गुरदासपुर के गांव लखोवाल में उस समय दहशत फैल गई, जब गांव के खेतों में एक 18 वर्षीय किशोर का शव को देखा गया। तभी आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान राणा मसीह (उर्फ धोनी) पुत्र वारिस मसीह निवासी गांव लखोवाल के रुप में हुई है। युवक के परिजनों ने हत्या किए जाने का शक जाहिर किया है। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के पिता वारिस मसीह ने बताया कि उनका बेटा कल दोपहर बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं आया। आज सुबह उन्हें गांव वालों ने बताया कि उनके बेटे की लाश गांव खेतों में पड़ी है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले एक मेले में उनके बेटे का कुछ लोगों के साथ झगड़ा हुआ था। उन्होंने शक जताया कि उसी रंजिश के तहत उनके बेटे की हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस प्रशाशन से जांच की मांग की है मौके पर पहुंचे थाना सदर के एसएचओ अमनदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वह घटना स्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने मृतक शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गुरदासपुर के गांव लखोवाल में उस समय दहशत फैल गई, जब गांव के खेतों में एक 18 वर्षीय किशोर का शव को देखा गया। तभी आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान राणा मसीह (उर्फ धोनी) पुत्र वारिस मसीह निवासी गांव लखोवाल के रुप में हुई है। युवक के परिजनों ने हत्या किए जाने का शक जाहिर किया है। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के पिता वारिस मसीह ने बताया कि उनका बेटा कल दोपहर बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं आया। आज सुबह उन्हें गांव वालों ने बताया कि उनके बेटे की लाश गांव खेतों में पड़ी है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले एक मेले में उनके बेटे का कुछ लोगों के साथ झगड़ा हुआ था। उन्होंने शक जताया कि उसी रंजिश के तहत उनके बेटे की हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस प्रशाशन से जांच की मांग की है मौके पर पहुंचे थाना सदर के एसएचओ अमनदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वह घटना स्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने मृतक शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

फिरोजपुर में महिला से रेप:3 महीने पहले इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, पीड़िता लुधियाना की रहने वाली, मेला दिखाने ले गया था आरोपी
फिरोजपुर में महिला से रेप:3 महीने पहले इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, पीड़िता लुधियाना की रहने वाली, मेला दिखाने ले गया था आरोपी पंजाब के फिरोजपुर जिले में इंस्टाग्राम पर तीन महीने पहले दोस्त बनने वाली 30 वर्षीय विवाहिता के साथ दोस्त ने ही रेप की घिनौनी घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ रेप की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेला दिखाने ले गया था आरोपी पुलिस को दिए गए बयान में लुधियाना निवासी पीड़िता ने बताया है कि उसकी तीन महीने पहले आरोपी हरनेक सिंह से इंस्टाग्राम पर बातचीत होती थी। बाद में उनकी आपस में दोस्ती हो गई। कुछ दिन पहले पीड़िता अपने मायके परिवार जो कि फिरोजपुर जिले के थाना लक्खोके बहिराम के अंतर्गत पड़ता है, में मिलने के लिए आई थी। यहीं पर 1 अगस्त को आरोपी हरनेक सिंह के साथ वह मेला देखने के लिए ममदोट जा रही थी। आरोपी ने महिला से किया रेप रोपी ने रास्ते में नहर के साथ जाते कच्चे रास्ते पर गाड़ी घुमा ली, और नजदीकी एआर रिर्जोट के पास उसके साथ अजीब सी हरकत करने लगा। जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया और उसके विरोध करने पर आरोपी वहीं पर उसे गाड़ी से नीचे उतार कर फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज थाना लक्खोके बहिराम की एएसआई गुरकंवल जीत कौर ने बताया कि फिरोजपुर सिविल अस्पताल में उपचाराधीन पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी आरोपी की गिरफ्तारी होनी बाकी है। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

