पंजाब में शिवसेना नेता की हत्या का VIDEO:बदमाशों ने सड़क पर 3 गोलियां मारी, कार्यकर्ताओं ने 5 घंटे जाम लगाया, 1 करोड़ मांगे

पंजाब के मोगा में बदमाशों ने शिवसेना शिंदे गुट के जिला प्रधान मंगत राम मंगा की गोलियां मारकर हत्या कर दी। ये घटना तब हुई जब मंगत राम बीती रात अपनी स्कूटी पर सवार होकर दूध लेने के लिए मार्केट की तरफ निकले थे। बदमाशों को फायर करता देख जब मंगत राम भागने लगे तो अज्ञात बदमाशों ने उनका पीछा किया और उनपर 3 गोलियां चला दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से भाग निकले। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर शिवसेना के कार्यकर्ताओं में रोष है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज करीब 5 घंटे तक मेन बाजार में चक्का जाम भी किया। एक बच्चे की पीठ पर लगी गोली
इस घटना में एक 12 साल का बच्चा भी घायल हो गया है। दरअसल, मंगत राम एक्टिवा पर दूध वाली डेयरी पर दूध लेने के लिए निकले थे। तभी उनके पीछे से बाइक पर कुछ बदमाश आए जिन्होंने उन पर फायर करना चाहा। बदमाशों की पहली फायरिंग में किसी तरह मंगत रात बच गए और ये गोली 12 साल के बच्चे थॉमस की पीठ के नीचे लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पैदल भागे लेकिन बदमाशों ने पीछा नहीं छोड़ा
फायरिंग की आवाज सुन बाजार में अफरा तफरी का माहौल हो गया तो मंगत राम मंगा स्कूटी छोड़कर पैदल ही भाग निकले। लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा, वह पीछा करते हुए नेस्ले डेयरी के पास पहुंच गए। इस दौरान मंगत राम एक दरवाजे पर चढ़ने का प्रयास भी करते हैं लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाते। जिसके बदा बदमाश वहां पर पहुंच गए और उन्होंने सीधे फायरिंग कर दी। घायल अवस्था में पड़े मंगत राम को मोगा के सिविल अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अभी तक आरोपी नहीं पकड़े
शिवसेना नेता राम बचन ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। इसके बावजूद पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। कार्यकर्ता मोगा और शाम लाल चौक के मेन बाजार में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक धरने पर बैठे थे। एसडीएम सारंगप्रीत सिंह के आश्वासन के बाद धरना खत्म हुआ है। एसडीएम ने कहा कि प्रधान के परिवार के एक सदस्य को बीसी कोटे से एक सरकारी नौकरी दी जाएगी। साथ ही 5 लाख तक का मुआवजा भी दिया जाएगा। घटना पुरानी रंजिश का नतीजा
एसपीडी बाल कृष्ण सिंगला के अनुसार यह घटना पुरानी रंजिश का नतीजा है। इससे पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। हालांकि तब समझौता हो गया था। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पंजाब के मोगा में बदमाशों ने शिवसेना शिंदे गुट के जिला प्रधान मंगत राम मंगा की गोलियां मारकर हत्या कर दी। ये घटना तब हुई जब मंगत राम बीती रात अपनी स्कूटी पर सवार होकर दूध लेने के लिए मार्केट की तरफ निकले थे। बदमाशों को फायर करता देख जब मंगत राम भागने लगे तो अज्ञात बदमाशों ने उनका पीछा किया और उनपर 3 गोलियां चला दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से भाग निकले। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर शिवसेना के कार्यकर्ताओं में रोष है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज करीब 5 घंटे तक मेन बाजार में चक्का जाम भी किया। एक बच्चे की पीठ पर लगी गोली
इस घटना में एक 12 साल का बच्चा भी घायल हो गया है। दरअसल, मंगत राम एक्टिवा पर दूध वाली डेयरी पर दूध लेने के लिए निकले थे। तभी उनके पीछे से बाइक पर कुछ बदमाश आए जिन्होंने उन पर फायर करना चाहा। बदमाशों की पहली फायरिंग में किसी तरह मंगत रात बच गए और ये गोली 12 साल के बच्चे थॉमस की पीठ के नीचे लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पैदल भागे लेकिन बदमाशों ने पीछा नहीं छोड़ा
फायरिंग की आवाज सुन बाजार में अफरा तफरी का माहौल हो गया तो मंगत राम मंगा स्कूटी छोड़कर पैदल ही भाग निकले। लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा, वह पीछा करते हुए नेस्ले डेयरी के पास पहुंच गए। इस दौरान मंगत राम एक दरवाजे पर चढ़ने का प्रयास भी करते हैं लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाते। जिसके बदा बदमाश वहां पर पहुंच गए और उन्होंने सीधे फायरिंग कर दी। घायल अवस्था में पड़े मंगत राम को मोगा के सिविल अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अभी तक आरोपी नहीं पकड़े
शिवसेना नेता राम बचन ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। इसके बावजूद पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। कार्यकर्ता मोगा और शाम लाल चौक के मेन बाजार में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक धरने पर बैठे थे। एसडीएम सारंगप्रीत सिंह के आश्वासन के बाद धरना खत्म हुआ है। एसडीएम ने कहा कि प्रधान के परिवार के एक सदस्य को बीसी कोटे से एक सरकारी नौकरी दी जाएगी। साथ ही 5 लाख तक का मुआवजा भी दिया जाएगा। घटना पुरानी रंजिश का नतीजा
एसपीडी बाल कृष्ण सिंगला के अनुसार यह घटना पुरानी रंजिश का नतीजा है। इससे पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। हालांकि तब समझौता हो गया था। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।   पंजाब | दैनिक भास्कर