करनाल में कार ने बच्चे को मारी टक्कर:पतंग लूटने की कोशिश में हाईवे पर आया, सिर में चोटें आईं, वकील ने पहुंचाया अस्पताल

करनाल में कार ने बच्चे को मारी टक्कर:पतंग लूटने की कोशिश में हाईवे पर आया, सिर में चोटें आईं, वकील ने पहुंचाया अस्पताल

करनाल में एक कार ने 11 साल के बच्चे को टक्कर मार दी। बच्चा कटी पतंग लूटने के लिए हाईवे पर पहुंचा था। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने घायल बच्चे को करनाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा शनिवार शाम एनएच-44 पर नमस्ते चौक और देवी लाल चौक के बीच हुआ। घायल बच्चे की पहचान गोलू पासवान के रूप में हुई है। वह अपने पिता का नाम ठीक से नहीं बता पा रहा था। बच्चा प्रवासी लग रहा है। पतंग लूटते हुए वह हाईवे पर पहुंच गया। हाईवे पर लोगों की भीड़ लग गई। एक वकील ने बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। वकील ने उसे अस्पताल पहुंचाया प्रत्यक्षदर्शी वकील ने बताया कि वह अपने क्लर्क के साथ टाटा की एजेंसी से आ रहा था। रास्ते में एक 11 साल का बच्चा घायल अवस्था में पड़ा था और खून बह रहा था। हमने बाइक रोककर उसे चेक किया, उसकी सांसें चल रही थीं। हमने कई गाड़ियां रोकी लेकिन किसी ने मदद नहीं की, लेकिन एक सरदार जी ने अपनी गाड़ी रोकी और उसे अस्पताल पहुंचाया। बच्चे के सिर में गंभीर चोटें बच्चे के सिर पर गहरी चोटें हैं। अस्पताल में बच्चे की मरहम-पट्टी की गई है। सीटी स्कैन भी कराया गया है। अभी बच्चे ने अपना नाम गोलू बताया है। वह अपने पिता का नाम राजू पासवान बता रहा है। बच्चे के बारे में आसपास के इलाकों में जानकारी दे दी गई है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि बच्चा कहां का है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। करनाल में एक कार ने 11 साल के बच्चे को टक्कर मार दी। बच्चा कटी पतंग लूटने के लिए हाईवे पर पहुंचा था। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने घायल बच्चे को करनाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा शनिवार शाम एनएच-44 पर नमस्ते चौक और देवी लाल चौक के बीच हुआ। घायल बच्चे की पहचान गोलू पासवान के रूप में हुई है। वह अपने पिता का नाम ठीक से नहीं बता पा रहा था। बच्चा प्रवासी लग रहा है। पतंग लूटते हुए वह हाईवे पर पहुंच गया। हाईवे पर लोगों की भीड़ लग गई। एक वकील ने बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। वकील ने उसे अस्पताल पहुंचाया प्रत्यक्षदर्शी वकील ने बताया कि वह अपने क्लर्क के साथ टाटा की एजेंसी से आ रहा था। रास्ते में एक 11 साल का बच्चा घायल अवस्था में पड़ा था और खून बह रहा था। हमने बाइक रोककर उसे चेक किया, उसकी सांसें चल रही थीं। हमने कई गाड़ियां रोकी लेकिन किसी ने मदद नहीं की, लेकिन एक सरदार जी ने अपनी गाड़ी रोकी और उसे अस्पताल पहुंचाया। बच्चे के सिर में गंभीर चोटें बच्चे के सिर पर गहरी चोटें हैं। अस्पताल में बच्चे की मरहम-पट्टी की गई है। सीटी स्कैन भी कराया गया है। अभी बच्चे ने अपना नाम गोलू बताया है। वह अपने पिता का नाम राजू पासवान बता रहा है। बच्चे के बारे में आसपास के इलाकों में जानकारी दे दी गई है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि बच्चा कहां का है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर