जालंधर| अदालत ने मोबाइल छीनने के केस में आरोप साबित न होने पर दो युवक बरी कर दिए हैं। थाना डिवीजन नंबर-6 में चार नवंबर 2022 को आबादपुरा के रहने वाले सोब बहादुर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। सोब बहादुर ने आरोप लगाया था कि दो लुटेरे उनका मोबाइल छीन कर ले गए हैं। पुलिस ने मामला ट्रेस कर भार्गव कैंप के रहने वाले सोनू और करन को गिरफ्तार किया था। लेकिन आरोप सिद्ध न होे सका। जालंधर| अदालत ने मोबाइल छीनने के केस में आरोप साबित न होने पर दो युवक बरी कर दिए हैं। थाना डिवीजन नंबर-6 में चार नवंबर 2022 को आबादपुरा के रहने वाले सोब बहादुर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। सोब बहादुर ने आरोप लगाया था कि दो लुटेरे उनका मोबाइल छीन कर ले गए हैं। पुलिस ने मामला ट्रेस कर भार्गव कैंप के रहने वाले सोनू और करन को गिरफ्तार किया था। लेकिन आरोप सिद्ध न होे सका। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

अंबेडकर मूर्ति तोड़ने के विरोध में कपूरथला बंद:दलित संगठनों का विरोध प्रदर्शन, 200 पुलिसकर्मी तैनात; आपातकालीन सेवाएं जारी
अंबेडकर मूर्ति तोड़ने के विरोध में कपूरथला बंद:दलित संगठनों का विरोध प्रदर्शन, 200 पुलिसकर्मी तैनात; आपातकालीन सेवाएं जारी अमृतसर में गणतंत्र दिवस पर डॉ. बी.आर. अंबेडकर की मूर्ति खंडित किए जाने के विरोध में आज कपूरथला में पूर्ण बंद का आह्वान किया गया। दलित समाज के नेताओं द्वारा बुलाए गए इस बंद में सुबह से ही सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दलित नेताओं रोशन सभ्रवाल, जिया लाल नाहर और चरणजीत हंस के नेतृत्व में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने बंद का समर्थन किया। दोपहर के समय विभिन्न बाजारों से होकर एक रोष मार्च निकाला जाने की योजना है, जिसके लिए श्री शिखंडी मंदिर में कार्यकर्ता एकत्रित हो रहे हैं। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी मनजीत सिंह के नेतृत्व में 200 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। प्रशासन ने आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आपातकालीन सेवाओं, जिनमें मेडिकल स्टोर भी शामिल हैं, को जारी रखने की अनुमति दी है। दलित नेता चरणजीत सिंह हंस ने बताया कि जिला प्रशासन ने देर रात तक बंद को स्थगित करने का प्रयास किया, लेकिन प्रदेश स्तरीय दलित नेतृत्व के निर्देश पर बंद जारी रखने का निर्णय लिया गया। यह निर्णय शहर के विभिन्न संगठनों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद लिया गया।

होशियारपुर में सीएम मान का शिक्षकों को तोहफा:टीचर्स सिर्फ पढ़ाएंगे, अन्य कामों से मिलेगी निजात, पॉलिसी जल्द; 55 को किया सम्मानित
होशियारपुर में सीएम मान का शिक्षकों को तोहफा:टीचर्स सिर्फ पढ़ाएंगे, अन्य कामों से मिलेगी निजात, पॉलिसी जल्द; 55 को किया सम्मानित पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज होशियारपुर दौरे पर हैं। शिक्षक दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 55 अध्यापकों को सम्मानित किया। सीएम ने अध्यापकों को तोहफा देते हुए कि जल्द ही पंजाब में दिल्ली की तर्ज पर पॉलिसी लाने की बात कही है। जिसमें अब अध्यापकों को सिर्फ पढ़ाने के लिए कहा जाएगा, जबकि अन्य सभी कामों से उन्हें निजात दी जाएगी। