खन्ना में 13 वर्षीय स्टूडेंट की टीवी शो सीआईडी की नकल करते समय मौत हो गई। मृतका अनीता अड़ैचां (दोराहा) की रहने वाली थी। वह आठवीं की स्टूडेंट थी और उसका परिवार बिहार से था। रविवार शाम को अनीता अपने छोटे भाई और पड़ोस के बच्चों के साथ घर में सीआईडी शो देख रही थी। सोमवार को शो के एक दृश्य की नकल करते हुए उसने गले में तार डाला और मेज पर चढ़ गई। मेज अचानक टूट गई और अनीता का संतुलन बिगड़ गया। वह तार से लटक गई। मृतका के पिता राज बलव ने बताया कि आसपास खेल रहे बच्चे यह देखकर घबरा गए। उन्होंने गली में जाकर मदद के लिए आवाज लगाई। पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे। बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आज मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। एएसआई सतपाल के अनुसार शव का पोस्टमार्टम खन्ना सिविल अस्पताल में कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खन्ना में 13 वर्षीय स्टूडेंट की टीवी शो सीआईडी की नकल करते समय मौत हो गई। मृतका अनीता अड़ैचां (दोराहा) की रहने वाली थी। वह आठवीं की स्टूडेंट थी और उसका परिवार बिहार से था। रविवार शाम को अनीता अपने छोटे भाई और पड़ोस के बच्चों के साथ घर में सीआईडी शो देख रही थी। सोमवार को शो के एक दृश्य की नकल करते हुए उसने गले में तार डाला और मेज पर चढ़ गई। मेज अचानक टूट गई और अनीता का संतुलन बिगड़ गया। वह तार से लटक गई। मृतका के पिता राज बलव ने बताया कि आसपास खेल रहे बच्चे यह देखकर घबरा गए। उन्होंने गली में जाकर मदद के लिए आवाज लगाई। पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे। बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आज मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। एएसआई सतपाल के अनुसार शव का पोस्टमार्टम खन्ना सिविल अस्पताल में कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पंजाब | दैनिक भास्कर
