भास्कर न्यूज | जालंधर 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर मेन्स नेशनल हॉकी चैंपियनशिप के चौथे दिन महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और बिहार की टीमों ने अपने-अपने लीग मैच जीतकर 3-3 अंक हासिल किए। हॉकी इंडिया की अगुआई में हॉकी पंजाब द्वारा ओलिंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में आयोजित चैंपियनशिप में वीरवार को लीग राउंड के 6 मैच खेले गए। पहले मैच में उत्तराखंड ने छत्तीसगढ़ को 7-5 के अंतर से हराया। विजेता टीम की ओर से अर्पित कोहली ने एक गोल, नवीन प्रसाद ने दो गोल, दीपक सिंह ने दो गोल, बिस्ट महिंद्रा ने एक गोल, सूरज गुप्ता ने एक गोल किया। जबकि छत्तीसगढ़ की ओर से मोहित नायक ने तीन, प्रकाश पटेल ने एक और विष्णु यादव ने एक गोल किया। दूसरे मैच में उत्तर प्रदेश ने पुडुचेरी को 6-1 के अंतर से हराया। उत्तर प्रदेश की ओर से त्रिलोकी ने 2, आशू मौर्य ने 1, सिद्धांत सिंह ने 1 और खान फहद ने 2 गोल किए। पुडुचेरी के लिए दर्शन ने एकमात्र 1 गोल किया। तीसरे मैच में महाराष्ट्र ने गोवा को 17-1 के बड़े अंतर से हराकर तीन अंक हासिल किए। लीग राउंड में यह महाराष्ट्र की पहली जीत है। चौथे मैच में मणिपुर ने हिमाचल प्रदेश को 2-0 के अंतर से हराकर तीन अंक हासिल किए और क्वार्टर फाइनल के लिए अपनी उम्मीदें बरकरार रखीं। खेल के 44वें और 45वें मिनट में मणिपुर ने लगातार दो गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया और मैच जीत लिया। विजेता टीम की ओर से अमरजीत सिंह व शुशील ने 1-1 गोल किया। झारखंड ने बंगाल को 5-1 के अंतर से हराकर तीन अंक हासिल किए पांचवें मैच में झारखंड ने बंगाल को 5-1 के अंतर से हराकर तीन अंक हासिल किए। विजेता टीम की तरफ से खिलाड़ी रोशन एका ने 2, दीपक सोरांग ने 1, अभिषेक ने 1 व एस गुरिया ने 1 गोल किया। छठे मैच में बिहार ने तेलंगाना को 3-1 के अंतर से हराकर जीत हासिल की। मैच के दौरान मुख्य अतिथि ओलिंपियन समीर दाद, ओलिंपियन बलविंदर शम्मी, नितिन महाजन और जतिन महाजन, एआईजी नरेश डोगरा स्पोर्ट्स सचिव पीएपी, सुखविंदर सिंह एसपी और पंजाब एंड सिंध बैंक के जोनल मैनेजर मिलिंद ने टीमों के साथ मुलाकात की। इस मौके पर हॉकी पंजाब के महासचिव अमरीक सिंह पुवार, कोषाध्यक्ष ओलिंपियन संजीव कुमार, सचिव कुलबीर सिंह, सुरजीत हॉकी के सेक्रेटरी सुरिंदर भापा, गुरिंदर सिंह संघा, हरिंदर सिंह संघा, गुरुमीत सिंह, हॉकी इंडिया के पर्यवेक्षक विशाल संगर, मोहम्मद फहीम खान उपस्थित थे। भास्कर न्यूज | जालंधर 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर मेन्स नेशनल हॉकी चैंपियनशिप के चौथे दिन महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और बिहार की टीमों ने अपने-अपने लीग मैच जीतकर 3-3 अंक हासिल किए। हॉकी इंडिया की अगुआई में हॉकी पंजाब द्वारा ओलिंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में आयोजित चैंपियनशिप में वीरवार को लीग राउंड के 6 मैच खेले गए। पहले मैच में उत्तराखंड ने छत्तीसगढ़ को 7-5 के अंतर से हराया। विजेता टीम की ओर से अर्पित कोहली ने एक गोल, नवीन प्रसाद ने दो गोल, दीपक सिंह ने दो गोल, बिस्ट महिंद्रा ने एक गोल, सूरज गुप्ता ने एक गोल किया। जबकि छत्तीसगढ़ की ओर से मोहित नायक ने तीन, प्रकाश पटेल ने एक और विष्णु यादव ने एक गोल किया। दूसरे मैच में उत्तर प्रदेश ने पुडुचेरी को 6-1 के अंतर से हराया। उत्तर