गुरदासपुर में मिला किशोर का शव:घर से निकला था बाल कटवाने के लिए, कुछ दिन पहले हुआ था झगड़ा, हत्या की आशंका

गुरदासपुर के गांव लखोवाल में उस समय दहशत फैल गई, जब गांव के खेतों में एक 18 वर्षीय किशोर का शव को देखा गया। तभी आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान राणा मसीह (उर्फ धोनी) पुत्र वारिस मसीह निवासी गांव लखोवाल के रुप में हुई है। युवक के परिजनों ने हत्या किए जाने का शक जाहिर किया है। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के पिता वारिस मसीह ने बताया कि उनका बेटा कल दोपहर बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं आया। आज सुबह उन्हें गांव वालों ने बताया कि उनके बेटे की लाश गांव खेतों में पड़ी है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले एक मेले में उनके बेटे का कुछ लोगों के साथ झगड़ा हुआ था। उन्होंने शक जताया कि उसी रंजिश के तहत उनके बेटे की हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस प्रशाशन से जांच की मांग की है मौके पर पहुंचे थाना सदर के एसएचओ अमनदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वह घटना स्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने मृतक शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गुरदासपुर के गांव लखोवाल में उस समय दहशत फैल गई, जब गांव के खेतों में एक 18 वर्षीय किशोर का शव को देखा गया। तभी आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान राणा मसीह (उर्फ धोनी) पुत्र वारिस मसीह निवासी गांव लखोवाल के रुप में हुई है। युवक के परिजनों ने हत्या किए जाने का शक जाहिर किया है। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के पिता वारिस मसीह ने बताया कि उनका बेटा कल दोपहर बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं आया। आज सुबह उन्हें गांव वालों ने बताया कि उनके बेटे की लाश गांव खेतों में पड़ी है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले एक मेले में उनके बेटे का कुछ लोगों के साथ झगड़ा हुआ था। उन्होंने शक जताया कि उसी रंजिश के तहत उनके बेटे की हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस प्रशाशन से जांच की मांग की है मौके पर पहुंचे थाना सदर के एसएचओ अमनदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वह घटना स्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने मृतक शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।   पंजाब | दैनिक भास्कर