कपिल कुमार | जालंधर भीषण गर्मी ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पारा 46 डिग्री पहुंच गया है। इसका सीधा असर भी शरीर पर दिखने लगा है। सनबर्न के साथ ही पसीने से लोग फंगल इंफेक्शन (दाद) की बीमारी की चपेट में आने लगे हैं। सिविल अस्पताल की चर्म रोग ओपीडी में 150 से ज्यादा मरीज इलाज को पहुंच रहे हैं। इनमें 100 मरीज फंगल बीमारी से ग्रसित हैं। 30 से 35 सनबर्न के मरीज पहुंच रहे हैं। फरवरी और मार्च में चर्म रोग की ओपीडी में 100 मरीज आते थे। इसमें फंगल इंफेक्शन के 35 से 40 मरीज आते थे। भीषण गर्मी होने से सिविल अस्पताल की चर्म रोग की ओपीडी में मरीजों का ग्राफ बढ़ गया है। इसमें शरीर पर पसीना आने से घमौरियां, फंगल, सफेद दाग, खुजली आदि की परेशानी हो रही है। फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए स्वच्छता का ध्यान रखें। ढीले कपड़े पहनें और धूप से बचाव करें। सिविल अस्पताल में दैनिक भास्कर ने जब चर्म रोग विशेष डॉ. तेजश्वी से फंगल इंफेक्शन को लेकर बात की, तो उन्होंने कहा कि गर्मी में सूर्य से अल्ट्रावायलेट किरणें निकलती हैं, जो त्वचा को जला देती हैं। – गर्मी में शरीर पर पसीना ज्यादा आता है, तो फंगल इंफेक्शन पनपता है – धूप में अधिक समय बिताने से फंगस का खतरा बढ़ता है – इस मौसम में फंगस को पनपने में मदद करता है पिम्स के चर्म रोग विभाग के हेड डॉ. आरएल बस्सन ने कहा कि गर्मी में पसीना आने से फंगल इंफेक्शन के मरीजों का ग्राफ बढ़ जाता है। चर्म रोग की ओपीडी में 70 से 80 मरीज इलाज को आते हैं। इसमें अधिक मरीज फंगल बीमारी के पहुंच रहे हैं। बारिश होने पर फंगल इंफेक्शन के मरीजों का ग्राफ और बढ़ जाएगा। – गर्मियों में सफेद ढीले-ढाले और फूल बाजू के कपड़े पहनें। – गर्मी में स्वच्छता का ध्यान रखें। – गंदी त्वचा में फंगस इंफेक्शन पनपने लगता हैं। इसलिए सफाई का ध्यान दें। – धूम में चश्मे का उपयोग करें – इंफेक्शन होने पर बगैर डॉक्टर्स की सलाह के दवा न लें। कपिल कुमार | जालंधर भीषण गर्मी ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पारा 46 डिग्री पहुंच गया है। इसका सीधा असर भी शरीर पर दिखने लगा है। सनबर्न के साथ ही पसीने से लोग फंगल इंफेक्शन (दाद) की बीमारी की चपेट में आने लगे हैं। सिविल अस्पताल की चर्म रोग ओपीडी में 150 से ज्यादा मरीज इलाज को पहुंच रहे हैं। इनमें 100 मरीज फंगल बीमारी से ग्रसित हैं। 30 से 35 सनबर्न के मरीज पहुंच रहे हैं। फरवरी और मार्च में चर्म रोग की ओपीडी में 100 मरीज आते थे। इसमें फंगल इंफेक्शन के 35 से 40 मरीज आते थे। भीषण गर्मी होने से सिविल अस्पताल की चर्म रोग की ओपीडी में मरीजों का ग्राफ बढ़ गया है। इसमें शरीर पर पसीना आने से घमौरियां, फंगल, सफेद दाग, खुजली आदि की परेशानी हो रही है। फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए स्वच्छता का ध्यान रखें। ढीले कपड़े पहनें और धूप से बचाव करें। सिविल अस्पताल में दैनिक भास्कर ने जब चर्म रोग विशेष डॉ. तेजश्वी से फंगल इंफेक्शन को लेकर बात की, तो उन्होंने कहा