भास्कर न्यूज | जालंधर इंजीनियरिंग एसोसिएशन के मैंबरों की शुक्रवार को अध्यक्ष सुनील शर्मा की अगुवाई में मीटिंग हुई। इसमें जालंधर के इंडस्ट्रीयल पाकेट में सीवरेज, सफाई, सड़कों की बुरी हालत पर चर्चा की गई। एसोसिएशन की मीटिंग में उन सभी मुद्दों पर चर्चा की गई है जो नितिन कोहली के जरीए पंजाब सरकार में उठाने के लिए रखे जाएंगे। इस दौरान इंजीनियरिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रधान सुनील शर्मा ने कहा कि कोहली जालंधर के उद्योगों की दिक्कतों को पहले ही सरकार के सामने रखते रहे हैं। उनके जरीए जालंधर के कारोबार की आवाज मजबूत हुई है। इस मौके पर एसोसिएशन के चेयरमैन मनिंदर शर्मा, उपाध्यक्ष मंगल सिंह शेखावत, अरुण शर्मा, राहुल बत्रा, दयालाल धमीजा, गौतम शर्मा और चतन शर्मा भी मौजूद रहे। भास्कर न्यूज | जालंधर इंजीनियरिंग एसोसिएशन के मैंबरों की शुक्रवार को अध्यक्ष सुनील शर्मा की अगुवाई में मीटिंग हुई। इसमें जालंधर के इंडस्ट्रीयल पाकेट में सीवरेज, सफाई, सड़कों की बुरी हालत पर चर्चा की गई। एसोसिएशन की मीटिंग में उन सभी मुद्दों पर चर्चा की गई है जो नितिन कोहली के जरीए पंजाब सरकार में उठाने के लिए रखे जाएंगे। इस दौरान इंजीनियरिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रधान सुनील शर्मा ने कहा कि कोहली जालंधर के उद्योगों की दिक्कतों को पहले ही सरकार के सामने रखते रहे हैं। उनके जरीए जालंधर के कारोबार की आवाज मजबूत हुई है। इस मौके पर एसोसिएशन के चेयरमैन मनिंदर शर्मा, उपाध्यक्ष मंगल सिंह शेखावत, अरुण शर्मा, राहुल बत्रा, दयालाल धमीजा, गौतम शर्मा और चतन शर्मा भी मौजूद रहे। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

गुरदासपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार:आधा किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद, स्विफ्ट कार जब्त, पुलिस को देख भागने की कोशिश
गुरदासपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार:आधा किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद, स्विफ्ट कार जब्त, पुलिस को देख भागने की कोशिश पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत गुरदासपुर पुलिस ने 532 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को स्विफ्ट कार समेत गिरफ्तार किया है। एसपी बलविंदर सिंह के मुताबिक, थाना कलानौर के एसएचओ साहिल पठानिया के नेतृत्व में नाकाबंदी की गई थी। एक स्विफ्ट कार को रोकने का इशारा किया गया। चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन बैरिकेड्स की मदद से उसे पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान चरणजीत सिंह उर्फ चन्ना के रूप में हुई। पकड़ा गया आरोपी हरीमाबाद का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अमेरिका में रह रहे साहिब सिंह और गुरलाल सिंह के कहने पर ड्रग्स की तस्करी कर रहा था। 5 फरवरी को उसने अमृतसर से दो पैकेट हेरोइन लाकर कादियां रोड बटाला में सप्लाई की। 10 तारीख को वेरका बाइपास से 10 पैकेट और 13 फरवरी को वल्ला बाइपास अमृतसर में 9 पैकेट हेरोइन की डिलीवरी की थी। पुलिस ने बताया कि गुरलाल सिंह पर पहले से एनडीपीएस एक्ट, असलहा एक्ट और लड़ाई-झगड़े के चार मामले दर्ज हैं। चरणजीत सिंह पर भी दो मामले दर्ज हैं। साहिब सिंह और गुरलाल सिंह को नामजद कर जांच की जा रही है।

पंजाब की कैबिनेट मंत्री की शादी:जीरकपुर के गुरुद्वारा नाभा साहिब में होगी शादी की रस्में, पहुंचेंगे कई नामी मेहमान
पंजाब की कैबिनेट मंत्री की शादी:जीरकपुर के गुरुद्वारा नाभा साहिब में होगी शादी की रस्में, पहुंचेंगे कई नामी मेहमान पंजाब सरकार की एक और मंत्री एवं सिंगर अनमोल गगन मान आज शादी के बंधन में बंधने जा रही है। उनका विवाह शाहबाज सिंह से होने जा रहा है। जीरकपुर स्थित गुरुद्वारा नाभा साहिब में विवाह की रस्में पूरी होंगी। इसके बाद जीरकपुर के एक मैरिज पैलेस में समारोह होगा। इस समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, कई मंत्रियों, विधायकों और नामी लोग पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, इस दौरान लोगों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो। इसके लिए प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पहली बार चुनाव जीतने के बाद बनी मंत्री अनमोल गगन मान का परिवार मूलरूप से जिला मानसा की रहने वाला हैं। हालांकि उनका ज्यादातर समय चंडीगढ़ और मोहाली में ही बीता है। वहीं, उन्होंने चंडीगढ़ से अपनी पढ़ाई है। इसके बाद पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में आ गई। उन्होंने एक के बाद एक कई पंजाबी एल्बम में काम किया। अनमोल गगन मान साल 2022 में खरड़ से पहली बार विधानसभा से चुनाव जीती। राज्य में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनते ही उन्हें कैबिनेट मंत्री का पद दिया गया। वह टूरिज्म विभाग संभाल रही हैं। हालांकि विधानसभा चुनाव के कैंपेन में मान ने सॉन्ग भी बनाया था। इतना ही नहीं उनके चुनाव प्रचार के लिए आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल खुद खरड़ गाए थे। साथ ही उन्होंने उनके लिए वोट मांगे थे। ससुराल वाले भी राजनीति में अनमोल गगन मान की शादी जिस परिवार में होने जा रही है। उसका भी अपने एरिया में अच्छा रसूख है। उनके पति एडवोकेट शहबाज सिंह पेशे से बिजनेसमैन हैं। जबकि शाहबाज की मां सीलम सोही राजनीति में हैं। उन्होंने बनूड़ विधानसभा क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल के नेता व पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत के खिलाफ कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था। इनके पिता पूर्व सीएम बेअंत सिंह के करीबी रहे हैं। वहीं इनके दादा निर्दलीय चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे थे।

SKM गैर राजनीतिक का केंद्रीय कृषि मंत्री को पत्र:कहा- 4 मई की मीटिंग में पंजाब के मंत्री शामिल न हो; वरना किसान रहेंगे दूर
SKM गैर राजनीतिक का केंद्रीय कृषि मंत्री को पत्र:कहा- 4 मई की मीटिंग में पंजाब के मंत्री शामिल न हो; वरना किसान रहेंगे दूर 4 मई 2025 को किसानों और केंद्र सरकार के बीच चंडीगढ़ में मीटिंग होगी। मीटिंग से पहले संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक व किसान मजदूर मोर्चा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। साथ ही मांग रखी है कि इस मीटिंग में पंजाब सरकार के मंत्रियों को शामिल न किया जाए। उन्होंने इसके पीछे की वजह 19 मार्च को मीटिंग के बाद जबरदस्ती मोर्चे को हटाने और किसानों को जेलों में डालने की बताई है। अगर पंजाब सरकार के मंत्री शामिल होते हैं तो मोर्चे के नेता मीटिंग में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस बारे में जल्दी उन्हें सूचित किया जाए। किसानों द्वारा लिखे पत्र की कॉपी पत्र में किसानों ने मुख्य रूप से चार पॉइंट उठाए हैं:- किसानों के मुद्दों का हल बातचीत से संभव संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) एवं किसान मजदूर मोर्चा का मानना है कि खेती-किसानी के मुद्दों का समाधान बैठक में बातचीत के जरिए ही संभव है और बातचीत के लिए हम हमेशा तैयार रहे हैं। किसानों को धोखे से जेलों में डाला हमारी पिछली बैठक 19 मार्च, 2025 को चंडीगढ़ में सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई थी, जिसके अंत में अगली बैठक 4 मई की तय हुई थी, लेकिन 19 मार्च की बैठक समाप्त होने के बाद पंजाब सरकार ने किसान नेताओं को धोखे से गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया एवं शंभू व दातासिंहवाला-खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान मोर्चों को हिंसात्मक रूप से कुचलने का काम किया। ऐसा कृत्य कर के पंजाब राज्य सरकार ने देशभर के किसानों के स्वाभिमान पर चोट मार कर उन्हें अपमानित किया है, जिससे देशभर के किसानों में गुस्सा है। केंद्र सरकार की भी बनती थी जिम्मेदारी
हम यह भी आपके संज्ञान में लाना चाहते हैं कि 19 मार्च को चंडीगढ़ में आयोजित हुई बैठक में हम केंद्र सरकार के लिखित निमंत्रण पर शामिल हुए थे, इसलिए केंद्र सरकार एवं किसान संगठनों के मध्य जारी बातचीत के दौरान 19 मार्च को “किसान नेताओं की गिरफ्तारी एवं किसान मोर्चों को कुचलने” जैसी कोई भी घटना न होने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की भी बनती थी। पंजाब के मंत्री आए तो मीटिंग में नहीं होंगे शामिल देशभर के किसानों की भावना का सम्मान करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) एवं किसान मजदूर मोर्चा का केंद्र सरकार से निवेदन है कि 4 मई 2025 को चंडीगढ़ की प्रस्तावित बैठक में पंजाब सरकार के प्रतिनिधियों को शामिल न किया जाए। यदि 4 मई की प्रस्तावित बैठक में पंजाब सरकार के प्रतिनिधि शामिल होते हैं, तो न चाहते हुए भी संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) एवं किसान मजदूर मोर्चा के निर्णय और देश के किसानों की भावना के अनुसार हमारे मोर्चों के प्रतिनिधिमंडल उस प्रस्तावित बैठक में शामिल नहीं होंगे, कृपया इस विषय में केंद्र सरकार अपने निर्णय के बारे में हमें पत्र के माध्यम से जल्द से जल्द सूचित करें।