भास्कर न्यूज | जालंधर सांसद अमृतपाल सिंह के बड़े भाई हरप्रीत सिंह हैप्पी और उसके साथी लवप्रीत सिंह से 4 ग्राम आइस बरामदगी के केस में नामजद किए गए पुलिस मुखबिर संदीप शर्मा वासी वीनस वैली एक्सटेंशन को एडिशनल सेशन जज की कोर्ट से मंगलवार को बेल मिल गई। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने जांच के दौरान सहयोग नहीं किया है और न ही बताया कि वह आइस कहां से लेता था। इसलिए बेल न न दी जाए। दूसरी ओर बचाव पक्ष के एडवोकेट विनय शर्मा ने कहा कि उनके क्लांइट को झूठे के केस में फंसाया गया है। उससे कोई बरामदगी नहीं हुई है। इसलिए उसे बेल दी जाए। बचाव पक्ष की दलील से सहमत होते हुए संदीप को बेल दे दी गई। बता दें कि 11 जुलाई की शाम फिल्लौर में सड़क किनारे खड़ी क्रेटा कार से हैप्पी और लवप्रीत को गिरफ्तार कर उनसे 4 ग्राम आइस, दो लाइटर, 3 मोबाइल फोन और दो जले हुए 20-20 रुपए के नोट मिले थे। दोनों कार में आइस का नशा करते थे। दोनों के डोप टेस्ट कराए गए तो पॉजिटिव आए। पुलिस ने आइस बेचने वाले आरोपी संदीप अरोड़ा वासी ईटा नगर (लुधियाना) और अरोड़ा के फोटोग्राफर दोस्त मनीष कुमार मरवाहा वासी न्यू आत्म नगर (लुधियाना) को गिरफ्तार लिया था। हैप्पी व लवप्रीत को बेल मिल चुकी है। जांच में यह बात आई थी कि हैप्पी ने पहली आइस की डीलिंग लवली से की थी। लवली का असली नाम संदीप शर्मा है और वह पुलिस का मुखबिर है। पुलिस ने संदीप को केस में नामजद कर लिया था। हैप्पी और उसके साथी लवप्रीत पहले ही बेल हो चुकी है। भास्कर न्यूज | जालंधर सांसद अमृतपाल सिंह के बड़े भाई हरप्रीत सिंह हैप्पी और उसके साथी लवप्रीत सिंह से 4 ग्राम आइस बरामदगी के केस में नामजद किए गए पुलिस मुखबिर संदीप शर्मा वासी वीनस वैली एक्सटेंशन को एडिशनल सेशन जज की कोर्ट से मंगलवार को बेल मिल गई। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने जांच के दौरान सहयोग नहीं किया है और न ही बताया कि वह आइस कहां से लेता था। इसलिए बेल न न दी जाए। दूसरी ओर बचाव पक्ष के एडवोकेट विनय शर्मा ने कहा कि उनके क्लांइट को झूठे के केस में फंसाया गया है। उससे कोई बरामदगी नहीं हुई है। इसलिए उसे बेल दी जाए। बचाव पक्ष की दलील से सहमत होते हुए संदीप को बेल दे दी गई। बता दें कि 11 जुलाई की शाम फिल्लौर में सड़क किनारे खड़ी क्रेटा कार से हैप्पी और लवप्रीत को गिरफ्तार कर उनसे 4 ग्राम आइस, दो लाइटर, 3 मोबाइल फोन और दो जले हुए 20-20 रुपए के नोट मिले थे। दोनों कार में आइस का नशा करते थे। दोनों के डोप टेस्ट कराए गए तो पॉजिटिव आए। पुलिस ने आइस बेचने वाले आरोपी संदीप अरोड़ा वासी ईटा नगर (लुधियाना) और अरोड़ा के फोटोग्राफर दोस्त मनीष कुमार मरवाहा वासी न्यू आत्म नगर (लुधियाना) को गिरफ्तार लिया था। हैप्पी व लवप्रीत को बेल मिल चुकी है। जांच में यह बात आई थी कि हैप्पी ने पहली आइस की डीलिंग लवली से की थी। लवली का असली नाम संदीप शर्मा है और वह पुलिस का मुखबिर है। पुलिस ने संदीप को केस में नामजद कर लिया था। हैप्पी और उसके साथी लवप्रीत पहले ही बेल हो चुकी है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

पंजाब में AAP की हार पर मंथन:CM मान की पटियाला और फिरोजपुर के नेताओं से बैठक, चंडीगढ़ पहुंचने के आदेश
पंजाब में AAP की हार पर मंथन:CM मान की पटियाला और फिरोजपुर के नेताओं से बैठक, चंडीगढ़ पहुंचने के आदेश लोकसभा चुनाव में पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की हार के कारणों की तलाश पार्टी संगठन ने शुरू कर दी है। सीएम भगवंत मान ने अब हलकावार नेताओं के साथ बैठक करने का फैसला किया है। इसी सिलसिले में आज पटियाला और फिरोजपुर लोकसभा हलकों की बैठक बुलाई गई है। बैठक सीएम आवास पर तीन बजे होगी। इसमें पार्टी प्रत्याशी, हलके के संगठन सदस्य और चेयरमैन मौजूद रहेंगे। वहीं, इस मौके पर खुफिया रिपोर्ट भी सीएम के साथ मौजूद रहेगी। दोनों हलकों में पार्टी दूसरे नंबर पर रही है। पटियाला लोकसभा हलके से पार्टी ने स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह को मैदान में उतारा था। जबकि फिरोजपुर से विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ पार्टी प्रत्याशी थे। फिरोजपुर सीट पर था करीबी मुकाबला फिरोजपुर सीट पर मुकाबला काफी करीबी रहा है। यह सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। कांग्रेस को 266626 वोट मिले थे। जबकि पार्टी को यहां 263384 वोट मिले थे। वहीं, भाजपा