कि गर्मी में सूर्य से अल्ट्रावायलेट किरणें निकलती हैं, जो त्वचा को जला देती हैं। – गर्मी में शरीर पर पसीना ज्यादा आता है, तो फंगल इंफेक्शन पनपता है – धूप में अधिक समय बिताने से फंगस का खतरा बढ़ता है – इस मौसम में फंगस को पनपने में मदद करता है पिम्स के चर्म रोग विभाग के हेड डॉ. आरएल बस्सन ने कहा कि गर्मी में पसीना आने से फंगल इंफेक्शन के मरीजों का ग्राफ बढ़ जाता है। चर्म रोग की ओपीडी में 70 से 80 मरीज इलाज को आते हैं। इसमें अधिक मरीज फंगल बीमारी के पहुंच रहे हैं। बारिश होने पर फंगल इंफेक्शन के मरीजों का ग्राफ और बढ़ जाएगा। – गर्मियों में सफेद ढीले-ढाले और फूल बाजू के कपड़े पहनें। – गर्मी में स्वच्छता का ध्यान रखें। – गंदी त्वचा में फंगस इंफेक्शन पनपने लगता हैं। इसलिए सफाई का ध्यान दें। – धूम में चश्मे का उपयोग करें – इंफेक्शन होने पर बगैर डॉक्टर्स की सलाह के दवा न लें। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

जालंधर उपचुनाव के लिए आज थम जाएगा प्रचार:शाम 5 बजे से साइलेंस पीरियड, शराब की दुकानें रहेंगी बंद, सुरक्षा कड़ी
जालंधर उपचुनाव के लिए आज थम जाएगा प्रचार:शाम 5 बजे से साइलेंस पीरियड, शराब की दुकानें रहेंगी बंद, सुरक्षा कड़ी पंजाब के जालंधर में आज यानी सोमवार शाम करीब 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव के लिए हर पार्टी के वरिष्ठ नेता जालंधर में बैठकर प्रचार कर रहे हैं। ऐसे में आज से सभी पार्टियों का प्रचार बंद हो जाएगा। चुनाव आयोग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार यह लागू होगा। शाम 5 बजे से जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में रोड शो, जनसभा, जुलूस जैसे सभी कार्यक्रमों पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाएगी। चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद शहर में शांतिपूर्ण माहौल बनेगा। मतदान से 48 घंटे पहले रैलियां और रोड शो बंद मतदान से 48 घंटे पहले तक का समय मौन अवधि में गिना जाता है। इस दौरान चुनाव आयोग की ओर से राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को प्रचार करने की अनुमति नहीं होती है। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126 के तहत मतदान के बाद यह समय सीमा अपने आप खत्म हो जाती है। शहर में सुरक्षा के इंतजाम पूरे किए जा रहे हैं। जालंधर पश्चिम में आज शाम से मौन अवधि शुरू होने के बाद टेलीविजन या अन्य प्लेटफॉर्म पर चुनाव से संबंधित किसी भी तरह का सर्वे चलाने पर रोक लग सकती है। धारा 126 के तहत ऐसा कोई भी काम नहीं किया जा सकेगा जिससे चुनाव परिणाम प्रभावित हो। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के जरिए राजनीतिक विज्ञापन भी नहीं चलाए जा सकेंगे। चुनाव के चलते शराब की दुकानें बंद रहेंगी पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए जालंधर में चुनाव आयोग ने आदेश जारी किए हैं कि 8 जुलाई को शाम 5 बजे के बाद शराब की दुकानें बंद कर दी जाएंगी। जिसके बाद उक्त शराब की दुकानें 10 जुलाई को शाम करीब 7 बजे खुलेंगी। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मैं तो मलूंगी गुलाल तेरे गालन पे मैं तो…
