मंडी पुलिस ने नशे के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। शनिवार शाम ANTF कुल्लू की टीम ने सौलीखड्ड में नाकाबंदी के दौरान दो युवकों से 804 ग्राम चरस बरामद की है। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान नगरु राम और डूमणू राम के रूप में हुई है, जो तहसील थुनाग के निवासी हैं। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम सौलीखड्ड में नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान दोनों युवक पैदल आ रहे थे। शक होने पर उनकी तलाशी ली गई, जिसमें चरस की यह खेप बरामद हुई। NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना सदर मंडी में अभियोग संख्या 261/2025 के तहत NDPS एक्ट की धारा 20 और 29 के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है। उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसपी साक्षी वर्मा ने आगे बताया कि पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ करेगी ताकि यह पता चल सके कि चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था। फिलहाल, मामले की जांच जारी है। मंडी पुलिस ने नशे के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। शनिवार शाम ANTF कुल्लू की टीम ने सौलीखड्ड में नाकाबंदी के दौरान दो युवकों से 804 ग्राम चरस बरामद की है। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान नगरु राम और डूमणू राम के रूप में हुई है, जो तहसील थुनाग के निवासी हैं। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम सौलीखड्ड में नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान दोनों युवक पैदल आ रहे थे। शक होने पर उनकी तलाशी ली गई, जिसमें चरस की यह खेप बरामद हुई। NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना सदर मंडी में अभियोग संख्या 261/2025 के तहत NDPS एक्ट की धारा 20 और 29 के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है। उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसपी साक्षी वर्मा ने आगे बताया कि पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ करेगी ताकि यह पता चल सके कि चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था। फिलहाल, मामले की जांच जारी है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
Related Posts

हिमाचल में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगा नया आयाम, जल्द सड़कों पर दौड़ेंगी सैकड़ों आधुनिक ई-बसें: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री
हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया…

कांग्रेस नेताओं को राहुल गांधी की सख्त नसीहत: वीआईपी रवैया छोड़ें, जमीनी मुद्दों पर करें काम
राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में आयोजित जिला अध्यक्ष सम्मेलन के दौरान पार्टी नेताओं को साफ संदेश दिया…

सरकारी स्कूलों को नई पहचान देने की तैयारी, CM सुक्खू बोले- शिक्षा व्यवस्था में दिखेगा बड़ा बदलाव
हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य की सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा अभियान शुरू कर दिया…
