रोहतक | राज्य स्तरीय खिलाड़ी सम्मान समारोह 17 अगस्त को किया जाएगा। खेल निदेशक यशेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल ने समारोह स्थल का निरीक्षण किया। कार्यक्रम का एमडीयू में होगा। डीसी अजय कुमार ने बताया कि सीएम नायब सिंह सैनी ओलंपिक खेलों, पैरा ओलंपिक और एशियन खेलों में पदक प्राप्त करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। खेल विभाग की ओर से सम्मान समारोह किया जाएगा। इसमें खिलाड़ियों के परिजनों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश कुमार, उप मंडलाधीश आशीष कुमार आदि मौजूद रहे। रोहतक | राज्य स्तरीय खिलाड़ी सम्मान समारोह 17 अगस्त को किया जाएगा। खेल निदेशक यशेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल ने समारोह स्थल का निरीक्षण किया। कार्यक्रम का एमडीयू में होगा। डीसी अजय कुमार ने बताया कि सीएम नायब सिंह सैनी ओलंपिक खेलों, पैरा ओलंपिक और एशियन खेलों में पदक प्राप्त करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। खेल विभाग की ओर से सम्मान समारोह किया जाएगा। इसमें खिलाड़ियों के परिजनों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश कुमार, उप मंडलाधीश आशीष कुमार आदि मौजूद रहे। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

सोनीपत में युवक को पीटा, कुकर्म की वीडियो बनाई:अवैध शराब पकड़वाने का शक; बेटी का डर दिखा सोसाइटी में बनाया बंधक
सोनीपत में युवक को पीटा, कुकर्म की वीडियो बनाई:अवैध शराब पकड़वाने का शक; बेटी का डर दिखा सोसाइटी में बनाया बंधक हरियाणा के सोनीपत में मुखबिरी कर अवैध शराब पकड़वाने के शक में एक युवक को बंधक बना कर कपड़े उतरवा कर बुरी तरह से पीटा गया। इस दौरान उसकी मारपीट की वीडियो भी बनाई गई। इसी बीच आंखों पर पट्टी बांध कर उसके साथ एक-दो व्यक्तियों ने कुकर्म भी किया। शराब पकड़े जाने से हुए नुकसान की भरपाई की एवज में उस पर 4 लाख रुपए देने का दबाव डाला गया। बाद में उसकी वीडियो भी वायरल कर दी गई। वारदात को लेकर राई थाना में केस दर्ज हुआ है। थाना राई सोनीपत में दी शिकायत में गांव असावरपुर के एक युवक ने बताया कि वह एक्साइज विभाग दिल्ली के प्राइवेट व्हीकल पर ड्राइवर था। हरियाणा का होने के कारण उसके पास 2 नंबर की दारू (शराब) बिक्री की की मुखबिरी आती रहती थी। वह एक्साइज विभाग को इसकी जानकारी देकर अवैध शराब की गाड़ी पकड़वाता था। अब वह 2-3 महीनों से नौकरी पर नही जा हा था। गांव आकर बोला- हमारी शराब क्यों पकड़वाई उसने बताया कि सोनीपत के बिधल गांव का साहब सिंह अवैध शराब का का काम करता है। इसकी हरियाणा- दिल्ली में कई बार शराब पकड़ी गई थी। उसे शक था कि शराब उसने पकड़वाई है। उसने बताया कि साहब सिंह की बहन उसके गांव असावरपुर में शादीशुदा है। करीब एक महीना पहले साहब सिंह उसके घर पर आया था। उसने उसे कहा कि हमारी शराब की गाड़ी क्यों पकड़वाता है। उसने उस को कहा कि आप मेरे पर गलत शक कर रहे हो। उसने साहब से कहा कि मैंने आपकी कोई गाडी नही पकडवाई। आप हमारे गांव के रिश्तेदार हैं, मैं ऐसा गलत काम नही कराऊंगा। इसके बाद साहब सिंह उसका मोबाइल नम्बर लेकर चला गया। इसके बाद 2 अक्टूबर को उसके पास साहब सिंह के कई फोन आए। उसने फोन नहीं उठाए। फिर 3 अक्टूबर को दिन में करीब 11 बजे फिर से फोन आया। फोन उठाने पर उसने कहा कि तेरे से मिलना है। वह उसकी बात में आ गया और गांव के अड्डे पर चला गया। बेटी के साथ अनहोनी