जालंधर | दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं कैंट बोर्ड द्वारा जालंधर कैंट के जवाहर पार्क में 15 से 21 जून तक सात दिवसीय निशुल्क योग शिविर लगाया जा रहा है। गुरुदेव आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी सज्जनानंद ने जानकारी देते हुए कहा कि कैंप सुबह 6 से 7 बजे तक होगा। साध्वी पल्लवी भारती ने बताया कि इस योग शिविर का उद्देश्य लोगों को शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और आध्यात्मिक जागरूकता की ओर प्रेरित करना है। शिविर में अनुभवी योगाचार्य अश्वनी विभिन्न प्रकार के योगासन, प्राणायाम, ध्यान तथा जीवन शैली सुधार के सरल एवं प्रभावी उपाय सिखाएंगे। जालंधर | दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं कैंट बोर्ड द्वारा जालंधर कैंट के जवाहर पार्क में 15 से 21 जून तक सात दिवसीय निशुल्क योग शिविर लगाया जा रहा है। गुरुदेव आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी सज्जनानंद ने जानकारी देते हुए कहा कि कैंप सुबह 6 से 7 बजे तक होगा। साध्वी पल्लवी भारती ने बताया कि इस योग शिविर का उद्देश्य लोगों को शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और आध्यात्मिक जागरूकता की ओर प्रेरित करना है। शिविर में अनुभवी योगाचार्य अश्वनी विभिन्न प्रकार के योगासन, प्राणायाम, ध्यान तथा जीवन शैली सुधार के सरल एवं प्रभावी उपाय सिखाएंगे। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस नेता रंधावा को बड़ी जिम्मेदारी:सात विधानसभा हलकों का बनाया इंचार्ज, तीन नेता पहले से ही स्टार प्रचारक
दिल्ली चुनाव में कांग्रेस नेता रंधावा को बड़ी जिम्मेदारी:सात विधानसभा हलकों का बनाया इंचार्ज, तीन नेता पहले से ही स्टार प्रचारक दिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें सात विधानसभा हलकों का इंचार्ज बनाया गया है। इन विधानसभा हलकों में कालका, नई दिल्ली, मालवीय नगर, अंबेडकर नगर, दिल्ली कैंट, राजौरी गॉर्डर व हरि नगर शामिल है। यहां पर पंजाब वोटरों की संख्या अधिक है। पंजाब के तीन नेता कांग्रेस के स्टार प्रचारक इससे पहले कांग्रेस की तरफ 17 जनवरी को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई थी। जिसमें पंजाब के तीन नेताओं को ही शामिल किया गया था। जिसमें रंधावा का नाम शामिल नहीं था। इन नेताओं में पंजाब के पूर्व सीएम व जालंधर के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और सुखपाल सिंह खैहरा का शामिल थे। जबकि पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और हरियाणा की सांसद कुमारी शैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, दीपेंद्र सिंह हुड्डा शामिल है। आदेश की कॉपी AAP के स्टार प्रचारकों में पंजाब सीएम व मंत्री आम आदमी पार्टी के दिल्ली विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची में अगर पंजाब के नेताओं की बात करे तो उसमें सबसे पहला नाम सीएम भगवंत मान का है। उसके बाद राज्यसभा सांसद राघव चडढा, हरभजन सिंह, गुरमीत सिंह मीत हेयर, राज कुमार चब्बेवाल, मालविंदर सिंह, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, हरजोत बैंस, हरभजन सिंह ईटीओ, डॉ. बलबीर, लालजीत सिंह भुल्लर, तरनप्रीत सिंह सोंध, डॉ. रवजोत सिंह, हरदीप मुंडिया, बलजिंदर कौर व शैरी कलसी शामिल हैं।

लुधियाना पहुंचे सांसद राजा वड़िंग और अमर सिंह:स्मार्ट सिटी प्रोजेक्टों को लेकर की बैठक, इमरजेंसी मूवी पर बोले-PM हाउस से बनती है स्क्रिप्ट
लुधियाना पहुंचे सांसद राजा वड़िंग और अमर सिंह:स्मार्ट सिटी प्रोजेक्टों को लेकर की बैठक, इमरजेंसी मूवी पर बोले-PM हाउस से बनती है स्क्रिप्ट पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान एवं सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और फतेहगढ़ साहिब से सांसद डॉ. अमर सिंह लुधियाना पहुंचे। दोनों सांसदों ने जिला प्रशासनिक परिसर स्थित बचत भवन में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में स्मार्ट सिटी परियोजना, पीएमजीएसवाई, एसएसए, रामसा, मध्याह्न भोजन योजना सहित कई प्रमुख योजनाओं और परियोजनाओं पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की। PM हाउस में बनी इमरजेंसी मूवी जैसी स्क्रिप्ट राजा वड़िंग ने कहा कि इमरजेंसी जैसी