सिरसा लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल वीरवार शाम को जींद पहुंची और भाजपा कार्यकर्ताओं तथा समाज के लोगों के साथ बैठक की। सुनीता दुग्गल ने कहा कि इस बार संत शिरोमणि कबीरदास के प्रकाशोत्सव पर 11 जून को सिरसा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप सीएम नायब सिंह सैनी पहुंचेंगे। उन्होंने लोगों को जयंती समारोह में पहुंचने का निमंत्रण देते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनाने में जींद का और खासकर डीएससी समाज के लोगों का बहुत ज्यादा सहयोग रहा है। कोई भी राजनीतिक पार्टी जींद के लोगों के बिना सफल नहीं हो पाती। कुछ राजनीतिक दल महापुरुषों के नाम पर कर रहे राजनीति
सुनीता दुग्गल ने कहा कि संत कबीर का पूरा जीवन समाज में फैले अंधविश्वास, जात-पात व रूढ़ीवादी परंपराओं को समाप्त करने के लिए समर्पित रहा। कुछ राजनीतिक दल महापुरुषों के नाम पर भी राजनीति कर समाज में भेदभाव फैलाने का काम कर रहे हैं। कई राजनीतिक दलों को देश में शांति और विकास नहीं भाता है, बल्कि उन्हें भेदभाव और अशांति ही चाहिए है। इन राजनीतिक दलों के अनुसार देश में जितनी अशांति और भेदभाव होगा, उन्हें उतना ही राजनीतिक लाभ मिलेगा। वह बता देना चाहती हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास के मूल मंत्र को अपनाते हुए देश को आगे बढ़ाया है। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिला प्रधान तेजेंद्र ढुल, सतीश हरियाणवी भी मौजूद रहे। सिरसा लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल वीरवार शाम को जींद पहुंची और भाजपा कार्यकर्ताओं तथा समाज के लोगों के साथ बैठक की। सुनीता दुग्गल ने कहा कि इस बार संत शिरोमणि कबीरदास के प्रकाशोत्सव पर 11 जून को सिरसा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप सीएम नायब सिंह सैनी पहुंचेंगे। उन्होंने लोगों को जयंती समारोह में पहुंचने का निमंत्रण देते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनाने में जींद का और खासकर डीएससी समाज के लोगों का बहुत ज्यादा सहयोग रहा है। कोई भी राजनीतिक पार्टी जींद के लोगों के बिना सफल नहीं हो पाती। कुछ राजनीतिक दल महापुरुषों के नाम पर कर रहे राजनीति
सुनीता दुग्गल ने कहा कि संत कबीर का पूरा जीवन समाज में फैले अंधविश्वास, जात-पात व रूढ़ीवादी परंपराओं को समाप्त करने के लिए समर्पित रहा। कुछ राजनीतिक दल महापुरुषों के नाम पर भी राजनीति कर समाज में भेदभाव फैलाने का काम कर रहे हैं। कई राजनीतिक दलों को देश में शांति और विकास नहीं भाता है, बल्कि उन्हें भेदभाव और अशांति ही चाहिए है। इन राजनीतिक दलों के अनुसार देश में जितनी अशांति और भेदभाव होगा, उन्हें उतना ही राजनीतिक लाभ मिलेगा। वह बता देना चाहती हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास के मूल मंत्र को अपनाते हुए देश को आगे बढ़ाया है। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिला प्रधान तेजेंद्र ढुल, सतीश हरियाणवी भी मौजूद रहे। हरियाणा | दैनिक भास्कर
