भास्कर न्यूज | उचाना खापड़ गांव में राजकीय स्कूल से दो सिलेंडर चोरी हो गए। पुलिस को दी शिकायत में हेड मास्टर संदीप ने बताया िक खापड़ गांव स्थित राजकीय प्राथमिक व राजकीय मिडिल स्कूल में 7 सितंबर की रात को स्कूल के दो कमरों के ताले तोड़कर दो सिलेंडर चोरी कर लिए गए। चोरी की सूचना अगले दिन सुबह गांव निवासी सोनू ने उसे दी। जांच अधिकारी एएसआई भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जींद| शाहपुर गांव में किसान के खेत से इन्वर्टर बैटरी व केबल चोरी हो गई। पुलिस को दी शिकायत में शाहपुर निवासी वीरेंद्र व वजीर ने बताया कि उनके खेत शाहपुर से बधाना रोड पर हैं। 6 सितंबर की रात को छह ट्यूबवेलों की 400 फीट केबल के साथ-साथ खेत में बने कमरे का ताला तोड़कर एक इन्वर्टर व बैटरी चोरी कर ले गए। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। भास्कर न्यूज | उचाना खापड़ गांव में राजकीय स्कूल से दो सिलेंडर चोरी हो गए। पुलिस को दी शिकायत में हेड मास्टर संदीप ने बताया िक खापड़ गांव स्थित राजकीय प्राथमिक व राजकीय मिडिल स्कूल में 7 सितंबर की रात को स्कूल के दो कमरों के ताले तोड़कर दो सिलेंडर चोरी कर लिए गए। चोरी की सूचना अगले दिन सुबह गांव निवासी सोनू ने उसे दी। जांच अधिकारी एएसआई भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जींद| शाहपुर गांव में किसान के खेत से इन्वर्टर बैटरी व केबल चोरी हो गई। पुलिस को दी शिकायत में शाहपुर निवासी वीरेंद्र व वजीर ने बताया कि उनके खेत शाहपुर से बधाना रोड पर हैं। 6 सितंबर की रात को छह ट्यूबवेलों की 400 फीट केबल के साथ-साथ खेत में बने कमरे का ताला तोड़कर एक इन्वर्टर व बैटरी चोरी कर ले गए। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

रोहतक सीट पर भाजपा ने होल्ड किया टिकट:पहली लिस्ट में नए चेहरों को तवज्जो, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर की भी दावेदारी
रोहतक सीट पर भाजपा ने होल्ड किया टिकट:पहली लिस्ट में नए चेहरों को तवज्जो, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर की भी दावेदारी भाजपा ने रोहतक विधानसभा सीट की टिकट को होल्ड कर दिया है। रोहतक के 4 विधानसभाओं में से 3 विधानसभाओं में टिकटों की घोषणा हो चुकी है। जबकि रोहतक सीट बची है। यहां से पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर भी दावेदार हैं। हालांकि मनीष ग्रोवर ने पहले चुनाव ना लड़ने की घोषणा की थी। हालांकि जब लोगों ने इसका विरोध किया तो मनीष ग्रोवर ने कहा था कि वे लोगों के फैसले को मानेंगे। वहीं भाजपा हाईकमान टिकट देता है तो वे चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद टिकट कटने की चर्चाएं भी चली। अभी तक भाजपा ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। इधर, कांग्रेस सहित कई प्रमुख पार्टियों ने एक भी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। सबसे पहले भाजपा ने ही उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। भाजपा द्वारा जारी 67 उम्मीदवारों की लिस्ट में 25 नए चेहरों को शामिल किया गया है। जबकि 5 ऐसे नेता शामिल हैं, जो 2019 का चुनाव हार गए थे। पहली लिस्ट से संभावना है कि भाजपा हारे हुए चेहरों की बजाए नए चेहरों पर अधिक दांव खेल रही है। रोहतक विधानसभा सीट पर अब तक कुल 17 विधानसभा चुनाव हुए हैं। इन चुनावों में एक विधायक को छोड़कर सभी पंजाबी समाज के विधायक बने हैं। इसका कारण रोहतक सीट पर पंजाबी समाज के वोटों की संख्या अधिक होना भी माना जा रहा है। इन 23 सीटों पर होल्ड की टिकट भाजपा ने जिन 23 सीटों पर टिकट होल्ड कर लिया है, उनमें नारायणगढ़, पुंडरी, असंध, गन्नौर, राई, बरौदा, जुलाना, नरवाना (SC), डबवाली, सिरसा, ऐलनाबाद, रोहतक, महेंद्रगढ़, नारनौल, बावल (SC), पटौदी (SC), नूंह, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, हथीन, होडल (SC), फरीदाबाद एनआईटी और बड़खल शामिल हैं। भाजपा ने इन उम्मीदवारों को दी टिकट विधानसभा उम्मीदवार
