जालंधर| सीबीएसई ने साइंस एग्जीबिशन 2024-25 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रकिया चल रही है। इसके लिए स्कूल https://cbseit.in/cb se/2024/sciex/sch_lo gin.aspx पर जाकर 10 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। छात्रों के साइंटिफिक व इनोवेटिव सोच को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस बार का थीम साइंस एंड टेक्नोलॉजी फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर रखा गया है। इसमें कई सब थीम फूड, हेल्थ एंड हाईजीन, ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन, नेचुरल फार्मिंग, डिजास्टर मैनेजमेंट, वेस्ट मैनेजमेंट, रिसोर्स मैनेजमेंट और मैथेमेटिकल मॉडलिंग और कम्प्यूटेशनल थिंकिंग आदि रखे गए हैं। इसके लिए सीबीएसई ने दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि प्रदर्शनी में दो कैटेगरी में छात्र भाग ले सकेंगे। सीबीएसई साइंस एग्जीबिशन (2024-25) क्षेत्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर अक्टूबर 2024-दिसंबर 2024 तक चलेगी। जारी दिशा-निर्देश के अनुसार विज्ञान प्रदर्शनी में एक स्कूल से केवल दो टीम ही भाग ले सकती हैं। एक टीम में केवल दो बच्चे और एक मेंटर शामिल होंगे। इसमें स्टूडेंट्स को रिसर्च आधारित साइंस प्रोजेक्ट्स पेश करने होंगे। एक स्कूल अधिकतम दो टीम हिस्सा ले सकती हैं। स्टूडेंट्स को इनवेस्टीगेशन आधारित, साइंस और टेक्नोलॉजी के प्रिंसिपल आधारित और दिए गए विषयों पर आधारित समस्याओं के हल आधारित नए हल पेश करने होंगे। ज्यादा जानकारी बोर्ड की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। पहले कैटेगरी में क्लास 6 से 8 के बच्चे भाग लेंगे। वहीं दूसरी कैटेगरी में क्लास 9 से 11वीं तक के बच्चों को शामिल किया जाएगा। जालंधर| सीबीएसई ने साइंस एग्जीबिशन 2024-25 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रकिया चल रही है। इसके लिए स्कूल https://cbseit.in/cb se/2024/sciex/sch_lo gin.aspx पर जाकर 10 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। छात्रों के साइंटिफिक व इनोवेटिव सोच को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस बार का थीम साइंस एंड टेक्नोलॉजी फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर रखा गया है। इसमें कई सब थीम फूड, हेल्थ एंड हाईजीन, ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन, नेचुरल फार्मिंग, डिजास्टर मैनेजमेंट, वेस्ट मैनेजमेंट, रिसोर्स मैनेजमेंट और मैथेमेटिकल मॉडलिंग और कम्प्यूटेशनल थिंकिंग आदि रखे गए हैं। इसके लिए सीबीएसई ने दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि प्रदर्शनी में दो कैटेगरी में छात्र भाग ले सकेंगे। सीबीएसई साइंस एग्जीबिशन (2024-25) क्षेत्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर अक्टूबर 2024-दिसंबर 2024 तक चलेगी। जारी दिशा-निर्देश के अनुसार विज्ञान प्रदर्शनी में एक स्कूल से केवल दो टीम ही भाग ले सकती हैं। एक टीम में केवल दो बच्चे और एक मेंटर शामिल होंगे। इसमें स्टूडेंट्स को रिसर्च आधारित साइंस प्रोजेक्ट्स पेश करने होंगे। एक स्कूल अधिकतम दो टीम हिस्सा ले सकती हैं। स्टूडेंट्स को इनवेस्टीगेशन आधारित, साइंस और टेक्नोलॉजी के प्रिंसिपल आधारित और दिए गए विषयों पर आधारित समस्याओं के हल आधारित नए हल पेश करने होंगे। ज्यादा जानकारी बोर्ड की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। पहले कैटेगरी में क्लास 6 से 8 के बच्चे भाग लेंगे। वहीं दूसरी कैटेगरी में क्लास 9 से 11वीं तक के बच्चों को शामिल किया जाएगा। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

