भास्कर न्यूज| करनाल घर में घुसकर व्यक्ति पर लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी हुई है। पुलिस ने आरोपी संदीप उर्फ सोनू व पिरथी वासी ललैण के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव ललैण वासी महेंद्र सिंह ने शिकायत दी कि 31 जुलाई रात को संदीप उर्फ सोनू व पिरथी उसके घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। संदीप रॉड से उसके सिर पर वार किया, जो रॉड उसके सिर के बीच में लगी। पिरथी ने डंडों से व मुक्कों से उसके ऊपर वार किए। भतीजे नरेंद्र ने उसको अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। भास्कर न्यूज| करनाल घर में घुसकर व्यक्ति पर लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी हुई है। पुलिस ने आरोपी संदीप उर्फ सोनू व पिरथी वासी ललैण के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव ललैण वासी महेंद्र सिंह ने शिकायत दी कि 31 जुलाई रात को संदीप उर्फ सोनू व पिरथी उसके घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। संदीप रॉड से उसके सिर पर वार किया, जो रॉड उसके सिर के बीच में लगी। पिरथी ने डंडों से व मुक्कों से उसके ऊपर वार किए। भतीजे नरेंद्र ने उसको अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

रेवाड़ी में MLA कार्यालय पर कर्मचारियों का प्रदर्शन:विधायक को सीएम के नाम सौंपा मांगपत्र; आरपार के आंदोलन की धमकी
रेवाड़ी में MLA कार्यालय पर कर्मचारियों का प्रदर्शन:विधायक को सीएम के नाम सौंपा मांगपत्र; आरपार के आंदोलन की धमकी हरियाणा के रेवाड़ी जिले के कोसली कस्बे में पब्लिक हेल्थ के कर्मचारियों ने आल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर विधायक कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने इस दौरान सीएम के नाम एक ज्ञापन विधायक को सौंपा। इससे पहले कर्मचारी नया गांव मोड़ से नारेबाजी करते हुए विधायक कार्यालय पहुंचे। यूनियन के प्रधान हंसराज ने बताया कि लंबे समय से लंबित अपनी मांगों को लेकर को लेकर उन्होंने कोसली विधायक लक्ष्मण यादव को सीएम के नाम ज्ञापन दिया है। विधायक ने कर्मचारियों से ज्ञापन लेते हुए कहा कि वो जल्द की उनकी मांगो को सीएम तक पहुंचा देंगे और उनकी मांगों की पैरवी करेंगे। ये है माँगे:- यूनियन के प्रधान ने बताया कि हमारी मुख्य रूप से तीन मांगे है जिनमें टर्म अपॉइंटमेंट में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, HKRN के जो कर्मचारी 10-12 साल से कार्यरत है उनका अनुभव चढ़वाया जाए इसके साथ ही उनको पक्का किया जाए, कर्मचारियों की पुरानी पैंशन स्कीम बहाल को बहाल करना है। उनकी सरकार से मांग है कि जल्द से जल्द इन मांगों को पूरा किया जाए ताकि कर्मचारियों को किसी प्रकार की समस्या ना हो। अगर सरकार उनकी मांगों की तरफ़ ध्यान नहीं देती है तो वो अपनी मांगों के लिए आर पार लड़ाई लड़ेंगे।

हरियाणा के 10 नए मेयर आज शपथ लेंगे:इनमें 9 भाजपा, एक निर्दलीय; चेयरमैन-पार्षदों का भी शपथग्रहण, CM भी मौजूद रहेंगे