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि, नेशन बिल्डर टीचर्स को कहा जाता है, कौम का निर्माता। मैं खुद टीचर का बेटा हूं। मैं पिता को देखता रहा हूं। जिस स्कूल में वे पढ़ाते थे, मैं वहीं पढ़ता था। स्कूल में सीखी चीजें आज मेरे काम आ रही हैं। मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में पॉलिसी लागू की थी, जल्द हम भी उसे पंजाब में ला रहे हैं। हर काम में टीचर की ड्यूटी लगती थी। वोटा बनाने, वोटें डलवाने, जनगणना में टीचर्स से काम लिया जाता था। कोरोना में भी टीचरों से काम लिया गया, लेकिन अब टीचर पढाने के अलावा कोई और काम नहीं करेंगे। जल्द इसे पंजाब में भी लागू किया जाएगा। स्कूली बच्चे आ जाते हैं बहकावे में सीएम मान ने कहा कि स्कूल में छुट्टी के बाद क्या होता है, कभी किसी ने सोचा है। स्कूलों को नशेड़ियों ने अड्डे बना लिए हैं। वे नौवीं-दसवीं के बच्चों को बहकातें, इस उम्र के बच्चे जल्द बेहकावे में आ जाते हैं। कई केस भी सामने आए हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। स्कूलों में केयर टेकर रखे जा रहे हैं। ताकि स्कूल व युवा बच्चों को बचाया जा सके। स्कूल होंगे पुलिस चौकियों से मुक्त सीएम ने कहा कि पंजाब में अभी भी कई स्कूल ऐसे हैं, जहां पुलिस चौकियां या थाने बने हुए हैं। थानों व चौकियों में जब शरारती आंसरों की कुटाई होती है तो बच्चे सहम जाते हैं। लेकिन अब इन जगहों को चौकियों व थानों से मुक्त करवाया जाएगा। स्कूल पढ़ाने के लिए हैं और इसका प्रयोग पढ़ाई में ही होगा। 55 अध्यापकों को दिया गया सम्मान स्कूल शिक्षा मंत्री द्वारा मंजूर की गई सूची के अनुसार, राज्य पुरस्कार 55 अध्यापकों को दिया गया। इसके साथ ही 10 अध्यापकों को यंग टीचर अवार्ड सौंपे गए। स्कूलों में बेहतर सुविधाएं देने वाले 5 अध्यापकों को प्रबंधकीय अवॉर्ड और 7 अध्यापकों को विशेष सम्मान दिया गया है।

लुधियाना में 19 तस्करों की 14.99 करोड़ की प्रॉपर्टी सीज:एनडीपीएस एक्ट के तहत हुई कार्रवाई, 33 केस दर्ज, पुलिस ने तैयार की सूची
लुधियाना में 19 तस्करों की 14.99 करोड़ की प्रॉपर्टी सीज:एनडीपीएस एक्ट के तहत हुई कार्रवाई, 33 केस दर्ज, पुलिस ने तैयार की सूची लुधियाना देहात पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 19 मामलो में 33 नशा तस्करों की 14 करोड़ 99 लाख 20 हजार 500 रुपए की संपत्ति को फ्रीज कर दिया है। यह कार्रवाई NDPS एक्ट 1985 की धारा 68-एफ(2) के तहत की गई है। डीएसपी डी गुरइकवाल सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई नशा तस्करों द्वारा अवैध धंधे से अर्जित की गई संपत्ति के खिलाफ की गई है। यह कार्रवाई जगराओं क्षेत्र में की गई है। पुलिस ने नशा तस्करों की पहले से तैयार की गई सूची के आधार पर यह एक्शन लिया है। इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने नशा तस्करों को चेतावनी दी कि अगर वे नशा तस्करी का धंधा जारी रखेंगे तो उन्हें किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। इन तस्करों की प्रॉपटी फ्रीज
गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र राम सिंह निवासी रसूलपुर मल्ला थाना हठूर गांव रसूलपुर मल्ला में लगभग 6 मरले का एक रिहायशी मकान, कीमत 12 लाख 30 हजार रुपए। गुरमीत सिंह उर्फ गुरदीप सिंह पुत्र बुध सिंह निवासी पट्टी रविदास भगत गांव देहड़का लुधियाना जिला पट्टी में लगभग 8 बिस्वे या 10800 वर्ग फीट का एक रिहायशी मकान, कीमत 22 लाख 89 हजार। गुटरेज सिंह उर्फ काका पुत्र निवासी हठूर
गांव हठूर में लगभग 2 कनाल का एक आवासीय मकान, कीमत 99 लाख 67 हजार 500 रुपए। गांव हठूर में लगभग 07 मरला का एक प्लॉट गांव हठूर, कीमत 3 लाख 15 हजार रुपए।
हठूर में लगभग 13.5 एकड़ या 107 कनाल 16 मरले कृषि भूमि, कीमत 5 करोड़ 40 लाख रुपए। जोगा सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र चरण सिंह निवासी गांव पट्टी बाजा ढूढीके 816 वर्ग मीटर का एक आवासीय मकान। कीमत 11 लाख 14 हजार 200/- गुरपरमजीत सिंह उर्फ पम्मा पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी सिधवां खुर्द थाना सदर जगराओं