पंजाब में 1, चंडीगढ़ में 2.2 डिग्री गिरा तापमान:पराली जलाने के 108 नए मामले; ट्रायसिटी में 200 पार, अमृतसर 318 हुआ एक्यूआई, ग्रैप-2 लागू
पंजाब में 1, चंडीगढ़ में 2.2 डिग्री गिरा तापमान:पराली जलाने के 108 नए मामले; ट्रायसिटी में 200 पार, अमृतसर 318 हुआ एक्यूआई, ग्रैप-2 लागू पंजाब और चंडीगढ़ के तापमान में लगातार गिरावट जारी है। पंजाब में रविवार 1 डिग्री तो चंडीगढ़ के तापमान में 2.2 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। राजधानी सहित पंजाब का औसतन तापमान सामान्य से 2 डिग्री तक अधिक है। राज्य में सर्वाधिक तापमान बठिंडा में 36.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं। ऐसे में ना शुष्क वातावरण से निजात मिलेगी और ना ही बढ़ रहे प्रदूषण से। इसी बीच पंजाब में रविवार पराली जलाने के 108 नए मामले सामने आए हैं। तरनतार में आग लगने की 24 घटनाएं सामने आईं। इसके बाद फिरोजपुर में 19, पटियाला में 11, अमृतसर व संगरूर 10-10 मामने सामने आए। कुल मिलाकर, इस साल अब तक राज्य में खेतों में आग लगने की 1,857 घटनाएं सामने आई हैं, जो बीते साल की संख्या 3,293 से काफी कम हैं। अमृतसर अभी भी 472 मामले सामने आ चुके हैं, जो राज्य में सबसे अधिक हैं। इसके बाद तरनतारन में 362, पटियाला में 236, संगरूर में 164 और फिरोजपुर में 177 मामले पराली जलाने के सामने आए हैं। अमृतसर में 440 तक पहुंचा एक्यूआई देश में सबसे अधिक पराली जलाने के मामले पंजाब में ही सामने आ रहे हैं। जिसका असर इसकी आबो-हवा पर भी पड़ रहा है। रविवार रात 12 बजे तक पंजाब के अमृतसर का ऐवरेज एक्यूआई 318 दर्ज किया गया। यानी कि यहां ग्रैप-2 लागू किया हो चुका है। इतना ही नहीं, शनिवार-रविवार की रात 1 बजे अमृतसर का तापमान 440 तक पहुंच गया था। पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ के हालात भी ठीक नहीं है। यहां सेक्टर 53 में ऐवरेज एक्यूआई 224 दर्ज किया गया। रविवार-सोमवार की रात 11 बजे एक्यूआई 343 तक पहुंच गया था। वहीं, पंजाब के जालंधर में ऐवरेज एक्यूआई 180, खन्ना में 149, लुधियाना में 166, मंडी गोबिंदगढ़ में 222 और पटियाला में 196 दर्ज किया गया। यानी कि चंडीगढ़ सहित पंजाब के अधिकतर शहरों में ग्रैप-2 लागू हो चुका है। चंडीगढ़ सहित पंजाब के शहरों का तापमान चंडीगढ़- रविवार शहर का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज 19 से 32 डिग्री के बीच तापमान रहने का अनुमान है। मोहाली- रविवार शाम तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 21 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। अमृतसर- बीती शाम तापमान 31.6 डिग्री रहा। आज तापमान 18 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- बीते दिन सर्वाधिक तापमान 33.7 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 17 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- शनिवार का तापमान 32.6 डिग्री रहा। आज का तापमान 18 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- शनिवार का तापमान 31.7 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 20 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है।

पंजाब पुलिस के लिए नए आदेश:सुबह 11 से 1 बजे तक SHO से लेकर ऑफिसर तक बैठेंगे दफ्तरों में