मैं तो मलूंगी गुलाल तेरे गालन पे मैं तो… लुधियाना| अशोक विहार ऋषि नगर मे मंगलमयी सत्संग सभा की और से विशाल होली उत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम आशा मखीजा, मीना सचदेव, उषा बांसल, रजनी अरोड़ा की तरफ़ से विधि पूर्वक पूजा करके ज्योति प्रचण्ड की गई। सभी स्त्रियों की ओर से कान्हा जी को लाल, पीला, हरा, केसरिया, गुलाल लगाकर होली का शुभ आरम्भ किया। गायक पवन बॉबी ने बृज होली के भजनों का गुणगान किया। आज बृज में होरी रे रसिया, रंग डार गयो रे मोपे सांवरा, मैं तो मलूंगी ग़ुलाल तेरे गालन पे मैं तो मलूंगी आदि भजन गाकर ब्रिज जैसा माहौल बना सबको आनंदित कर दिया। इस मौके पर किरण महाजन, सीमा बांसल, रजनी अरोड़ा, सविता खन्ना, विनोद मंडल, ममता गुप्ता, अल्का चावला आदि मौजूद थे।

पंजाब के DSP भेला ड्रग केस में प्रॉपर्टी होगी जब्त:17 लोगों को कोर्ट ने सुनाई थी सजा, 6 हजार करोड़ की तस्करी का मामला
पंजाब के DSP भेला ड्रग केस में प्रॉपर्टी होगी जब्त:17 लोगों को कोर्ट ने सुनाई थी सजा, 6 हजार करोड़ की तस्करी का मामला पंजाब में ईडी की विशेष अदालत ने 6 हजार करोड़ रुपये के ड्रग तस्करी मामले में 17 लोगों को कुछ दिन पहले सजा सुनाई थी। दोषियों में पंजाब पुलिस के बर्खास्त डीएसपी जगदीश भेला, उनकी पत्नी और ससुर भी शामिल हैं। वहीं, इस मामले में शामिल सभी दोषियों की 12.37 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने के आदेश दिए गए हैं। यह संपत्ति ईडी ने वर्ष 2014, 2015 और 2018 में जब्त की थी। इस मामले में कुल 95 करोड़ रुपये की अटैच की गई थी। इस मामले में सुनाई थी अदालत ने सजा इस दौरान जगदीश भोला, मनप्रीत, सुखराज, सुखजीत सुखा, मनिंदर, दविंदर सिंह हैप्पी, अवतार सिंह को 10-10 साल की सजा सुनाई गई है। जबकि जगदीश भोला की पत्नी गुरप्रीत कौर, अवतार की पत्नी संदीप कौर, जगमिंदर कौर औलाख, गुरमीत कौर, आरामजीत सिंह और भोला के ससुर दिलीप मान को 3-3 साल की सजा सुनाई गई है। वहीं, गुरप्रीत सिंह, सुभाष बजाज और अंकुर बजाज को 5-5 साल की सजा सुनाई गई है। इस मामले में कुल 23 आरोपी थे। इनमें से चार की मौत हो चुकी है। भोला के पिता बलशिंदर भी इस मामले में आरोपी थे, हालांकि उनकी मौत हो चुकी है। जबकि 2 लोग इस मामले में पीओ हैं। 11 साल पहले सामने आया था मामला यह मामला साल 2013 में सामने आया था। जब पंजाब पुलिस ने इस मामले में अर्जुन अवॉर्डी पहलवान रुस्तम-ए-हिंद और पंजाब पुलिस के बर्खास्त डीएसपी जगदीश सिंह भोला को गिरफ्तार किया था। तब पता चला था कि यह रैकेट पंजाब से लेकर विदेशों तक फैला हुआ है। इस केस के सामने आने से पंजाब की राजनीति से लेकर खेल जगत में भूचाल आ गया था। वहीं, राज्य के कई नेताओं पर भी सवाल उठे थे। जांच में पता चला था कि यह ड्रग रैकेट 6 हजार करोड़ का है। साल 2019 में इस मामले में सीबीआई की अदालत ने 25 लोगों को एनडीपीएस एक्ट के तहत सजा सुनाई थी।