अम्बाला | हीलिंग टच में एडमिट चाची का पता लेने जा रहे व्यक्ति को सर्विस लेन पार करते समय बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की टांग टूट गई। यमुनानगर के 52 वर्षीय वीरेंद्र शर्मा के बयान पर थाना बलदेव नगर में केस दर्ज किया गया है। वीरेंद्र शर्मा ने बयान में कहा कि चाची नरेश शर्मा काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। जिनका इलाज अम्बाला-चंडीगढ़ रोड स्थित हीलिंग टच अस्पताल में चल रहा है। छोटा भाई शैलेंद्र चाची का पता लेने जगाधरी से अम्बाला आया था। उसे जानकारी मिली कि शैलेंद्र रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अस्पताल के सामने सड़क पार करके चाय लेने गया था। जब मेरा भाई सर्विस रोड क्रॉस कर रहा था तो चंडीगढ़ की तरफ से तेज गति से एक बाइक सवार आया और उसके भाई को टक्कर मार दी। अम्बाला | हीलिंग टच में एडमिट चाची का पता लेने जा रहे व्यक्ति को सर्विस लेन पार करते समय बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की टांग टूट गई। यमुनानगर के 52 वर्षीय वीरेंद्र शर्मा के बयान पर थाना बलदेव नगर में केस दर्ज किया गया है। वीरेंद्र शर्मा ने बयान में कहा कि चाची नरेश शर्मा काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। जिनका इलाज अम्बाला-चंडीगढ़ रोड स्थित हीलिंग टच अस्पताल में चल रहा है। छोटा भाई शैलेंद्र चाची का पता लेने जगाधरी से अम्बाला आया था। उसे जानकारी मिली कि शैलेंद्र रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अस्पताल के सामने सड़क पार करके चाय लेने गया था। जब मेरा भाई सर्विस रोड क्रॉस कर रहा था तो चंडीगढ़ की तरफ से तेज गति से एक बाइक सवार आया और उसके भाई को टक्कर मार दी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

कैथल में बेकाबू कार ने 5 लोगों को रौंदा:2 सेकेंड में मारी टक्कर, 100 मीटर तक बोनट पर लटका रहा युवक
कैथल में बेकाबू कार ने 5 लोगों को रौंदा:2 सेकेंड में मारी टक्कर, 100 मीटर तक बोनट पर लटका रहा युवक कैथल में आज एक बेकाबू कार ने 5 लोगों को टक्कर मार दी। ये लोग कुर्सी में बैठकर शाम के समय बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान कार आई और 2 सेकेंड में इन लोगों को टक्कर मार दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना कैथल के चीका अनाज मंडी की है। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दो लोग तो कार के बोनट पर ही गिर गए और कार एक युवक 100 मीटर खींचकर ले गई। घायलों का इलाज जारी है। कार में दो लोग सवार थे। टक्कर के बाद दोनों कार से बाहर आकर घायलों की मदद करते दिखे। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। अब सिलसिलेवार ढंग से पूरा मामला 4 तस्वीरों से समझिए…

पानीपत में जलते चूल्हे पर गिरी महिला:चाय बनाते हुए पड़ा दौरा, बेहोश होकर गिर गई; मुंह, हाथ और पैर झुलसे
पानीपत में जलते चूल्हे पर गिरी महिला:चाय बनाते हुए पड़ा दौरा, बेहोश होकर गिर गई; मुंह, हाथ और पैर झुलसे हरियाणा के पानीपत शहर की एक कॉलोनी में एक महिला जलते चूल्हे पर गिर गई। जिससे वह झुलस गई। महिला के चीखने की आवाज सुनकर साथ वाले कमरे में से देवर दौड़कर मौके पर पहुंचा। जिसने बेहोशी की हालत में भाभी को झुलसते हुए देखा। आनन-फानन में वह उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए भर्ती कर लिया है। महिला के हाथ-पैर और मुंह झुलस गया है। डॉक्टरों के बताया कि महिला 25% झुलस गई है। उबलती हुई चाय भी ऊपर गिरी जानकारी देते हुए महिला प्रिया (22) ने बताया कि वह मूल रूप से दिल्ली व उसका पति मोनू रोहतक का रहने वाला है। हाल में वह पानीपत में भारत नगर में किराये पर रहते हैं। उसका पति पड़ोस में ही बेलदारी का काम करता है। महिला ने बताया कि उसे दौरा आने की बीमारी है। मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे उसका पति काम पर गया था। इसके बाद वह चूल्हे पर चाय बना रही थी। एक चूल्हे पर चाय और दूसरे पर सब्जी बनने के लिए रखी थी। इसी दौरान अचानक उसे दौरा आ गया और वह बेहोश होकर जलते चूल्हे पर गिर गई। उबलती हुई चाय भी उसके ऊपर गिर गई। वह बेहोशी की ही हालत में जलन होने पर चीखने लगी। बिस्तर पर लेटा 9 माह का बेटा सम्राट भी रोने लगा। दोनों की आवाज सुनकर देवर बाबूराम साथ वाले कमरे से आया और वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचा।

भिवानी में सेल्समैन को न्यूड कर बनाया VIDEO:50 हजार रुपए मांगे, 3 गिरफ्तार, आरोपी महिला फरार
भिवानी में सेल्समैन को न्यूड कर बनाया VIDEO:50 हजार रुपए मांगे, 3 गिरफ्तार, आरोपी महिला फरार भिवानी में एजेंसी के सेल्समैन को निर्वस्त्र कर न्यूड वीडियो बनाकर एक महिला और उसके 3 साथियों ने ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठ लिए। तोशाम थाना पुलिस ने ट्रैक्टर एजेंसी के सेल्समैन की न्यूड वीडियो बनाकर रुपए मांगने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं उनकी महिला साथी फरार है। पुलिस द्वारा आरोपियों को आज न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। लोहारू थाना डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर एजेंसी में कार्यरत भिवानी निवासी सेल्समैन राजेंद्र द्वारा थाना तोशाम पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई गई थी। राजेन्द्र ने पुलिस को बताया कि 7 नवंबर को उनके फोन पर एक महिला का फोन आया था। जिसमें महिला ने उससे मिलकर नौकरी लगवाने के लिए कहा। 8 नवंबर को शाम के समय महिला ने दोबारा फोन कर उसको खरियावास स्कूल के पास मिलने के लिए बुलाया। वह स्कूल के पास पहुंचा तो महिला ने कहा कि उनका घर पास ही खेत में है। वहां चलकर बात करते हैं। राजेन्द्र को खेत में ले जाकर आरोपित महिला ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके कपड़े उतरवाकर उसकी न्यूड वीडियो बना ली थी। यह वीडियो डिलीट करने के नाम पर रुपए मांगे थे। आरोपियों द्वारा मौके से शिकायतकर्ता की जेब से 1400 और 35,000 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिये थे। थाना तोशाम एसएचओ निरीक्षक मदन कुमार ने सेल्समैन की न्यूड वीडियो बनाकर रुपए ब्लैकमेल करने के मामले में तीन आरोपियों गांव धारणवास विकास, अजेक व सोमबीर तोशाम से गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपी सोमबीर से 50,000 रुपए बरामद किए गए हैं। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।