डिंग का हिस्सा गिर गया तो वहीं कैथल के पुंडरी में बीएसएनएल का टावर घर के ऊपर गिर गया। जींद के सिविल हॉस्पिटल की खिड़कियां टूट गईं। खिड़कियों पर लगे शीशे टूटकर हॉस्पिटल में पहले से भर्ती मरीज पर जा गिरे, जिसके कारण वह घायल हो गया। गुरुग्राम में खांडसा रोड पर घर की दीवार गिर गई। इससे बच्ची घायल हो गई। मौसम विज्ञान विभाग केंद्र चंडीगढ़ ने आज 14 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 4 जिलों में यलो अलर्ट और 4 जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। प्रदेश का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच चुका है। लू के अलर्ट को देखते हुए हरियाणा के 6 जिलों के स्कूलों का समय भी बदला गया है। हरियाणा में ओले और आंधी से नुकसान के PHOTOS… इन जिलों में लू का ऑरेंज और यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात के लिए हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रदेश के 4 जिलों पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और सोनीपत में हीटवेव का यलो अलर्ट है। आगे कैसा रहेगा मौसम
23 मई को प्रदेश के 2 जिलों पंचकूला व यमुनानगर में 25 प्रतिशत तक बारिश का अनुमान है। 24 मई को प्रदेश के 4 जिलों अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व पंचकूला में 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। गरज व चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। 25 मई को प्रदेश के 15 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है, वहीं अन्य 7 जिलों में मौसम ड्राई रहेगा। गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, सबसे गर्म जिला रहा सिरसा
बुधवार दोपहर बाद भले ही प्रदेश के कई जिलों में बारिश के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिली हो लेकिन दोपहर के समय भीषण गर्मी महसूस की गई। बुधवार को गर्मी ने इस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सिरसा में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस गर्मी के सीजन में पहली बार हरियाणा के अंदर किसी जिले का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। वहीं बीते 24 घंटे में सिरसा के अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हरियाणा | दैनिक भास्कर