250 वर्ग मीटर का एक आवासीय घर। कीमत 23 लाख 90 हजार। सुरिंदर सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव रूमी थाना सदर जगराओं केस तैयार हठूर
3 मरला या 816 वर्ग फुट, ग्राम रूमी थाना सदर जगराओं, कीमत 9 लाख 75 हजार। कृष्ण सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह निवासी ग्राम रसूलपुर मल्ला थाना हठूर
लगभग 4 मरले का एक आवासीय मकान, कीमत 8 लाख 32 हजार 800 रुपए। इनकी भी प्रॉपर्टी हुई सीज गुरमेल सिंह उर्फ फौजी पुत्र सौदागर सिंह निवासी भम्मीपुरा कलां
बलजीत सिंह पुत्र जोरा सिंह निवासी गांव भामीपुर कलां
सौदागर सिंह पुत्र वजीर सिंह निवासी भम्मीपुर कलां
जोरा सिंह पुत्र सौदागर सिंह निवासी भम्मीपुर कलां
एक रेजिडेंट हाउस 05 बिस्वे 2720 वर्ग फीट, कीमत 34 लाख बिस्वे का दूसरा घर, कीमत 15 लाख 60 हजार। लखवीर सिंह उर्फ लक्की पुत्र जसविंदर सिंह निवासी बुर्ज हरि सिंह जसपाल सिंह उर्फ बाबा पुत्र काका सिंह निवासी नाथोवाल
प्रेम सिंह उर्फ प्रीतम सिंह पुत्र मल्हा सिंह निवासी तलवारा
जसविंदर सिंह उर्फ जस पुत्र राजिंदरपाल सिंह निवासी अटियाना
काका सिंह उर्फ बाबू सिंह पुत्र दलीप सिंह गांव नाथोवाल
एक आवासीय मकान 10 बिस्वा या 5445 वर्ग फीट, कीमत 50,80,000/-
एक रिहायशी मकान 5 बिस्वा या 2720 वर्ग फीट कीमत 20,20,000/-
एक रिहायशी मकान 7 मरला या 1905 वर्ग फीट एक रिहायशी मकान 15 बिस्वा कीमत 43,05,000/- इन पर भी हुई कार्रवाई गुरदीप सिंह उर्फ दीपा पुत्र बलवंत सिंह गांव बोपाराय। कलान थाना सुधार
प्यारा सिंह पुत्र बखवतर सिंह निवासी बोपारायकलां थाना सुधार
एक आवासीय मकान 03 बिस्वे 1633 वर्ग फीट, कीमत 13,20,000/- मनजिंदर सिंह उर्फ बब्बू पुत्र रणजीत सिंह निवासी गांव कोटली दाखा
बूटा सिंह पुत्र गुरदेव सिंह г/о भैनी गुज्जरा थाना सिधवांबेट
गुरचरण कौर पत्नी रणजीत सिंह निवासी कोटली
गुरदेव सिंह पुत्र बिशन सिंह निवासी भैणी गुज्जरां
मनोज पासवान, मनोज साहनी पुत्र वैजनाथ निवासी गुरु नानक नगर बाबा बालक नाथ नगर दाखा
गुरतेज सिंह उर्फ लाली पुत्र हरबंस सिंह निवासी मुल्लांपुर थाना दाखा
6 बिस्वारा 2700 वर्ग फीट का एक आवासीय घर मुल्लांपुर, कीमत 50,15,000/- हरप्रीत सिंह उर्फ रिक्की पुत्र राजिंदर सिंह निवासी नजदीक सुआ मंडी मुल्लांपुर
स्वर्णजीत सिंह उर्फ सन्नी पुत्र महिंदर सिंह निवासी दाखा
जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी ब्रिच दाखा
एक आवासीय मकान 24 बिस्वा या 10800 वर्ग फुट, 6 बिस्वा या 2700 वर्ग फुट का एक आवासीय घर, लगभग 8 बिस्वा या 3600 वर्ग फीट का एक आवासीय घर, सुआ मंडी मुल्लांपुर लुधियाना, कीमत कुल 2,61,52,000 सुखविंदर कौर उर्फ रेनू पत्नी सुखविंदर सिंह निवासी गांव गुज्जरवाल थाना जोधां, घर 45 वर्ग गज, कीमत 7,50,000/- जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी पुत्र निर्मल सिंह गांव जोधां थाना जोधां, मकान 4 बिस्वे या 2177 वर्ग फुट, कीमत 42,00,000/- गुरमीत सिंह उर्फ गीता पुत्र मेवा सिंह गांव खंडूर थाना जोधां, घर 14 मार्ले या 3150 वर्ग फीट, कीमत 42,00,000/- जरनैल कौर जैलो पत्नी स्वर्गीय श्याम सिंह निवासी लताला थाना जोधा, एक रिहायशी मकान 4 बिस्वे या 2178 वर्ग फीट, कीमत 30,00,000/- वीरपाल सिंह उर्फ नोनी पुत्र सोहन सिंह निवासी नारंगवाल कलां 2. अरविंदर सिंह उर्फ रवि पुत्र बलवंत सिंह निवासी नारंगवाल कलां जिला लुधियाना एक रिहायशी मकान 10 बिस्वा या 5445 वर्ग फीट, कीमत 26,80,000/-
एक रिहायशी मकान 04 बिस्वा या 2178 वर्ग फीट, कीमत 17,50,000/-