एनआरआई महिला ने शादी करने से इनकार किया तो पंजाबी सिंगर ने अपने भतीजे के साथ मिलकर महिला के पिता की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने हत्या करने के बाद एनआरआई महिला को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा और फोन कर कहा कि मुझे माफ करना। तुम्हारे पिता की हत्या कर दी है और उनका शव झाड़ियों में पड़ा है..उठवा लेना। इतना ही नहीं, हत्यारे ने महिला को शव की जगह की लोकेशन भी बताई। इसके बाद महिला के भाई की शिकायत पर आरोपी पर मुल्लांपुर दाखा की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान रविंदरपाल सिंह(78) है। ये किला रायपुर डेहलों के रहने वाले थे। बेटे विक्रम सग्गड़ से मिली जानकारी के अनुसार उसके पिता कुछ दिनों से लापता थे। 29 अगस्त की सुबह अपने साथी विनोद कुमार के साथ सिविल अस्पताल लुधियाना गया। उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति का शव झाड़ियों में मिला है। ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने गिरफ्तार कर वापस भेजा था आरोपी को… महिला ने बताया कि आरोपी उससे शादी करना चाहता था, लेकिन उसने इनकार कर दिया। मार्च 2024 को रणजीत बाठ महिला के पास आस्ट्रेलिया पहुंच गया। महिला के मुताबिक वह अक्सर मिलने आता था। रणजीत सिंह शराब काफी पीता था, जिस कारण वह उसके घर के बाहर आकर गालियां देता था। महिला ने उसे बताया कि आरोपी रणजीत सिंह ने उसे धमकी दी थी कि यदि उसने अपने पति को तलाक नहीं लिया तो वह उसे या उसके परिवार वालों को मार देगा। इस धमकी के बाद उसने पुलिस को फोन कर सूचना दी और रणजीत के खिलाफ केस भी किया। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने रणजीत सिंह को जून में भारत भेज दिया। आरोपी 2024 को बिना बताए फिर ऑस्ट्रेलिया आ गया था, लेकिन उसे एयरपोर्ट से पुलिस ने गिरफ्तार करके भारत भेज दिया था। 28 अगस्त को शाम 8 बजे रणजीत सिंह और उसका भतीजा गुल्ली रविंदर सिंह पाल के पास लुधियाना आए। यहां दोनों हत्यारों ने मिलकर महिला के पिता रविंदर सिंह पाल का कत्ल कर दिया। थाना दाखा की पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फोन पर बताया- शव झाड़ियों में पड़ा है, लोकेशन भी भेजी उन्होंने पिता के शव की पहचान की। जिसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी विदेश रहती बहन को दी। जिसके बाद उसने अपने भाई को पिता की हत्या होने की जानकारी देते हुए बताया कि उसकी टिक-टॉक पर रणजीत सिंह कोहली उर्फ रणजीत बाठ नामक व्यक्ति के साथ जान पहचान हुई थी। उसी ने ही उनके पिता का कत्ल किया है। इसकी जानकारी खुद आरोपी ने उसे व्हाट्सअप पर मैसेज करके दी है। इसके साथ ही उसने किस जगह उनके पिता का शव फेंका है। उस जगह की लोकेशन भी उसे भेजी है, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। हत्यारों की पहचान गायक रणजीत सिंह काहलों उर्फ रणजीत बाठ और उसका भतीजा गुल्ली निवासी बाठकलां तहसील नकोदर जिला जालंधर के रूप में हुई है। हत्यारों ने रस्सी से बुजुर्ग का गला घोंटा है। शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। एनआरआई महिला ने शादी करने से इनकार किया तो पंजाबी सिंगर ने अपने भतीजे के साथ मिलकर महिला के पिता की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने हत्या करने के बाद एनआरआई महिला को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा और फोन कर कहा कि मुझे माफ करना। तुम्हारे पिता की हत्या कर दी है और उनका शव झाड़ियों में पड़ा है..उठवा लेना। इतना ही नहीं, हत्यारे ने महिला को शव की जगह की लोकेशन भी बताई। इसके बाद महिला के भाई की शिकायत पर आरोपी पर मुल्लांपुर दाखा की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान रविंदरपाल सिंह(78) है। ये किला रायपुर डेहलों के रहने वाले थे। बेटे विक्रम सग्गड़ से मिली जानकारी के अनुसार उसके पिता कुछ दिनों से लापता थे। 29 अगस्त की सुबह अपने साथी विनोद कुमार के साथ सिविल अस्पताल लुधियाना गया। उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति का शव झाड़ियों में मिला है। ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने गिरफ्तार कर वापस भेजा था आरोपी को… महिला ने बताया कि आरोपी उससे शादी करना चाहता था, लेकिन उसने इनकार कर दिया। मार्च 2024 को रणजीत बाठ महिला के पास आस्ट्रेलिया पहुंच गया। महिला के मुताबिक वह अक्सर मिलने आता था। रणजीत सिंह शराब काफी पीता था, जिस कारण वह उसके घर के बाहर आकर गालियां देता था। महिला ने उसे बताया कि आरोपी रणजीत सिंह ने उसे धमकी दी थी कि यदि उसने अपने पति को तलाक नहीं लिया तो वह उसे या उसके परिवार वालों को मार देगा। इस धमकी के बाद उसने पुलिस को फोन कर सूचना दी और रणजीत के खिलाफ केस भी किया। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने रणजीत सिंह को जून में भारत भेज दिया। आरोपी 2024 को बिना बताए फिर ऑस्ट्रेलिया आ गया था, लेकिन उसे एयरपोर्ट से पुलिस ने गिरफ्तार करके भारत भेज दिया था। 28 अगस्त को शाम 8 बजे रणजीत सिंह और उसका भतीजा गुल्ली रविंदर सिंह पाल के पास लुधियाना आए। यहां दोनों हत्यारों ने मिलकर महिला के पिता रविंदर सिंह पाल का कत्ल कर दिया। थाना दाखा की पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फोन पर बताया- शव झाड़ियों में पड़ा है, लोकेशन भी भेजी उन्होंने पिता के शव की पहचान की। जिसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी विदेश रहती बहन को दी। जिसके बाद उसने अपने भाई को पिता की हत्या होने की जानकारी देते हुए बताया कि उसकी टिक-टॉक पर रणजीत सिंह कोहली उर्फ रणजीत बाठ नामक व्यक्ति के साथ जान पहचान हुई थी। उसी ने ही उनके पिता का कत्ल किया है। इसकी जानकारी खुद आरोपी ने उसे व्हाट्सअप पर मैसेज करके दी है। इसके साथ ही उसने किस जगह उनके पिता का शव फेंका है। उस जगह की लोकेशन भी उसे भेजी है, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। हत्यारों की पहचान गायक रणजीत सिंह काहलों उर्फ रणजीत बाठ और उसका भतीजा गुल्ली निवासी बाठकलां तहसील नकोदर जिला जालंधर के रूप में हुई है। हत्यारों ने रस्सी से बुजुर्ग का गला घोंटा है। शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

पंजाब कांग्रेस प्रधान आज करेंगे लोक मिलनी:कांग्रेस भवन में मिलेंगे लोगों से, लोकसभा चुनाव के बाद नई पहल
पंजाब कांग्रेस प्रधान आज करेंगे लोक मिलनी:कांग्रेस भवन में मिलेंगे लोगों से, लोकसभा चुनाव के बाद नई पहल लोकसभा चुनाव की जंग फतह करने के बाद अब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग लोक मिलनी प्रोग्राम करने जा रहे हैं। इसका आगाज वह आज यानी शुक्रवार से करेंगे। इस प्रोग्राम के तहत वह सुबह 11 बजे से दाेपहर एक बजे तक कांग्रेस भवन में बैठेंगे। साथ ही जो कोई व्यक्ति उनसे मिलना चाहता है, तो उससे मुलाकात करेंगे। इस प्रोग्राम में वह लोगों की दिक्कतों व सुझावों को सुनेंगे। चुनाव के बाद कांग्रेस की नई पहल है। उन्होंने इस बार लुधियाना से लोकसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्होंने भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को हराया है। सात सीटों पर जीती है कांग्रेस लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस में जोश है। चुनाव में कांग्रेस राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। राज्य की 13 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस ने सात पर जीत हासिल की है। जबकि सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) को तीन, आजाद दो व एक सीट शिरोमणि अकाली दल (SAD) को मिली है। चुनाव में भाजपा खाता भी नहीं खोल पाई है। हालांकि भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़कर दोगुना हो गया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में यह करीब नौ फीसदी था, जो कि अब 19 फीसदी से अधिक हो गया है। जालंधर उप चुनाव पर नजर इसके अलावा पार्टी की नजर अब जालंधर वेस्ट के उप चुनाव पर भी लग गई है। पार्टी के सीनियर नेताओं ने जालंधर में चुनाव को लेकर मीटिंग की है। कांग्रेस लीडर प्रताप सिंह बाजवा समेत सारे नेता वहां पहुंचे हुए थे। जल्दी पार्टी जालंधर के लिए उम्मीदवार का ऐलान करेगी। हालांकि इस बार बार पाटी को जालंधर सीट से उम्मीदें काफी अधिक है। क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जालंधर लोकसभा सीट से जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा के सुशील कुमार रिंकू को एक लाख से अधिक वोटों से हराया है। ऐसे में पार्टी का मनोबल बढ़ा हुआ है। साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार पार्टी इस सीट को भी फतह करेगी।

लुधियाना में पुलिस कमिश्नर का एक्शन:सिविल कर्मियों का होगा ड्रेस कोड; नहीं पहनेंगे टी-शर्ट,स्पोटर्स शूज;फार्मल पैंट-शर्ट और सलवार-सूट किया लाजमी