का डर दिखा साथ ले गया युवक ने बताया कि साहब सिंह बुलेट मोटर साईकिल पर आया। वह उसके पास पहुंचा तो उसने कहा कि तेरी लड़की DPS में पढ़ती है, अगर उसकी सलामती चाहता है तो चुपचाप मोटर साईकिल पर बैठ जा। वह डर कर उसके पीछे बैठ गया। वह मुझे राठधना में सुपर मैक्स सोसाइटी में ले गया। वहां पर एक फ्लैट में पहले से 6-7 लड़के बैठे हुए थे। वह उनको नहीं पहचानता। साहब सिंह ने वहां उसे एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। बंधक बना बेहोश होने तक पीटा पुलिस शिकायत के अनुसार युवक ने बताया कि करीब 1 घंटा बाद उसे कमरे से निकाला गया। वहां सभी ने मिलकर कहा कि इसके कपड़े उतारो। उसने डर के मारे खुद ही कपड़े उतार दिए। साहब सिंह ने एक लड़के को कहा कि इसकी वीडियो बना। इसके बाद साहब सिंह के कहने पर वहां मौजूद सभी युवकों ने उसे लात, घुंसे, जूतों पिटना शुरू कर दिया। वह जब तक बेहोश नहीं हुआ, वे उसे पीटते रहे। आंखों पर पट्टी बांध किया कुकर्म उसने बताया कि फिर थोड़ी देर बाद वह होश में आया तो दोबारा से उसके साथ गाली गलौज व मार पिटाई करने लगे। कहने लगे कि तेरे कारण हमारा लाखों का नुकसान हो गया है। यदि तुमने चार लाख रुपए न दिये तो तुझे और तेरे परिवार को जान से मारेंगे। वह डरता हुआ उनकी हां में हां मिलाता रहा। फिर साहब सिंह ने कहा कि इसकी आंखों पर कपड़ा बांधो। उसके मुंह पर कपड़ा बांधकर उसका अंडरवियर उतार दिया। इसके बाद साहब सिंह और उसके 1 या दो साथियो ने उससे कुकर्म किया। 2-3 लड़कों ने पकड़े थे हाथ युवक ने बताया कि इस दौरान 2-3 लड़कों ने उसके हाथ पकड़े हुए थे। यह काम उसके साथ 5-7 मिनट तक चलता रहा। फिर साहब सिंह ने उसे कहा कि कपड़े पहन ले। हमने तेरी सारी वीडियो बना रखी है। इस बारे किसी के आगे नाम मत लेना।
10-12 दिन में तू हमें पैसे दे देगा तो यह वीडियो डिलीट कर देगा। यदि रुपए नही दिये या किसी के आगे बताया तो तेरी वीडियो वायरल कर दूंगा। तुझे जान से मार देंगे। फिर साहब सिंह उसे मोटर साईकिल पर बैठा कर गांव में छोड़ गया। बाद में वायरल कर दी वीडियो युवक के अनुसार बीच-बीच में साहब सिंह उसे धमकी देकर पैसे मांगता रहा। उसने डर व शर्म के मारे इस घटना बारे न तो अपने परिवार को, न किसी जानकार को, न ही पुलिस को बताया। उसकी पिटाई की जो वीडियो साहब सिंह ने बनाई थी, आज उसे उसके जानकार के माध्यम से मिली। इसके बाद उसने अपने परिवार को इस घटना बारे बताया। इसके बाद पुलिस थाने पहुंच कर शिकायत दी गई। राई थाना में केस दर्ज राई थाना के ASI अजमेर के अनुसार पुलिस ने युवक की शिकायत पर साहब सिंह व अन्य पर धारा 61, 115, 127(2), 140(3), 308(5), 351(2) BNS के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

फरीदाबाद पुलिस टीम पर किया हमला:अरेस्ट वारंट लेकर पहुंची थी, कर्मियों की फाड़ी वर्दी, जमीन पर गिराकर की मारपीट
फरीदाबाद पुलिस टीम पर किया हमला:अरेस्ट वारंट लेकर पहुंची थी, कर्मियों की फाड़ी वर्दी, जमीन पर गिराकर की मारपीट फरीदाबाद जिले में अरेस्ट वारंट लेकर बल्लभगढ़ के सेक्टर दो पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पुलिसकर्मी की शिकायत पर हमलावर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है, उसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस को देख घर के अंदर छुपा आरोपी ईएसआई महेश कुमार ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपने साथी पुलिसकर्मी राजेन्द्र, मुकेश