फिल्में बनाना भाजपा का एजेंडा है। इस तरह की फिल्मों की स्टोरी PM आफिस से लिखी जाती है। फिर जानबूझ कर उस स्टोरी पर कांग्रेसियों पर फिल्म बना कर कहानियां चलाई जाती है। इस तरह की फिल्में बनाकर देश का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। ऐसी फिल्मों से समाज में नफरत पैदा होती है। सेंसर बोर्ड को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। केन्द्र सरकार को भी ध्यान देने की जरूरत है कि यदि इस तरह की फिल्में चलेगी तो देश के लिए हानिकारक है। देश में बहुत सी जाति, धर्म और विभिन्न पार्टियों के लोग रहते है। अब यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद कोई उन पर मूवी बना दे तो यह भी गलत है। कंगना रनौत तो पहले से ही इस तरह के बयान देने में मशहूर है। कंगना कभी किसानों के खिलाफ बोलती है तो कभी आम लोगों के खिलाफ। CM मान दिल्ली चुनाव में व्यस्त, रोज हो रहे ग्रेनेड हमले राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब सरकार भी दिल्ली चुनाव में व्यस्त है। रोज थानों और अब कांग्रेस नेताओं के घरों के बाहर ग्रेनेड फेंके जा रहे है। वड़िंग ने कहा कि पंजाब और केन्द्र सरकार को किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल पर भी ध्यान देना चाहिए। यदि डल्लेवाल को कुछ हो गया तो माहौल बिगड़ सकता है। दोनों सरकारों को देश के किसान ने माफ नहीं करना। 900 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की ले जानकारी राजा वड़िंग ने कहा कि 900 करोड़ रुपए की परियोजनाओं को इम्प्लीमेंट करने के बावजूद लुधियाना प्रदूषण, भीड़भाड़ और अपर्याप्त सुरक्षा उपायों से ग्रस्त है। लुधियाना को साइकिल-अनुकूल बनाने और स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे में सुधार करने का विजन अभी वास्तविकता से बहुत दूर है। वड़िंग ने कहा कि देश के शीर्ष 10 सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में लुधियाना के शामिल होने अफसोसजनक है। प्रदूषण को कम करने के लिए तत्काल सही कदम उठाने चाहिए। 1 फरवरी लोकसभा सत्र में उठाएंगे बुड्डा नाला का मुद्दा सांसद वड़िंग ने कहा कि 1 फरवरी से शुरू होने वाले आगामी संसद सत्र से पहले स्मार्ट सिटी परियोजना की समीक्षा और बुड्ढा नाले पर चर्चा के लिए 29 जनवरी का दिन रखा गया है। वड़िंग ने कहा कि हमें केंद्र सरकार से आवश्यक फंड लेना है। इसी तरह स्कूली बच्चों के लिए जो भोजन रिफाइंड तेल में बनता है उसे सरसों के तेल में तैयार किया जाए। वड़िंग ने कहा कि मैं इस मामले को संसद में भी उठाउंगा।

फगवाड़ा के होटल मालिक पर महिला कर्मचारी का आरोप:बोली- एमडी ने बिना प्रूफ के NRI को कमरा देने को कहा, मना करने पर धमकाया
फगवाड़ा के होटल मालिक पर महिला कर्मचारी का आरोप:बोली- एमडी ने बिना प्रूफ के NRI को कमरा देने को कहा, मना करने पर धमकाया पंजाब के जालंधर से सटे फगवाड़ा में स्थित एक होटल के मालिक पर बिना किसी सबूत के अवैध रूप से एनआरआई मेहमानों को होटल में ठहराने का आरोप लगाते हुए एक महिला कर्मचारी ने विरोध किया। पीड़िता का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो महिला ने कर्मचारी को थप्पड़ मारने की धमकी दी। इस संबंध में उक्त महिला कर्मचारी ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। फिलहाल मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मच गया है। 22 सेकंड का वीडियो वायरल होटल में काम करने वाली युवती ने 22 सेकंड का यह वीडियो बनाया है, जिसे उसने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है। जिसमें पीड़िता कह रही है कि वह फगवाड़ा के एक बड़े होटल में काम करती है। यह हमारे एमडी सर हैं। वह मुझे कह रहे हैं कि मुझे थप्पड़ मारे जाएंगे। यह सिर्फ इसलिए है, क्योंकि मैंने बिना सबूत के एक एनआरआई को होटल में ठहरने की इजाजत नहीं दी। होटल मालिक मुझ पर दबाव बना रहे हैं कि मैं उनके रेफरेंस पर उक्त एनआरआई को होटल में चेक इन करूं। होटल मालिक यह सब सिर्फ 3800 रुपये के लिए कर रहे हैं। बाद में मुझे पुलिस के पास जाना पड़ता है और अपनी पूरी इज्जत दांव पर लगानी पड़ती है। युवती ने आगे कहा- सिर्फ पैसों के लिए नियम तोड़े जा रहे हैं, यह हमारे एमडी सर का हाल है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।