‘ऐसा कोई दिन नहीं जाता था, जब बेटे से दिन में दो से तीन बार वीडियो कॉल पर बात न होती हो। 16 जुलाई की सुबह ही उससे बात हुई थी। वो खुश था। मैंने सोचा भी नहीं था कि रात को मनहूस खबर सुनने को मिलेगी। मेरी बेटी ने फोन करके बताया कि भाई को गोली मार दी है। पहले तो यकीन नहीं हुआ। फिर खुद को संभाला।’ ये बताते हुए पवन कुमार की आंखों की आंसू भर आए। उन्होंने कहा- मैं उस दिन घर में अकेला था। पत्नी भी बेटे के पास अमेरिका गई थी। बेटा पिछले साल दिसंबर में घर आया था। इस बार भी दिसंबर में उसके आने की प्लानिंग थी। 15 दिन पहले उसकी शादी हुई थी। हम उसके रिसेप्शन की प्लानिंग कर रहे थे। मगर अब वह कभी नहीं आएगा। पिता बोले – मैं आखिरी बार चेहरा भी नहीं देख पाया
अमेरिका में आगरा के इंजीनियर गोविन की हत्या के बाद उनके पिता पवन गमजदा हैं। बेटे की फोटो देखकर उनकी आंखों के आंसू नहीं रुक रहे हैं। जो पिता बेटे की शादी के बाद उसके रिसेप्शन की तैयारी कर रहे थे, अब वो बेटे की यादों के सहारे हैं। उनका दर्द है कि मैं अंतिम बार बेटे का चेहरा भी नहीं देख पाया। शुक्रवार को अमेरिका में गोविन का अंतिम संस्कार किया गया। पिता ने यह सब वीडियो कॉल पर देखा। पिता बोले- अमेरिका में बिजनेस खड़ा किया, दो घर और दो कार खरीदीं
आगरा के सदर इलाके की हिमाचल कॉलोनी में रहने वाले पवन बिजनेस करते हैं। उन्होंने बताया- गोविन मेरा इकलौता बेटा था। उसने आगरा के सेंट जार्जिस स्कूल से इंटर किया। इसके बाद ग्रेजुएशन किया। वो 2016 में अमेरिका गया। वहां इंडियाना में रह रहा था। मेरा बेटा अमेरिका में ही सेटल होना चाहता था। इसके लिए वहां की एक यूनिवर्सिटी से डिप्लोमा किया। मेरी बेटी दीपसी भी अमेरिका में रहती है। दोनों भाई-बहन खुश थे। हम भी खुश थे कि बेटा-बेटी सेटल हो गए। लाइफ में सब सही चल रहा था। बेटे का भी ट्रांसपोर्ट का बिजनेस अच्छा चल रहा था। उन्होंने बताया – बेटे ने अपना एक ट्रक खरीद लिया था। अमेरिका में दो घर थे और दो कार भी थीं। कई ट्रक किराए पर ले रखे थे। बेटी की शादी और बेटे का रिसेप्शन करना था
पवन कुमार ने कहा – 16 दिन पहले बेटे ने अमेरिका में शादी की। उसकी पत्नी का नाम सिंथिया जमोरा है। मुझे भी अमेरिका जाना था। शादी में शामिल होना था। मगर वीजा में दिक्कत आई तो मैं नहीं जा पाया। मगर, बहू के आने से मैं खुश था। दिसंबर में बेटी दीपसी की शादी करनी थी। बेटे गोविन से कहा था कि वो भी बहू के साथ दिसंबर में आए तो एक साथ बेटी की शादी और बेटे का रिसेप्शन करेंगे। परिवार तैयारी कर रहा था। मगर, बेटे का रिसेप्शन अब सपना ही रह गया। पिता बोले – 9 दिन बाद मेरे बेटे की अस्थियां आएंगी