हरियाणा के 10 नए मेयर आज शपथ लेंगे:इनमें 9 भाजपा, एक निर्दलीय; चेयरमैन-पार्षदों का भी शपथग्रहण, CM भी मौजूद रहेंगे हरियाणा में 12 मार्च को निकाय चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों का आज शपथ ग्रहण होगा। इसके लिए पंचकूला में राज्यस्तरीय समारोह रखा गया है। यहां CM नायब सैनी और स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल मौजूद रहेंगे। इस समारोह में 10 नगर निगमों के मेयर, 28 नगर पालिका-परिषद के चेयरमैन और 687 वार्डों के पार्षद या मेंबर को शपथ दिलाई जाएगी। प्रदेश में पहली बार है, जब इस तरह से समारोह कराया जा रहा है। इससे पहले निगम या परिषद में जिले के डिप्टी कमिश्नर शपथ ग्रहण करा देते थे। पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में कराए जा रहे कार्यक्रम के अनुसार सभी को मंगलवार सुबह 10 बजे शपथ दिलाई जाएगी। इस समारोह में सभी मंत्रियों, सांसदों व विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है। BJP ने 10 में से 9 निगमों में मेयर चुनाव जीता था
प्रदेश में 9 नगर निगमों के लिए 2 मार्च को वोटिंग हुई थी। पानीपत नगर निगम में वार्डबंदी में देरी के चलते 9 मार्च को मतदान हुआ। 12 मार्च को सभी जगह के नतीजे एक साथ आए थे। जिनमें भाजपा ने हिसार-गुरुग्राम समेत 9 नगर निगमों में मेयर चुनाव जीता था। मानेसर में निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीतीं, हालांकि उन्हें भी भाजपा सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत का समर्थक माना जाता है। किस निगम में कौन बना मेयर, वार्डवाइज पार्टियों की क्या स्थिति रही… निकाय चुनाव के नतीजों से जुड़ी 10 रोचक बातें 1. तीन उम्मीदवार 1-1 वोट से चुनाव जीते 2. मंत्री के जीजा और पीए की पत्नी पार्षद बनीं
पानीपत निगम के वार्ड नंबर 7 से पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार के जीजा अशोक कटारिया तीसरी बार पार्षद चुनाव जीते। यहां वार्ड नंबर 2 से प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के PA अनिल शर्मा की पत्नी काजल शर्मा ने पहला चुनाव लड़ा और जीतकर पार्षद बन गईं। 3. झज्जर में दंपती, महेंद्रगढ़ में ससुर-बहू को जीत मिली
बेरी नगर पालिका में 2 वार्डों से पति और पत्नी ने चुनाव लड़ा। दोनों ही जीत गए। प्रवीण कुमार ने वार्ड नंबर 8 और उनकी पत्नी ऊषा ने वार्ड 10 से चुनाव जीता। प्रवीण कुमार की यह लगातार तीसरी जीत रही। वहीं महेंद्रगढ़ जिले की कनीना नगर पालिका में ससुर और बहू ने चुनाव लड़ा। बहू डॉ. रिंपी कुमारी ने चेयरपर्सन का चुनाव जीता जबकि उनके ससुर राजेंद्र सिंह भी पार्षद का चुनाव जीत गए। वहीं एक और परिवार से दपंती ने चुनाव लड़ा। इसमें पति दीपक वार्ड 2 से जीत गए लेकिन उनकी पत्नी सुमन चौधरी चेयरपर्सन का चुनाव हार गईं। 4. कांग्रेस की हार पर कांग्रेसियों ने ही गोभी के पकौड़े बांटे
सिरसा नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ही खुशी मनाई। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गोभी के पकौड़े बांटे। इसके लिए हलवाई बुलाया गया। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि चुनाव प्रचार के दौरान सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने स्थानीय कांग्रेसी नेताओं को पार्टी की गोभी खोदने वाला बताया था। इसके बाद से स्थानीय कांग्रेसी नेता नाराज रहे और चुनाव प्रचार में नजर नहीं आए। 5. फरीदाबाद: एक ही परिवार के 3 सदस्य पार्षद बने
फरीदाबाद में एक ही परिवार के 3 सदस्य पार्षद चुनाव जीत गए। इनमें वार्ड 42 से दीपक यादव, वार्ड 43 से उनकी पत्नी रश्मि यादव और वार्ड 40 से उनके भाई पवन यादव को जीत मिली। तीनों ने ही निर्दलीय चुनाव लड़ा था। तीनों को एक ही चुनाव चिन्ह हवाई जहाज मिला था। हरियाणा में निकाय चुनाव से जुड़ी 3 अहम बातें

