हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पांवटा साहिब पुलिस ने बीती शाम को सब्जी बेचने वाले सुलेमान को दबोचा। उसके खिलाफ पांवटा साहिब थाना में देशद्रोह की धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज कर दिया गया है। सुलेमान उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। आरोप है कि जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा था तो उस दौरान सुलेमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टूटे हुए रफाल विमान के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो शेयर की। इसके साथ पाकिस्तान जिंदाबाद भी लिखा। आरोपी ने कुछ देर बाद सोशल मीडिया पोस्ट हटा भी दी थी। मगर तब तक पांवटा साहिब निवासी किसी व्यक्ति ने पुलिस थाना में शिकायत दी। पुलिस ने भी शिकायत के आधार पर 26 मई को ही मुकद्दमा दर्ज किया, लेकिन तब आरोपी सहारनपुर भाग गया। बीते रविवार को वह वापस पांवटा साहिब लौटा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आज दोपहर बाद आरोपी सुलेमान को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा। इस खबर को हम अपडेट कर रहे है। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पांवटा साहिब पुलिस ने बीती शाम को सब्जी बेचने वाले सुलेमान को दबोचा। उसके खिलाफ पांवटा साहिब थाना में देशद्रोह की धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज कर दिया गया है। सुलेमान उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। आरोप है कि जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा था तो उस दौरान सुलेमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टूटे हुए रफाल विमान के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो शेयर की। इसके साथ पाकिस्तान जिंदाबाद भी लिखा। आरोपी ने कुछ देर बाद सोशल मीडिया पोस्ट हटा भी दी थी। मगर तब तक पांवटा साहिब निवासी किसी व्यक्ति ने पुलिस थाना में शिकायत दी। पुलिस ने भी शिकायत के आधार पर 26 मई को ही मुकद्दमा दर्ज किया, लेकिन तब आरोपी सहारनपुर भाग गया। बीते रविवार को वह वापस पांवटा साहिब लौटा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आज दोपहर बाद आरोपी सुलेमान को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा। इस खबर को हम अपडेट कर रहे है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