और एसपीओ खुशी मोहम्मद के साथ सरकारी गाड़ी से फैमिली कोर्ट एडिशनल प्रिंसिपल जज विनीत सपरा की कोर्ट का वारंट आफ अरेस्ट लेकर सेक्टर दो निवासी मनोज कुमार मलिक के घर गए थे। मनोज पुलिस पार्टी को देखकर घर के अन्दर का दरवाजा बंद करके छुप गया। बार-बार आवाज देकर वारंट के बारे में बताया, लेकिन वह बाहर नहीं निकला। जिस पर एसपीओ खुशी मोहम्मद ने थाना प्रभारी शमशेर सिंह को फोन कर पूरी घटना बताई। वीडियो बनाता हुआ बाहर आया व्यक्ति थोडी देर बाद थाना प्रभारी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मनोज कुमार को अपने मकान से बाहर आने के बारे में समझाया। फिर अचानक एक व्यक्ति अपने हाथ में मोबाइल लिए हुए वीडियो बनाता हुआ हमारी तरफ आया और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का मुक्की करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा वहीं हमलावर मारने पर उतारु हो गया और कर्मी की वर्दी खींचकर लात घुसे मारे। सिपाही मुकेश की पिटाई कर मुंह से काट लिया। पुलिस ने घेराबंदी कर हमलावर को दबोच लिया। उसने अपना नाम राज सिंह निवासी गांव अटाली, थाना छांयसा बताया। शहर थाना पुलिस ने राज सिंह के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया है।

जींद में विवाहिता ने जहर खाकर किया सुसाइड:ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप, पिता बोले-बेटी 7 साल से सह रही थी जुल्म
जींद में विवाहिता ने जहर खाकर किया सुसाइड:ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप, पिता बोले-बेटी 7 साल से सह रही थी जुल्म जींद के सफीदों के गांव साहनपुर में एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है। वहीं मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। मृतका की पहचान अनु(27) के रूप में हुई है। घटना का जैसे ही पता चला तो गांव में हडकंप मच गया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिता बोले-ससुराल वालों ने दिया जहर जानकारी के अनुसार बुधवार रात को अनु ने घर में कोई जहरीला पदार्थ खा लिया और उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना सफीदों पुलिस को दी गई। वहीं घटना की सूचना अनु के मायके पक्ष को दी गई। सूचना पाकर समालखा(पानीपत) से अनु के परिजन सफीदों के नागरिक अस्पताल में पहुंचे। नागरिक अस्पताल में मृतका अनु के पिता रामफल उर्फ बिल्लू समेत अन्य परिजनों ने आरोप लगाए कि उनकी बेटी की ससुराल वालों द्वारा जहर देकर हत्या की गई है। कुछ काम नहीं करता था पति उन्होंने बताया कि 7 साल पहले उनकी बेटी की शादी गांव साहनपुर के विनोद के साथ हुई थी। जब से शादी हुई है, तब से ही उनकी बेटी को तरह-तरह से तंग किया जा रहा था और उनकी बेटी अपने मायके की इज्जत का ख्याल रखते हुए लगातार जुल्म को सहन करती रही। परिजनों का आरोप था कि अनु का पति विनोद कुछ काम नहीं करता था और सारा खर्च वे समालखा से गांव में भेजते थे। बार-बार करते पैसों की मांग यहां तक कि उनकी बेटी की दोनों डिलीवरी भी खुद उन्होंने करवाई है। उसकी बेटी व दोनों बच्चों का हर सामान उनके द्वारा भेजा जाता था। वे कई बार अनु के ससुराल वालों को पैसे भेज चुके हैं और उनसे बार-बार पैसे की मांग जारी रही। परिजनों का आरोप था कि उनकी बेटी की मौत दिन में ही हो चुकी थी, लेकिन उन्हें सूचना लेट दी गई। मृतका अपने पीछे एक 5 साल की लड़की व 2 साल का मासूम बेटा छोड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।