प्रदेश की ओर से त्रिलोकी ने 2, आशू मौर्य ने 1, सिद्धांत सिंह ने 1 और खान फहद ने 2 गोल किए। पुडुचेरी के लिए दर्शन ने एकमात्र 1 गोल किया। तीसरे मैच में महाराष्ट्र ने गोवा को 17-1 के बड़े अंतर से हराकर तीन अंक हासिल किए। लीग राउंड में यह महाराष्ट्र की पहली जीत है। चौथे मैच में मणिपुर ने हिमाचल प्रदेश को 2-0 के अंतर से हराकर तीन अंक हासिल किए और क्वार्टर फाइनल के लिए अपनी उम्मीदें बरकरार रखीं। खेल के 44वें और 45वें मिनट में मणिपुर ने लगातार दो गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया और मैच जीत लिया। विजेता टीम की ओर से अमरजीत सिंह व शुशील ने 1-1 गोल किया। झारखंड ने बंगाल को 5-1 के अंतर से हराकर तीन अंक हासिल किए पांचवें मैच में झारखंड ने बंगाल को 5-1 के अंतर से हराकर तीन अंक हासिल किए। विजेता टीम की तरफ से खिलाड़ी रोशन एका ने 2, दीपक सोरांग ने 1, अभिषेक ने 1 व एस गुरिया ने 1 गोल किया। छठे मैच में बिहार ने तेलंगाना को 3-1 के अंतर से हराकर जीत हासिल की। मैच के दौरान मुख्य अतिथि ओलिंपियन समीर दाद, ओलिंपियन बलविंदर शम्मी, नितिन महाजन और जतिन महाजन, एआईजी नरेश डोगरा स्पोर्ट्स सचिव पीएपी, सुखविंदर सिंह एसपी और पंजाब एंड सिंध बैंक के जोनल मैनेजर मिलिंद ने टीमों के साथ मुलाकात की। इस मौके पर हॉकी पंजाब के महासचिव अमरीक सिंह पुवार, कोषाध्यक्ष ओलिंपियन संजीव कुमार, सचिव कुलबीर सिंह, सुरजीत हॉकी के सेक्रेटरी सुरिंदर भापा, गुरिंदर सिंह संघा, हरिंदर सिंह संघा, गुरुमीत सिंह, हॉकी इंडिया के पर्यवेक्षक विशाल संगर, मोहम्मद फहीम खान उपस्थित थे। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

बरनाला में राजबाहे में डूबने से किशोर की मौत:साथियों के साथ गया था नहाने के लिए, माता-पिता की इकलौता बेटा
बरनाला में राजबाहे में डूबने से किशोर की मौत:साथियों के साथ गया था नहाने के लिए, माता-पिता की इकलौता बेटा बरनाला के गांव टल्लेवाल में राजवाहे में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। किशोर अपने साथियों के साथ रजवाहे में नहा रहा था। जहां नहाते समय वह डूब गया और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव भोतना के मानक सिंह (17) पुत्र रेशम सिंह के रूप में हुई है। मृतक के गांव भोतना के बस स्टॉप पर सोमवार को ठंडे पानी की छबील लगाई हुई थी। छबील के उपरांत देर शाम मृतक अपने साथियों के साथ गांव टल्लेवाल में पुलिस बैरिकेड को छोड़ने के लिए गया था। जहां गर्मी के कारण वह अपने साथियों के साथ रजवाहे पर नहाने चला गया। इसी बीच जब वह नहाने के लिए रजवाहे में कूदा तो फिर बाहर नहीं आया। जिसके बाद उसके साथियों ने काफी ढूंढने की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। कुछ घंटों बाद मृतक का शव कुछ किलोमीटर दूर दीपगढ़ गांव में मिली। पिता लगाता है जूस की दुकान मृतक युवक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, जो अभी 12वीं कक्षा में पढ़ रहा था। उसका पिता बस स्टैंड पर जूस की दुकान लगाकर घर चला रहा हैं। इस घटना के बाद भोतना गांव समेत पूरे इलाके में शोक का माहौल है। गौरतलब है कि गर्मी से राहत पाने के लिए गांव टल्लेवाल में बड़ी संख्या में लोग नहर और बड़े रजवाहे में नहाते हैं। इनमें डूबने से हर साल किसी न किसी युवा या व्यक्ति की मौत हो जाती है। पिछले वर्ष भी एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई थी।