पंजाब पुलिस के लिए नए आदेश:सुबह 11 से 1 बजे तक SHO से लेकर ऑफिसर तक बैठेंगे दफ्तरों में पंजाब के लोगों की सुविधा के लिए पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है। SHO से लेकर उच्च अधिकारी तक अब रोजाना सुबह 11 बजे से एक बजे तक अपने आफिसों में बैठेंगे। इस पहल के आधार पर लोगों की दिक्कतों को सुनेंगे। इस संबंधी आदेश DGP पंजाब गौरव यादव की तरफ से दिए गए हैं। उन्होंने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर दी है। DGP की तरफ से यह फैसला लोगों की तरफ से आने वाली शिकायतों के तुरंत निपटाने के लिए लिया गया है। यह आदेश सभी रेंज के एडीजीपी/आईजीपी/डीआईजी, पुलिस आयुक्तों, जिला एसएसपी, उपमंडल डीएसपी और एसएचओ पर लागू होंगे। आदेश सभी वर्किंग दिवस पर लागू होगा। उन्होंने कहना है कि पुलिस का यह भी सबसे कर्तव्य है। लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। चंडीगढ़ मुख्यालय में भी आदेश होंगे लागू पुलिस के उक्त आदेश पंजाब पुलिस के चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में भी लागू होंगे। पुलिस मुख्यालय में विशेष डीजीपी/अतिरिक्त डीजीपी रैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को लोगों से तय समय में मिलना होगा। डीजीपी ने साफ किया है कि सभी को उक्त आदेशों का पालन करना होगा। नागरिकों तक पहुंचने के लिए यह पुलिस का बड़ा कदम है। राज्य में कानून व्यवस्था में बनाए रखने के लिए यह प्रयास जारी रहेंगे। सीएम से मीटिंग बाद आए आदेश लोकसभा चुनाव में पंजाब के मुख्यमंत्री ने पूरे राज्य के दौरे किए थे। वह प्रत्येक विधानसभा हलके व गांव तक पहुंच थे। इस दौरान सीएम को कई सुझाव व शिकायतें मिली थी। जैसे ही चुनाव नतीजे आए थे। उसके बाद सीएम ने अपनी रिहायश पर डीजीपी गौरव यादव से मीटिंग भी की थी। सूत्रों से पता चला है कि उसके बाद ही इस दिशा में यह कार्रवाई हुई। इससे पहले सीएम ने अधिकारियों को साफ किया लोगों से जो भी फीडबैक उन्हें मिला है। उसे हर हाल में लागू किया जाएगा। लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। वहीं, विरोधी दल के नेताओं ने भी चुनाव में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरा था।

लुधियाना में AAP पर भड़के पूर्व मंत्री आशु:बिजली दरें बढ़ाने पर जतायी नाराजगी, बोले- निगम चुनाव से पहले सरकार की सियासी ड्रामेबाजी
लुधियाना में AAP पर भड़के पूर्व मंत्री आशु:बिजली दरें बढ़ाने पर जतायी नाराजगी, बोले- निगम चुनाव से पहले सरकार की सियासी ड्रामेबाजी लुधियाना में पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा। आशु ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, राज्य सरकार द्वारा हाल ही में बिजली की दरों में की गई बढ़ोतरी आर्थिक रिकवरी के लिए बड़ा झटका है। लोगों पर सरकार ने बेवजह का बोझ डाला है। निगम चुनाव से पहले सरकार की सियासी ड्रामेबाजी निगम चुनाव से पहले सरकार की ये सियासी ड्रामेबाजी है। लोगों के कारोबार चलाने के लिए पहले ही मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों सरकार की सहायता की जरूरत है ना कि अतिरिक्त बोझ की। बिजली में वेजह की गई बढ़ोतरी कारोबार को प्रभावित करती है। जिससे हमारा आर्थिक विकास रुकेगा। पारदर्शी और टिकाऊ नीतियों की जरूरत एक विरोधी कदम से सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट की छूट की पेशकश कर रही है, लेकिन साथ ही वह टैरिफ में 0.30 रुपए प्रति यूनिट बढ़ोतरी की है। सरकार को असल राहत प्रदान करने की जगह यह हालातों को पहले से अधिक पेचीदा बना रही है। हमें पारदर्शी और टिकाऊ नीतियों की जरूरत है जो असल में हमारे भाईचारे की जरुरतों को पूरा करती है। इस समय सरकार को सियासी लाभ की जगह लोगों के लाभ को प्राथमिकता देनी चाहिए। आशु ने लोगों से अपील की है कि लोग मिलकर किफायती ऊर्जा योजना को यकीनी बनाए रखने के लिए सरकार के इस फैसले को वापस लेने की मांग करे।