हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में शुक्रवार की सुबह हरियाणा के टूरिस्ट की XUV गाड़ी खाई में गिर गई। हादसा तेज स्पीड की वजह से हुआ, जिस कारण ड्राइवर स्टेयरिंग पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी सड़क से 60 फीट गहराई में जा गिरी। इसे हादसे में यंग कपल सहित 3 लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान रोहन सलूजा, उनकी पत्नी गायत्री सलूजा और साले साहिल पुजारा के रूप में हुई, जो HR-98-G-9941 नंबर की गाड़ी में सवार थे। तीनों पर्यटक बारालाचा दर्रा जाने वाले थे। घायलों को केलांग से कुल्लू रेफर किया गया है। उधर, कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के कसोल में साडा बैरियर पर तैनात कर्मचारियों और हरियाणा पुलिस के बीच बहस हो गई। आरोप है कि हरियाणा पुलिस के कर्मचारियों ने मौके पर रिवॉल्वर निकाल ली। मणिकर्ण पुलिस ने इस बारे मामला दर्ज कर लिया है। यहां जानिए कैसे और कहां हुआ हादसा…. 16,040 फुट ऊंचाई पर है बारालाचा दर्रा
बारालाचा ला (Baralacha la) या बारालाचा दर्रा (Baralacha pass) भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के लाहौल और स्पीति जिले में हिमालय की जंस्कार पर्वतमाला में मौजूद है। यह 4,890 मीटर (16,040 फुट) की ऊंचाई पर स्थित एक पर्वतीय दर्रा है। यह हिमाचल प्रदेश के लाहौल क्षेत्र को लद्दाख देश के लेह जिले से जोड़ता है और इसमें से लेह-मनाली राजमार्ग गुजरता है। यहां जानिए साडा बैरियर पर क्या हुआ विवाद… गाड़ी से बैरियर पहुंचे हरियाणा के 2 पुलिस कर्मी
साडा बैरियर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरा विवाद कैद हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में दिखा रहा है कि हरियाणा पुलिस के कर्मचारी एक गाड़ी में सवार होकर साडा बैरियर पहुंचे। यहां एक कर्मचारी गाड़ी से उतरा। उसने बैरियर में लगा हुआ बोर्ड हटा दिया। बैरियर के कर्मचारियों ने विरोध किया तो पुलिस कर्मचारी उसके साथ बहस करने लगा। आरोप है कि हरियाणा के पुलिस कर्मचारी ने रिवॉल्वर दिखाकर उसे धमकी दी। दोनों को थाने ले गई हिमाचल पुलिस, नशे में थे
हरियाणा पुलिस के कर्मचारियों की धमकी के बाद साडा बैरियर में तैनात कर्मचारियों ने तुरंत इस बारे में हिमाचल पुलिस को सूचित किया।
पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया और मामले की जानकारी ली। बताया गया कि हरियाणा पुलिस के कर्मचारी शराब के नशे में थे, जिस पर उनका परीक्षण कराया गया। दोनों ओर से दर्ज की गई क्रॉस रिपोर्ट
हिमाचल पुलिस ने बैरियर के कर्मचारियों की शिकायत पर हरियाणा पुलिस के कर्मचारियों पर मामला दर्ज किया है। इसके अलावा हरियाणा पुलिस के कर्मचारियों ने भी सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। उधर, एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है और इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस बारे में हरियाणा पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में शुक्रवार की सुबह हरियाणा के टूरिस्ट की XUV गाड़ी खाई में गिर गई। हादसा तेज स्पीड की वजह से हुआ, जिस कारण ड्राइवर स्टेयरिंग पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी सड़क से 60 फीट गहराई में जा गिरी। इसे हादसे में यंग कपल सहित 3 लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान रोहन सलूजा, उनकी पत्नी गायत्री सलूजा और साले साहिल पुजारा के रूप में हुई, जो HR-98-G-9941 नंबर की गाड़ी में सवार थे। तीनों पर्यटक बारालाचा दर्रा जाने वाले थे। घायलों को केलांग से कुल्लू रेफर किया गया है। उधर, कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के कसोल में साडा बैरियर पर तैनात कर्मचारियों और हरियाणा पुलिस के बीच बहस हो गई। आरोप है कि हरियाणा पुलिस के कर्मचारियों ने मौके पर रिवॉल्वर निकाल ली। मणिकर्ण पुलिस ने इस बारे मामला दर्ज कर लिया है। यहां जानिए कैसे और कहां हुआ हादसा…. 16,040 फुट ऊंचाई पर है बारालाचा दर्रा
बारालाचा ला (Baralacha la) या बारालाचा दर्रा (Baralacha pass) भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के लाहौल और स्पीति जिले में हिमालय की जंस्कार पर्वतमाला में मौजूद है। यह 4,890 मीटर (16,040 फुट) की ऊंचाई पर स्थित एक पर्वतीय दर्रा है। यह हिमाचल प्रदेश के लाहौल क्षेत्र को लद्दाख देश के लेह जिले से जोड़ता है और इसमें से लेह-मनाली राजमार्ग गुजरता है। यहां जानिए साडा बैरियर पर क्या हुआ विवाद… गाड़ी से बैरियर पहुंचे हरियाणा के 2 पुलिस कर्मी
साडा बैरियर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरा विवाद कैद हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में दिखा रहा है कि हरियाणा पुलिस के कर्मचारी एक गाड़ी में सवार होकर साडा बैरियर पहुंचे। यहां एक कर्मचारी गाड़ी से उतरा। उसने बैरियर में लगा हुआ बोर्ड हटा दिया। बैरियर के कर्मचारियों ने विरोध किया तो पुलिस कर्मचारी उसके साथ बहस करने लगा। आरोप है कि हरियाणा के पुलिस कर्मचारी ने रिवॉल्वर दिखाकर उसे धमकी दी। दोनों को थाने ले गई हिमाचल पुलिस, नशे में थे
हरियाणा पुलिस के कर्मचारियों की धमकी के बाद साडा बैरियर में तैनात कर्मचारियों ने तुरंत इस बारे में हिमाचल पुलिस को सूचित किया।
पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया और मामले की जानकारी ली। बताया गया कि हरियाणा पुलिस के कर्मचारी शराब के नशे में थे, जिस पर उनका परीक्षण कराया गया। दोनों ओर से दर्ज की गई क्रॉस रिपोर्ट
हिमाचल पुलिस ने बैरियर के कर्मचारियों की शिकायत पर हरियाणा पुलिस के कर्मचारियों पर मामला दर्ज किया है। इसके अलावा हरियाणा पुलिस के कर्मचारियों ने भी सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। उधर, एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है और इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस बारे में हरियाणा पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
