जालंधर उप-चुनाव, नामांकन भरने का आज आखिरी दिन:कांग्रेस, AAP और शिअद प्रत्याशी भरेंके पर्चा, रोड-शो भी निकालेंगे सभी उम्मीदवार

जालंधर उप-चुनाव, नामांकन भरने का आज आखिरी दिन:कांग्रेस, AAP और शिअद प्रत्याशी भरेंके पर्चा, रोड-शो भी निकालेंगे सभी उम्मीदवार

पंजाब के जालंधर में वेस्ट हलके में उप चुनाव को लेकर आज नामजदगी दर्ज करने का आखिरी दिन है। आज कांग्रेस, आज और शिअद सहित अन्य उम्मीदवार अपनी नामजदगी दर्ज करेंगे। इससे पहले कांग्रेस, आप और शिअद उम्मीदवार अपने अपने समर्थकों के साथ रोड शो भी करेंगे। आपको बता दें कि कांग्रेस ने सुरिंदर कौर, आप ने मोहिंदर भगत और शिअद ने सुरजीत कौर को मैदान में उतारा है। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी शीतल अंगुराल ने कल यानी गुरुवार को ही अपना नामांकन भर दिया। इससे पहले उन्होंने भी भव्य रोड शो निकाला था। शीतल अंगुराल के इस्तीफे के बाद हो रहा उपचुनाव लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 27 मार्च को शीतल अंगुराल भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया, लेकिन 29 मई को अंगुराल ने अपना इस्तीफा वापस लेने का मन बनाया था। 30 मई को अंगुराल ने अपना इस्तीफा वापस लेने के लिए स्पीकर को पत्र लिखा था। 3 जून को स्पीकर ने अंगुराल को इस्तीफे पर बातचीत को लेकर बुलाया था। मगर 30 मई को अंगुराल का इस्तीफा मंजूर कर दिया गया। इस पर अंगुराल ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की बात कही थी। दिलचस्प बात यह है कि भगत और अंगुराल 2022 के विधानसभा चुनाव में भी मैदान में थे। तब मोहिंदर भगत बीजेपी के उम्मीदवार थे और अंगुराल AAP की तरफ से कैंडिडेट थे। इस बार उलट हो गया है। भगत AAP के तो अंगुराल भाजपा के कैंडिडेट हैं। पंजाब के जालंधर में वेस्ट हलके में उप चुनाव को लेकर आज नामजदगी दर्ज करने का आखिरी दिन है। आज कांग्रेस, आज और शिअद सहित अन्य उम्मीदवार अपनी नामजदगी दर्ज करेंगे। इससे पहले कांग्रेस, आप और शिअद उम्मीदवार अपने अपने समर्थकों के साथ रोड शो भी करेंगे। आपको बता दें कि कांग्रेस ने सुरिंदर कौर, आप ने मोहिंदर भगत और शिअद ने सुरजीत कौर को मैदान में उतारा है। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी शीतल अंगुराल ने कल यानी गुरुवार को ही अपना नामांकन भर दिया। इससे पहले उन्होंने भी भव्य रोड शो निकाला था। शीतल अंगुराल के इस्तीफे के बाद हो रहा उपचुनाव लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 27 मार्च को शीतल अंगुराल भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया, लेकिन 29 मई को अंगुराल ने अपना इस्तीफा वापस लेने का मन बनाया था। 30 मई को अंगुराल ने अपना इस्तीफा वापस लेने के लिए स्पीकर को पत्र लिखा था। 3 जून को स्पीकर ने अंगुराल को इस्तीफे पर बातचीत को लेकर बुलाया था। मगर 30 मई को अंगुराल का इस्तीफा मंजूर कर दिया गया। इस पर अंगुराल ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की बात कही थी। दिलचस्प बात यह है कि भगत और अंगुराल 2022 के विधानसभा चुनाव में भी मैदान में थे। तब मोहिंदर भगत बीजेपी के उम्मीदवार थे और अंगुराल AAP की तरफ से कैंडिडेट थे। इस बार उलट हो गया है। भगत AAP के तो अंगुराल भाजपा के कैंडिडेट हैं।   पंजाब | दैनिक भास्कर