फरीदकोट | घर पर शराब पी रहे पति को मीट गर्म करके नहीं दिया तो उसने पत्नी पर पेट्रोल छिड़क आग लगा दी। जैतों के बिशंनदी रोड पर पटवारियां वाली गली निवासी पिंकी ने बताया कि पति बलबीर कुमार कपड़ों की रंगाई और ड्राई क्लीन का काम करता है। 15 जून को पति रात को घर आया और शराब पीने लगा। उसने कई बार उससे मीट गर्म कर मंगवाया। देर रात तक वह शराब पीता और मीट खाता रहा। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब खाना गर्म करने से इनकार किया तो पति गुस्से में आया और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घायल पिंकी को पहले जैतों सिविल अस्पताल, फिर बठिंडा निजी अस्पताल और अब फरीदकोट मेडिकल कॉलेज के बर्न यूनिट में रेफर किया गया है। एएसआई सुखबीर सिंह ने बताया कि पिंकी के पेट-छाती समेत 60% हिस्सा झुलसा है। पति फरार है। फरीदकोट | घर पर शराब पी रहे पति को मीट गर्म करके नहीं दिया तो उसने पत्नी पर पेट्रोल छिड़क आग लगा दी। जैतों के बिशंनदी रोड पर पटवारियां वाली गली निवासी पिंकी ने बताया कि पति बलबीर कुमार कपड़ों की रंगाई और ड्राई क्लीन का काम करता है। 15 जून को पति रात को घर आया और शराब पीने लगा। उसने कई बार उससे मीट गर्म कर मंगवाया। देर रात तक वह शराब पीता और मीट खाता रहा। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब खाना गर्म करने से इनकार किया तो पति गुस्से में आया और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घायल पिंकी को पहले जैतों सिविल अस्पताल, फिर बठिंडा निजी अस्पताल और अब फरीदकोट मेडिकल कॉलेज के बर्न यूनिट में रेफर किया गया है। एएसआई सुखबीर सिंह ने बताया कि पिंकी के पेट-छाती समेत 60% हिस्सा झुलसा है। पति फरार है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

लुधियाना में मिला नवजात का भ्रूण:कपडे़ में लिपटा था, सब्जी मंडी में काम करने वाले ने मचाया शोर, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
लुधियाना में मिला नवजात का भ्रूण:कपडे़ में लिपटा था, सब्जी मंडी में काम करने वाले ने मचाया शोर, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस लुधियाना में नवजात का भ्रूण मिलने का मामला सामने आया है। सब्जी मंडी में काम करने वाले एक व्यक्ति ने कपड़े में लिपटा भ्रूण देख तुरंत शोर मचाया और पुलिस को सूचित किया। आस-पास के इलाकों में भी पुलिस जांच कर रही है, लेकिन भ्रूण फेंक कर गए व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई। थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस को सब्जी विक्रेता प्रभजीत सिंह ने बताया कि वह कलसियां वाली गली में लगने वाली सब्जी मंडी में काम करता है। वह खाली प्लाट के नजदीक मंडी लगाने की अभी तैयारी कर रहे थे कि तभी उन्होंने ट्रांसफॉर्मर के नजदीक कपड़ों में लिपटा हुआ भ्रूण देखा। पुलिस सीसीटीवी कैमरों से फुटेज ढूंढ रही आसपास को लोगों को भी उसने सूचित किया, लेकिन भ्रूण किसने फेंका इस बारे पता नहीं चल सका। इलाके के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को ढूंढना शुरू किया है ताकि भ्रूण फेंकने आए व्यक्ति की पहचान हो सके। आसपास के अस्पतालों में भी पुलिस नवजन्मे बच्चों के रिकार्ड चेक कर रही है। इस केस में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 94 BNS के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच ASI प्यारा सिंह कर रहे हैं।

पंजाब में पूर्व कांग्रेसी विधायक को झटका:फिरोजपुर कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की; हत्या की कोशिश के केस में फंसे जीरा
पंजाब में पूर्व कांग्रेसी विधायक को झटका:फिरोजपुर कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की; हत्या की कोशिश के केस में फंसे जीरा पंजाब के फिरोजपुर में कोर्ट ने पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। जीरा पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज हुआ है। ये केस थाना जीरा में जमीनी विवाद को लेकर दर्ज हुआ था। इसके बाद बीते मंगलवार को जीरा पहुंचे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने चेतावनी दी है कि अगर मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की गई तो एसएसपी दफ्तर का घेराव किया जाएगा। क्या है पूरा मामला
जीरा के गांव बग्गी में पूर्व विधायक कुलबीर जीरा के चाचा महेंद्रजीत सिंह का गांव के ही गुरलाल सिंह के साथ 10 एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिसे लेकर दोनों गुटों में झगड़ा हो गया और पैर में गोली लग गई थी। उक्त घटना में गुरलाल सिंह नाम का व्यक्ति घायल हुआ है। गुरलाल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत प्रभाव से लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। जिसके बाद केस में कुलबीर सिंह जीरा के साथ 9 अन्य लोगों को भी नामजद किया गया है। वड़िंग ने राजनीति दबाव में केस दर्ज होने के लगाए थे आरोप
जीरा पहुंचे पंजाब कांग्रेस के प्रधान और लुधियाना के नए सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा था कि सरकार के दबाव में पूर्व कांग्रेस विधायक कुलबीर सिंह जीरा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। जबकि विवाद के दौरान पूर्व विधायक जीरा में मौजूद नहीं थे। पुलिस के पास कुलबीर जीरा के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। इसके बावजूद जीरा में तैनात थाना प्रभारी और डीएसपी उनके घर के बाहर चक्कर लगाकर दबाव बना रहे हैं। एसएसपी फिरोजपुर मामले की जांच करवाएं, अगर जीरा का कोई कसूर था तो पहले मामले की जांच करवानी चाहिए थी, मगर ऐसा नहीं हुआ। तुरंत प्रभाव से जीरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। उक्त झगड़े में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कार भी जला दी गई। जिसमें एक व्यक्ति भी झुलस गया और वह अस्पताल में भर्ती था। इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

बठिंडा में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत:चार बहनों का इकलौता भाई था मृतक, परिजन बोले- नशे चलते तोड़ा दम
बठिंडा में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत:चार बहनों का इकलौता भाई था मृतक, परिजन बोले- नशे चलते तोड़ा दम पंजाब के बठिंडा जनपद के तलवंडी साबो में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का दावा है कि नशे की ओवरडोज लिए जाने के कारण युवक की मौत हुई, जबकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। तलवंडी साबो के गांव फतेहगढ़ नौआबाद में चार बहनों के इकलौते भाई की लखविंदर सिंह मौत हो गई। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने रोते हुए बताया कि हमने अपने इकलौते बेटे लखविंदर सिंह को बड़ी मुश्किल से पढ़ाया-लिखवाया था। जो नशे की दलदल में फंस गया और इस कारण उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि गांव में नशा बिकता है लेकिन पुलिस प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है। मृतक लखविंदर सिंह के पिता गुरमेल सिंह ने कहा कि वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उधर, पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने तैयार नहीं है।