लुधियाना में पुलिस कमिश्नर का एक्शन:सिविल कर्मियों का होगा ड्रेस कोड; नहीं पहनेंगे टी-शर्ट,स्पोटर्स शूज;फार्मल पैंट-शर्ट और सलवार-सूट किया लाजमी पंजाब के लुधियाना में नए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने कार्यभार संभालने के कुछ ही दिनों बाद विभाग के सभी प्रशासनिक कर्मचारियों के लिए औपचारिक ड्रेस कोड लागू करने का सख्त निर्देश जारी किया है। CP के अनुसार इस कदम का उद्देश्य पुलिस बल के लोकाचार के अनुरूप कार्यालय स्थानों में अनुशासन, व्यावसायिकता और शिष्टाचार को बनाए रखना है। 1 अप्रैल से प्रभावी हुए ऑर्डर यह निर्देश 1 अप्रैल से प्रभावी हो गया है और प्रशासनिक कार्यों में लगे सभी कर्मियों पर लागू होता है। आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि कार्यालय में काम करने वाले कई कर्मचारी अक्सर जींस, टी-शर्ट और स्पोर्ट्स शूज जैसे कैजुअल परिधान पहने हुए देखे जाते थे, जिसे पुलिस विभाग जैसे अनुशासित बल के लिए अनुचित माना जाता था। पुरुष कर्मचारियों को औपचारिक फारर्मल पैंट-शर्ट पहनना आवश्यक है, जबकि महिला कर्मचारियों को दुपट्टे के साथ सलवार सूट पहने। निर्णय के पीछे के तर्क को समझाते हुए, CP स्वप्न शर्मा ने इस बात पर जोर दिया कि यह अपनी डयूटी में एक अनुशासन होना नैतिकता है। एक अनुशासित बल के रूप में, ड्यूटी के दौरान शालीनता बनाए रखना आवश्यक है, चाहे वह फील्ड में हो या ऑफिस के अंदर। कार्यालय स्थानों में व्यावसायिकता को मजबूत करने के लिए उठाया कदम यह देखा गया कि प्रशासनिक कर्मचारी अक्सर कैजुअल पोशाक पहनते हैं, जिसमें जींस और टी-शर्ट शामिल हैं, जो सरकारी अधिकारियों से अपेक्षित मानकों को नहीं दर्शाते हैं। इस कारण जैसा हमारा कार्य है उसी तरह की हमें ड्यूटी दौरान पोशाक पहननी चाहिए। यह कदम कार्यालय स्थानों में व्यावसायिकता को मजबूत करने के लिए उठाया जा रहा है। नए ड्रेस कोड से पुलिस विभाग के कर्मचारियों में अनुशासन, एकरूपता और औपचारिकता की भावना पैदा होने की उम्मीद है, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि उनकी पोशाक उनकी भूमिकाओं की अखंडता और गंभीरता को दर्शाती है। आने वाले दिनों में विभाग के भीतर और भी प्रशासनिक बदलाव और संरचनात्मक सुधार होने की उम्मीद है।

अमृतसर में 2 पक्षों के बीच चली गोलियां:आधा दर्जन से अधिक लोग घायल, दोनों में चल रही पुरानी रंजिश
अमृतसर में 2 पक्षों के बीच चली गोलियां:आधा दर्जन से अधिक लोग घायल, दोनों में चल रही पुरानी रंजिश पंजाब के अमृतसर में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में गोलियां चली हैं। अमृतसर के थाना इस्लामाबाद के तहत आने वाले इलाके गुरु नानकपुरा में ये घटना घटी। पुरानी रंजिश के बाद झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गोलियां चला दी और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें आधा दर्जन के करीब लोग घायल हो गए हैं। इस घटना में दोनों गुटों के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाजसेवी गुरमीत सिंह भोला दूसरे पक्ष के लोगों ने बुरी तरह से पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। परिजनों का कहना है कि उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। वहीं दूसरे पक्ष के सतबीर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसके परिवार का आरोप है कि गुरमीत सिंह भोला और उसके साथियों ने तेजधार हथियारों से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पहुंच सुलझाया मामला घटना की सूचना मिलते ही थाना इस्लामाबाद की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि घटना की पूरी जानकारी सामने आ सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों गुटों के घायल व्यक्तियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। घटना में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गोलियां चलने की पुलिस ने की पुष्टि पुलिस ने भी पुष्टि की है कि घटना में गोलियां चली हैं, लेकिन कितनी गोलियां चली, इसकी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी। दोनों पक्षों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है। गुरमीत सिंह भोला के परिवार का कहना है कि उनके ऊपर हमला सुनियोजित था और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। दूसरी ओर, सतबीर सिंह के परिवार ने भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के कारण इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में गश्त बढ़ा दी है। मामले की जांच तेजी से जारी है और पुलिस ने दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिया है।