भास्कर न्यूज | जालंधर अदालत ने करीब 8 साल पहले भार्गव कैंप के रहने वाले रोहित उर्फ काका को गोली मारकर जख्मी करने के केस में दविंदर सिंह हीरा वासी मुकेरियां व रजिंदर कुमार मक्खी वासी भार्गव कैंप को 4-4 साल की कैद की सजा सुनाई है। रोहित कुमार काका पर 15 अगस्त, 2016 को हमला कर उसे गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था। केस में हीरा व मक्खी को आरोपी बनाया गया था। दोनों आरोपी भाग निकले थे। पुलिस ने काफी समय बाद दोनों को गिरफ्तार कर चार्जशीट कोर्ट में फाइल कर दी थी। हमले के 8 साल बाद कोर्ट ने दोनों को 4-4 साल की सजा देकर जेल भेज दिया है। भास्कर न्यूज | जालंधर अदालत ने करीब 8 साल पहले भार्गव कैंप के रहने वाले रोहित उर्फ काका को गोली मारकर जख्मी करने के केस में दविंदर सिंह हीरा वासी मुकेरियां व रजिंदर कुमार मक्खी वासी भार्गव कैंप को 4-4 साल की कैद की सजा सुनाई है। रोहित कुमार काका पर 15 अगस्त, 2016 को हमला कर उसे गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था। केस में हीरा व मक्खी को आरोपी बनाया गया था। दोनों आरोपी भाग निकले थे। पुलिस ने काफी समय बाद दोनों को गिरफ्तार कर चार्जशीट कोर्ट में फाइल कर दी थी। हमले के 8 साल बाद कोर्ट ने दोनों को 4-4 साल की सजा देकर जेल भेज दिया है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

स्कूल हेल्थ कार्यक्रम के तहत चार दिवसीय वर्कशॉप संपन्न
स्कूल हेल्थ कार्यक्रम के तहत चार दिवसीय वर्कशॉप संपन्न अमृतसर | सेहत विभाग की ओर से सिविल सर्जन डॉ किरनदीप कौर के आदेशों के तहत जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ भारती धवन की अध्यक्षता में स्कूल अध्यापकों की चार दिवसीय ट्रेनिंग वर्कशॉप संपन्न की गई। इस अवसर पर सहायक सिविल सर्जन डॉ राजिंदर पाल कौर ने कहा कि ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य किशोर अवस्था में बच्चों का सेहतमंद विकास, भावनात्मक तंदरूस्ती और मानसिक सेहत, पोषण सेहत व स्वच्छता, प्रजनन स्वास्थ्य और एचआईवी की रोकथाम, लिंग समानता, परस्पर संबंध, मादक द्रव्यों का सेवन एवं रोकथाम आदि के बारे में ट्रेनिंग दी गई हैं। ताकि बच्चों की किशोर अवस्था को अच्छी सेहत में यकीनी बनाया जा सके। इस अवसर पर हेल्थ नोडल अधिकारी सुनीत गुरम गुप्ता, डॉ अंजू आदि मौजूद थे।

बठिंडा के 3 घरों से लाखों की चोरी:16 तोला सोने के जेवर और हजारों की नकदी ले गए, दीवार फांदकर घुसे थे चोर
बठिंडा के 3 घरों से लाखों की चोरी:16 तोला सोने के जेवर और हजारों की नकदी ले गए, दीवार फांदकर घुसे थे चोर बठिंडा के सब डिवीजन तलवंडी साबो के गांव मलकाना में बीती रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोर लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गया जानकारी के मुताबिक, चोरों ने सबसे पहले गांव मलकाना निवासी जसविंदर सिंह के मकान काे निशाना बनाया और करीब 9 तोला सोने के जेवर तथा 20,000 की नकदी चोरी की। इसके बाद चोर तरसेम सिंह के घर में घुस गए और यहां से 7 तोला सोना और 50 हजार की नकदी चोरी कर ली। जबकि, गांव के ही रहने वाले बहादर सिंह के घर से 15-20 हजार की नकदी और चांदी के कुछ जेवर चोरी कर लिए गए। ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना तीनों घरों में हुई चोरी का पता आज सुबह उस समय चला, जब तीनों परिवार सोकर उठे। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें चोरी की घटना का सुबह पता चला तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। इससे पहले भी गांव में चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। चोरों द्वारा बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। तीन घरों में चोरी की घटना होने के बाद बड़ी संख्या में इकट्ठे हुए ग्रामीण पुलिस प्रशासन से चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, दूसरी तरफ थाना राम की पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पंजाब के 9 जिलों में कोहरे का अलर्ट:तापमान में गिरावट, अमृतसर 2.8 डिग्री के साथ सबसे ठंडा; 18 जनवरी को फिर बदलेगा मौसम
पंजाब के 9 जिलों में कोहरे का अलर्ट:तापमान में गिरावट, अमृतसर 2.8 डिग्री के साथ सबसे ठंडा; 18 जनवरी को फिर बदलेगा मौसम पंजाब में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में औसत अधिकतम तापमान में -0.5 डिग्री और न्यूनतम में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, राज्य में यह तापमान सामान्य के करीब है। पंजाब के पास दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (WD) हैं। जिसके चलते मौसम विभाग ने आज कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक चंडीगढ़ में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पंजाब के अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पंजाब के अन्य शहरों में यलो अलर्ट जारी है। तापमान में होगी मामूली बढ़ोतरी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पंजाब और चंडीगढ़ में कुछ दिनों से अच्छी धूप देखने को मिल रही है। वहीं, आज से पश्चिमी विक्षोभ भी धीमा पड़ने लगेगा। जिसके बाद आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। जिससे पंजाब-चंडीगढ़ के लोगों को मामूली राहत मिलेगी। नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होगा जल्द ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 18 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है, जिसका असर हिमालय पर्वतमाला पर पड़ेगा। हिमाचल में बारिश के आसार हैं। जिसके बाद पहाड़ों से आने वाली हवाओं के कारण ठंड बढ़ जाएगी। चंडीगढ़ व पंजाब के शहरों का मौसम- चंडीगढ़- हल्की धुंध रहने की संभावना है। तापमान 8 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है। अमृतसर- धुंध रहने की संभावना है। तापमान 5 से 16 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- धुंध रहने की संभावना है। तापमान 5 से 16 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- धुंध रहने की संभावना है। तापमान 8 से 19 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- धुंध रहने की संभावना है। तापमान 8 से 19 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- हल्की धुंध रहने की संभावना है। तापमान 10 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है।