जालंधर में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए टुकड़े, शव के ऊपर से गुजरे वाहन, नहीं हुई पहचान
जालंधर में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए टुकड़े, शव के ऊपर से गुजरे वाहन, नहीं हुई पहचान पंजाब के जालंधर में हाईवे पर अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव के कई हिस्से हो गए है। जिसके कारण मृतक की मृतक की पहचान नहीं हुई है। ये हादसा जालंधर पठानकोट हाईवे पर स्थित समस्तपुर के पास हुआ है। थाना मकसूदां की पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। जालंधर देहात पुलिस के थाना मकसूदां में तैनात एएसआई रजिंदर सिंह ने कहा- इस घटना की सूचना उन्हें सुबह 6 बजे मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम घटना स्थाल पर जांच के लिए पहुंच गई थी। एएसआई रजिंदर सिंह ने बताया कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। मृतक की किस कार से टक्कर हुई, फिलहाल ये जांच का विषय है। शव के ऊपर से उतरी कई गाड़ियां- ASI एएसआई रजिंदर सिंह ने कहा- फिलहाल प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतक रोड साइड पर जा रहा था। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि व्यक्ति के शव के चीथड़े उड़ गए थे। जिसके बाद उसके शव के ऊपर से कई वाहन गुजर गए। मृतक की पहचान करने के लिए पुलिस ने उसका फोटो आसपास के एरिया में सर्कुलेट किया है। मृतक का फेस तो एकदम बर्बाद हो चुका था। मगर उसके कपड़ों के जरिए उसकी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे है। शवों के टुकड़ों को एकत्रित कर पहचान के लिए 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

लुधियाना में प्रेमी निकला महिला का कातिल:शक में चाकू से गला रेता, कनाडा जाने से रोकता था; सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती
लुधियाना में प्रेमी निकला महिला का कातिल:शक में चाकू से गला रेता, कनाडा जाने से रोकता था; सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती पंजाब के लुधियाना में रविवार शाम गिल रोड स्थित रेलवे लाईन के पास खेतों से एक महिला का शव मिला। महिला की गला रेत कर हत्या की गई। थाना सदर की पुलिस ने इस केस को 6 घंटे से पहले ही सुलझा लिया। हत्यारा कोई नहीं बल्कि महिला का प्रेमी ही हैं। वह फेसबुक के जरिए करीब 10 साल पहले मिला था। रिलेशनशिप में वह उस पर शक करने लगा था। महिला कनाडा जाना चाहती थी, लेकिन वह उसे जाने नहीं देना चाहता था। इसी कारण दोनों में अनबन रहती। आरोपी की पहचान जसलीर सिंह उर्फ जस्सी निवासी गांव धांदरा (37) नजदीक बस स्टैंड के रूप में हुई है। जस्सी शादीशुदा है। उसकी एक करीब साढ़े 4 साल की बेटी है। जानकारी देते हुए एडीसीपी देव सिंह ने बताया कि 6 घंटे से पहले ही एसएचओ हर्षवीर सिंह और एसीपी गुरइकबाल सिंह की टीम ने यह केस सुलझा लिया है। 10 साल से थे महिला के साथ रिलेशन आरोपी जसवीर ने पुलिस पूछताछ में खुलासा कि है कि वह संदीप कौर के साथ पिछले 10 साल से रिलेशन में था। संदीप कौर का तलाक 7 साल पहले हुआ है। उसकी एक 13 साल की बेटी है। वह कनाडा जाना चाहती थी। जसवीर उस पर शक था कि वह किसी अन्य व्यक्ति के साथ बातचीत करती है। इसी कारण वह उसे कनाडा जाने से रोकता था। दोनों में इसी बात का विवाद रहता था। हत्या वाले दिन भी हुआ था संदीप के साथ झगड़ा 4 अगस्त को इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर उसने संदीप कौर को रिंक रोड सिटी गांव गिल खाली प्लाट में ले जाकर चाकू से उसका गला काट दिया। आरोपी से पुलिस ने VISTA कार सफेद रंग नंबर PB-13-AB-3945, चाकू और एक्टिवा बरामद की है। आरोपी जसवीर सिंह पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। पढ़े ये है पूरा मामला मृतका महिला मुंडिया कलां के इलाके की रहने वाली 35 वर्षीय संदीप कौर है। गिल रोड स्थित रेलवे लाईन के पास खाली प्लाट में उसका शव मिला था। शुरूआती जांच में सामने आया था कि संदीप की गला रेत कर हत्या की गई है। परिवारिक सदस्यों के बयानों पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मोबाइल डिटेल्स और सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस केस हल किया। गुरुद्वारा साहिब जाते समय किया कत्ल मृतका संदीप कौर मुंडिया के इलाके की रहने वाली है। मृतका के पिता शमशेर सिंह के अनुसार उनकी बेटी तलाकशुदा थी, जिसकी 13 वर्षीय बेटी भी है। वह हर सप्ताह मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब में सत्संग में जाती थी। रविवार को भी वह 10 बजे अपनी एक्टिवा पर गुरुद्वारा माथा टेकने गई थी। जहां से वह वापस नहीं लौटी तो उसकी माता ने उसे करीब 2 बजे फोन किया, फोन बंद आने पर मृतका की मां ने पिता को सूचित किया। आरोपी ने गुरुद्वारा साहिब जाते समय उसे टारगेट किया।