इतना बताते हुए पवन कुमार उदास हो गए। वह कहते हैं – मैं बेटे का अंतिम संस्कार भी नहीं कर सका। ऑनलाइन ही बेटे का अंतिम संस्कार दिखाया गया। अब 29 जुलाई को बेटे की अस्थियां आएंगी। बेटे को खोने का दर्द मैं सहन नहीं कर पा रहा हूं। उन्होंने कहा- अमेरिका पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया है। अब मैं बेटे के हत्यारे को सजा दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ूंगा। इकलौते बेटे की मौत के बाद पिता टूट गए हैं। वो कहते हैं कि हम बहुत खुश थे। मगर, कभी सोचा नहीं था कि बेटे की शादी के दो हफ्ते बाद ही ऐसा हो जाएगा। हमारी तो दुनिया उजड़ गई। अब आपको अमेरिका में 16 जुलाई को हुई पूरी घटना सिलसिलेवार पढ़वाते हैं… ट्रक और गोविन की कार टक्कर के बाद हुआ मर्डर
पवन कुमार ने बताया- अमेरिकी समय अनुसार 16 जुलाई की रात उनका बेटा और उसकी पत्नी साथ में थे। उन्होंने साथ में पार्टी की थी। रात करीब 8.15 बजे दोनों अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में सामने आ रहे ट्रक और मेरे बेटे की गाड़ी में टक्कर हो गई। इसको लेकर झगड़ा हो गया। विवाद में ट्रक ड्राइवर ने बीच सड़क पर बेटे को गोली मार दी। हत्या के बाद मेरी बेटी को इस बात की जानकारी हुई। वो मौके पर पहुंची। उसने ही रात में हम लोगों को सूचना दी। हत्या के बाद पत्नी बोलीं- वह इस तरह मरने के लायक नहीं
पत्नी सिंथिया जमोरा ने एक न्यूज चैनल को बताया- गोविन एक मेहनती व्यक्ति था। जो हमेशा किसी की मदद करने के लिए आगे आता था। वह इस तरह मरने के लायक नहीं था। यह बहुत दुखद है कि मेरे पति की निर्मम हत्या कर दी गई। एक दुखी विधवा के रूप में मेरा दिल टूट गया है। अब मेरी दुनिया कभी भी वैसी नहीं होगी। ‘ऐसा कोई दिन नहीं जाता था, जब बेटे से दिन में दो से तीन बार वीडियो कॉल पर बात न होती हो। 16 जुलाई की सुबह ही उससे बात हुई थी। वो खुश था। मैंने सोचा भी नहीं था कि रात को मनहूस खबर सुनने को मिलेगी। मेरी बेटी ने फोन करके बताया कि भाई को गोली मार दी है। पहले तो यकीन नहीं हुआ। फिर खुद को संभाला।’ ये बताते हुए पवन कुमार की आंखों की आंसू भर आए। उन्होंने कहा- मैं उस दिन घर में अकेला था। पत्नी भी बेटे के पास अमेरिका गई थी। बेटा पिछले साल दिसंबर में घर आया था। इस बार भी दिसंबर में उसके आने की प्लानिंग थी। 15 दिन पहले उसकी शादी हुई थी। हम उसके रिसेप्शन की प्लानिंग कर रहे थे। मगर अब वह कभी नहीं आएगा। पिता बोले – मैं आखिरी बार चेहरा भी नहीं देख पाया
अमेरिका में आगरा के इंजीनियर गोविन की हत्या के बाद उनके पिता पवन गमजदा हैं। बेटे की फोटो देखकर उनकी आंखों के आंसू नहीं रुक रहे हैं। जो पिता बेटे की शादी के बाद उसके रिसेप्शन की तैयारी कर रहे थे, अब वो बेटे की यादों के सहारे हैं। उनका दर्द है कि मैं अंतिम बार बेटे का चेहरा भी नहीं देख पाया। शुक्रवार को अमेरिका में गोविन का अंतिम संस्कार किया गया। पिता ने यह सब वीडियो कॉल पर देखा। पिता बोले- अमेरिका में बिजनेस खड़ा किया, दो घर और दो कार खरीदीं