महम दीपक हुड्डा
कलानौर रेनू डाबला
गढ़ी-सांपला-किलोई मंजू हुड्डा रोहतक जिले के कुल मतदाता : 8 लाख 31 हजार 166
पुरुष मतदाता : 4 लाख 40 हजार 22
महिला मतदाता : 3 लाख 91 हजार 144
जिले में कुल कुल मतदान केंद्र : 831 रोहतक-62 विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता : 1 लाख 97 हजार 460
पुरुक्ष मतदाता : 1 लाख 2 हजार 114
महिला मतदाता : 95 हजार 346 2019 विधानसभा चुनाव परिणाम
विजेता : भारत भूषण बत्रा (कांग्रेस) – 50437
उपविजेता : मनीष ग्रोवर (भाजपा) – 47702 2014 विधानसभा चुनाव परिणाम
विजेता : मनीष ग्रोवर (भापजा) – 57718
उपविजेता : भारत भूषण बत्रा (कांग्रेस) – 46586 रोहतक विधानसभा में विजेता विधायक

करनाल में कार ने बच्चे को मारी टक्कर:पतंग लूटने की कोशिश में हाईवे पर आया, सिर में चोटें आईं, वकील ने पहुंचाया अस्पताल
करनाल में कार ने बच्चे को मारी टक्कर:पतंग लूटने की कोशिश में हाईवे पर आया, सिर में चोटें आईं, वकील ने पहुंचाया अस्पताल करनाल में एक कार ने 11 साल के बच्चे को टक्कर मार दी। बच्चा कटी पतंग लूटने के लिए हाईवे पर पहुंचा था। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने घायल बच्चे को करनाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा शनिवार शाम एनएच-44 पर नमस्ते चौक और देवी लाल चौक के बीच हुआ। घायल बच्चे की पहचान गोलू पासवान के रूप में हुई है। वह अपने पिता का नाम ठीक से नहीं बता पा रहा था। बच्चा प्रवासी लग रहा है। पतंग लूटते हुए वह हाईवे पर पहुंच गया। हाईवे पर लोगों की भीड़ लग गई। एक वकील ने बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। वकील ने उसे अस्पताल पहुंचाया प्रत्यक्षदर्शी वकील ने बताया कि वह अपने क्लर्क के साथ टाटा की एजेंसी से आ रहा था। रास्ते में एक 11 साल का बच्चा घायल अवस्था में पड़ा था और खून बह रहा था। हमने बाइक रोककर उसे चेक किया, उसकी सांसें चल रही थीं। हमने कई गाड़ियां रोकी लेकिन किसी ने मदद नहीं की, लेकिन एक सरदार जी ने अपनी गाड़ी रोकी और उसे अस्पताल पहुंचाया। बच्चे के सिर में गंभीर चोटें बच्चे के सिर पर गहरी चोटें हैं। अस्पताल में बच्चे की मरहम-पट्टी की गई है। सीटी स्कैन भी कराया गया है। अभी बच्चे ने अपना नाम गोलू बताया है। वह अपने पिता का नाम राजू पासवान बता रहा है। बच्चे के बारे में आसपास के इलाकों में जानकारी दे दी गई है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि बच्चा कहां का है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
सैनिक विहार में ज्वेलर की दुकान में चोरी
सैनिक विहार में ज्वेलर की दुकान में चोरी भास्कर न्यूज | अम्बाला सैनिक विहार जंडली में एएन ज्वेलर की दुकान में चोरी हो गई। चोर दुकान की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और गहनों समेत करीब 10 किलो चांदी चुरा ले गए। सैनिक विहार के ज्वैलर अमन कुमार की शिकायत पर सेक्टर-9 थाना में केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक उसने 17 साल से किराये पर दुकान की हुई है। 1 सितंबर को वह साढ़े 8 बजे बंद करके गया था। सोमवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे जब दुकान पर आया तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। लॉकर तोड़ा हुआ था और चोर पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसे थे। दुकान के सीसीटीवी चेक किया तो पौने 4 बजे के करीब 2 लोग ताला तोड़कर अंदर घुसते दिखे। जो 3 बजकर 51 मिनट पर चोरी करके निकल गए। ये लोग दुकान से चांदी के सिक्के, चांदी की पायल, चांदी के ब्रेसलेट, इटालियन चांदी का सामान समेत करीब 9 से 10 किलो चांदी का सामान चुरा ले गए थे।