घरौंडा में HIV-एड्स के मामलों में आई गिरावट:जनवरी से नवंबर तक हुए 5999 टेस्ट, 5 महिलाओं सहित 16 लोग पॉजिटिव
घरौंडा में HIV-एड्स के मामलों में आई गिरावट:जनवरी से नवंबर तक हुए 5999 टेस्ट, 5 महिलाओं सहित 16 लोग पॉजिटिव हरियाणा के घरौंडा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में HIV व एड्स के मामलों में साल दर साल गिरावट देखने को मिल रही है। वर्ष 2023 में जहां 26 केस सामने आए थे, वहीं इस वर्ष नवंबर तक 16 मामले सामने आए है। जबकि वर्ष-2022 में यह आंकड़ा 29 पर था। इस साल 11 पुरूष और 4 महिलाएं है। इसके अतिरिक्त एक गर्भवती भी पॉजिटिव मिली, लेकिन उसका बच्चा HIV नेगेटिव पाया गया है। घरौंडा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो जागरूकता अभियानों का प्रभाव है कि लोग HIV टेस्ट के लिए सामने आते है। गर्भवती महिलाओं का भी टेस्ट किया जाता है। HIV एड्स के केस जीरो पर लाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है। क्या कहते है आईसीटीसी के आंकड़े?
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इंटीग्रेटेड काउंसलिंग एंड टेस्टिंग सेंटर (आईसीटीसी) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में जनवरी से लेकर नवंबर तक कुल 5999 टेस्ट हुए। जिसमें 3470 जरनल कैटेगरी और 2529 एएनसी टेस्ट शामिल है। जरनल कैटेगरी में चार महिलाओं सहित 15 लोग पॉजिटिव पाए गए। वहीं एएनसी यानी गर्भवती महिलाओं के टेस्ट में एक गर्भवती महिला पॉजिटिव मिली, जिसको एआरटी दी जा रही है। 18 महीने बाद आती है टेस्ट रिपोर्ट
आईसीटीसी के काउंसलर अजय कपूर की माने तो पॉजिटिव महिलाओं के गर्भ से जन्मे बच्चों को 45 नेवरापाइन सिरप दिया जाता है। इसके बाद डीबीएस टेस्ट को दिल्ली के एम्स में भेजा जाता है। 6 महीने, 12 महीने और 18 महीने की अवधि में बच्चे के टेस्ट किए जाते है और फाइनल रिपोर्ट 18 महीने बाद ही आती है। घटता-बढ़ता रहा HIV का आंकड़ा
आईसीटीसी के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2019 में HIV के 18 मामले दर्ज किए गए थे। वर्ष-2020 में HIV संक्रमण के मामलों में तीन गुणा गिरावट दर्ज की गई। जिससे केवल छह केस ही सामने आए, जिसका कारण कोरोना काल माना गया, लेकिन वर्ष 2021 में HIV का ग्राफ फिर से बढ़ा और आंकड़ा 18 पर पहुंच गया। वर्ष 2022 में एक बार फिर HIV के केसों में उछाल आया और 29 केस सामने आए, लेकिन वर्ष 2023 में 26 लोग ही HIV पॉजिटिव पाए गए। HIV के प्रति जागरूक हो रहे हैं लोग
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ डॉ. मुनेश गोयल ने बताया कि जब आईसीटीसी सेंटर सीएचसी में स्थापित हुआ था। उस समय लोग जागरूक नहीं थे और केस भी कम आते थे, लेकिन अब लोग जागरूक हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग भी HIV एड्स जागरूकता पखवाड़ा चलाकर लोगों को जागरूक करता है, जिसके बाद लोग टेस्ट करवाने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि एड्स के बारे में सही जानकारी होना ही इसका इलाज है। लोग HIV टेस्ट करवाने में संकोच न करें। टेस्ट की जानकारी गोपनीय रखी जाती है। HIV के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की जंग जारी है।