आगरा के सदर इलाके की हिमाचल कॉलोनी में रहने वाले पवन बिजनेस करते हैं। उन्होंने बताया- गोविन मेरा इकलौता बेटा था। उसने आगरा के सेंट जार्जिस स्कूल से इंटर किया। इसके बाद ग्रेजुएशन किया। वो 2016 में अमेरिका गया। वहां इंडियाना में रह रहा था। मेरा बेटा अमेरिका में ही सेटल होना चाहता था। इसके लिए वहां की एक यूनिवर्सिटी से डिप्लोमा किया। मेरी बेटी दीपसी भी अमेरिका में रहती है। दोनों भाई-बहन खुश थे। हम भी खुश थे कि बेटा-बेटी सेटल हो गए। लाइफ में सब सही चल रहा था। बेटे का भी ट्रांसपोर्ट का बिजनेस अच्छा चल रहा था। उन्होंने बताया – बेटे ने अपना एक ट्रक खरीद लिया था। अमेरिका में दो घर थे और दो कार भी थीं। कई ट्रक किराए पर ले रखे थे। बेटी की शादी और बेटे का रिसेप्शन करना था
पवन कुमार ने कहा – 16 दिन पहले बेटे ने अमेरिका में शादी की। उसकी पत्नी का नाम सिंथिया जमोरा है। मुझे भी अमेरिका जाना था। शादी में शामिल होना था। मगर वीजा में दिक्कत आई तो मैं नहीं जा पाया। मगर, बहू के आने से मैं खुश था। दिसंबर में बेटी दीपसी की शादी करनी थी। बेटे गोविन से कहा था कि वो भी बहू के साथ दिसंबर में आए तो एक साथ बेटी की शादी और बेटे का रिसेप्शन करेंगे। परिवार तैयारी कर रहा था। मगर, बेटे का रिसेप्शन अब सपना ही रह गया। पिता बोले – 9 दिन बाद मेरे बेटे की अस्थियां आएंगी
इतना बताते हुए पवन कुमार उदास हो गए। वह कहते हैं – मैं बेटे का अंतिम संस्कार भी नहीं कर सका। ऑनलाइन ही बेटे का अंतिम संस्कार दिखाया गया। अब 29 जुलाई को बेटे की अस्थियां आएंगी। बेटे को खोने का दर्द मैं सहन नहीं कर पा रहा हूं। उन्होंने कहा- अमेरिका पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया है। अब मैं बेटे के हत्यारे को सजा दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ूंगा। इकलौते बेटे की मौत के बाद पिता टूट गए हैं। वो कहते हैं कि हम बहुत खुश थे। मगर, कभी सोचा नहीं था कि बेटे की शादी के दो हफ्ते बाद ही ऐसा हो जाएगा। हमारी तो दुनिया उजड़ गई। अब आपको अमेरिका में 16 जुलाई को हुई पूरी घटना सिलसिलेवार पढ़वाते हैं… ट्रक और गोविन की कार टक्कर के बाद हुआ मर्डर
पवन कुमार ने बताया- अमेरिकी समय अनुसार 16 जुलाई की रात उनका बेटा और उसकी पत्नी साथ में थे। उन्होंने साथ में पार्टी की थी। रात करीब 8.15 बजे दोनों अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में सामने आ रहे ट्रक और मेरे बेटे की गाड़ी में टक्कर हो गई। इसको लेकर झगड़ा हो गया। विवाद में ट्रक ड्राइवर ने बीच सड़क पर बेटे को गोली मार दी। हत्या के बाद मेरी बेटी को इस बात की जानकारी हुई। वो मौके पर पहुंची। उसने ही रात में हम लोगों को सूचना दी। हत्या के बाद पत्नी बोलीं- वह इस तरह मरने के लायक नहीं
पत्नी सिंथिया जमोरा ने एक न्यूज चैनल को बताया- गोविन एक मेहनती व्यक्ति था। जो हमेशा किसी की मदद करने के लिए आगे आता था। वह इस तरह मरने के लायक नहीं था। यह बहुत दुखद है कि मेरे पति की निर्मम हत्या कर दी गई। एक दुखी विधवा के रूप में मेरा दिल टूट गया है। अब मेरी दुनिया कभी भी वैसी नहीं होगी। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
बेटे का रिसेप्शन करना था, वीडियो कॉल पर अंतिम-संस्कार देखा:आगरा के इंजीनियर ने अमेरिका में ट्रांसपोर्ट बिजनेस फैलाया, पिता बोले- हत्यारों को सजा दिलाकर रहूंगा