तीसरे नंबर पर रही थी। जबकि नोटा को यहां छह हजार वोट मिले हैं। इसी तरह पटियाला में पार्टी दूसरे नंबर पर रही है। यहां कांग्रेस को 305616 वोट मिले हैं। जबकि पार्टी को 290785 वोट मिले हैं। इस हलके में भी नोटा को छह हजार वोट मिले हैं। तीन और चुनाव होंगे चुनौती सीएम भगवंत मान ने इसलिए भी बैठक करने का फैसला किया है क्योंकि भविष्य में पार्टी को फिर से चुनावी मैदान में उतरना होगा। क्योंकि पंजाब में अभी पंचायत चुनाव होने हैं। जनवरी में पंचायतें भंग कर दी गई थीं। इसी तरह पांच नगर निगमों के चुनाव और पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी संगठन को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। जहां भी कमियां हैं, उन्हें दूर किया जाए। इन बैठकों में उन लोगों को भी शामिल किया जा रहा है। जो कुछ समय पहले ही पार्टी में शामिल हुए हैं।
जीपीआई कंपनी के गोदाम से 4800 डिब्बे सिगरेट चोरी
जीपीआई कंपनी के गोदाम से 4800 डिब्बे सिगरेट चोरी भास्कर न्यूज |लुधियाना गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया (जीपीआई) कंपनी के गोदाम से भारी मात्रा में सिगरेट की चोरी का मामला सामने आया है। कंपनी के डिस्टीब्यूटर पुनीत वडेरा ने थाना डिवीजन-3 पुलिस को शिकायत दी कि उनका गोदाम हरचरण नगर में स्थित है, जहां से लगभग 4800 डिब्बे सिगरेट गायब हो गए हैं। 30 जनवरी की सुबह जब वह अपने गोदाम में पहुंचे तो उन्हें चोरी के बारे में पता चला। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो इस चोरी में तीन लोग शामिल थे, जिनकी पहचान लव कुमार पुत्र तरसेम लाल, अरुण पुत्र तरसेम लाल और साहिल वासी जालंधर के रूप में हुई। पुलिस ने छापेमारी कर अरुण और साहिल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि लव कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर इस चोरी से जुड़ी जानकारी जुटाई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

SAD की मेंबरशिप मुहिम आज से होगी शुरू:चंडीगढ़ में संसदीय बोर्ड की मीटिंग; HSGMC चुनाव में पार्टी को मिली सफलता
SAD की मेंबरशिप मुहिम आज से होगी शुरू:चंडीगढ़ में संसदीय बोर्ड की मीटिंग; HSGMC चुनाव में पार्टी को मिली सफलता शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नए प्रधान का चुनाव एक मार्च को होना है। इसके लिए आज (20 जनवरी) से पूरे देश में पार्टी की मेंबरशिप मुहिम का आगाज होगा। मुहिम 25 फरवरी तक चलेगी। इसके साथ ही आज ही पार्टी के संसदीय बाेर्ड की मीटिंग बलविदंर सिंह भूंदड़ की अगुवाई में दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ मुख्यालय में होगी। मीटिंग के लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दूसरी तरफ हरियाणा सिख प्रबंधक गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव में भी पार्टी व सहयोगी दलों का रिजल्ट काफी बढ़िया रहा है। इससे भी पार्टी के नेता उत्साहित है। सुखबीर बादल दे चुके हैं इस्तीफा सुखबीर बादल को कुछ दिन पहले अकाल तख्त ने धार्मिक सजा सुनाई थी। जिसमें उन पर मुख्य रूप से 3 आरोप थे। इन पर पहला आरोप सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के मुखी राम रहीम को बेअदबी मामले में माफी देने का था। इसके अलावा उन पर सरकार में रहते हुए भी श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी न रोक पाने और आरोपियों पर कार्रवाई न कर पाने का आरोप था। इस सजा से पहले ही सुखबीर बादल ने प्रधान पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद अब यह मुहिम शुरू होने जा रही है। ऐसे चलेगी मेंबरशिप मुहिम SAD की मेंबरशिप मुहिम 20 जनवरी से 25 मार्च तक चलाई जाएगी। इसमें 25 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सभी हलकों के लिए इंचार्जों की ड्यूटी लगा दी गई है। एक मार्च को नए प्रधान का चुनाव होगा, क्योंकि सुखबीर सिंह बादल के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हो गई है। 1920 में अकाली दल का हुआ था गठन शिरोमणि अकाली दल का गठन 14 दिसंबर 1920 को हुआ था। इसके बाद से पार्टी के 20 प्रधान बने। हालांकि, प्रकाश सिंह बादल के 1995 में पार्टी की कमान संभालने के बाद वह 2008 तक इस पद पर रहे। उसके बाद सुखबीर बादल को प्रधान बना दिया गया। 16 नवंबर 2024 को सुखबीर बादल ने इस्तीफा दे दिया था। अब 30 साल बाद ऐसा मौका आ रहा है कि बादल परिवार के बजाय कोई दूसरा अकाली दल का प्रधान बन सकता है।