अमृतसर में AAP विधायकों का प्रदर्शन:भाजपा नेता के घर के बाहर दिया धरना, बोले- हरियाणा को नहीं देंगे पंजाब का पानी
अमृतसर में AAP विधायकों का प्रदर्शन:भाजपा नेता के घर के बाहर दिया धरना, बोले- हरियाणा को नहीं देंगे पंजाब का पानी पंजाब में पानी के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। अमृतसर में कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और हरभजन सिंह ईटीओ के नेतृत्व में AAP विधायकों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार पंजाब का पानी जबरदस्ती हरियाणा को दे रही है। कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि बीबीएमबी से हरियाणा को अतिरिक्त पानी देकर केंद्र की भाजपा सरकार ने पंजाब के साथ धोखा किया है। मंत्रियों ने कहा कि हरियाणा पहले से ही अपना पानी प्राप्त कर रहा है। पंजाब के किसान पानी की हर बूंद के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पंजाब के किसानों से बदला ले रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि केंद्र सरकार की यह कार्रवाई पंजाब के हितों के खिलाफ है। पंजाब का पानी हरियाणा का ना दिया जाए : AAP नेता कुलदीप सिंह धालीवाल और हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि भाजपा के नेताओं को पंजाब का साथ देना चाहिए और अपनी उच्च लीडरशिप के समक्ष यह बात रखनी चाहिए कि पंजाब का पानी हरियाणा को न दिया जाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पंजाब के नेताओं को बताना होगा कि वो पंजाब के साथ है जा नहीं।।उन्होंने कहा कि पंजाब के पास एक बूंद भी ज्यादा नहीं है और बीजेपी हरियाणा को जबरन पानी दे रही है जिसके कारण आज प्रदर्शन किया जा रहा है और अगर जल्द हल न निकला तो वो सड़कों पर आएंगे, कानूनी लड़ाई लड़ेंगे, लेकिन हरियाणा को अतिरिक्त पानी नहीं देंगे।

पंजाब सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस:मालविंदर माली ने अपनी गिरफ्तारी को दी चुनौती, बताया- राजनीतिक साजिश का हिस्सा
पंजाब सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस:मालविंदर माली ने अपनी गिरफ्तारी को दी चुनौती, बताया- राजनीतिक साजिश का हिस्सा पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के राजनीतिक सलाहकार रहे मालविंदर सिंह माली की याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया है। माली ने अपनी गिरफ्तारी और उनके खिलाफ दर्ज मामले को चुनौती देते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। हाईकोर्ट ने इस पर सुनवाई करते हुए पंजाब सरकार से 21 अक्टूबर तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। क्या है मामला ? मालविंदर सिंह माली के खिलाफ 16 सितंबर को मोहाली में धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद से ही माली हिरासत में हैं। माली ने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ दर्ज यह मामला राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है, क्योंकि वे लगातार पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान की नीतियों की आलोचना कर रहे थे। माली ने अपनी याचिका में कहा है कि उन्होंने पंजाब की मौजूदा सरकार की गलत नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ कई बार आवाज उठाई थी, जिससे सरकार उनकी आवाज को दबाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई कर रही है। हाईकोर्ट में सुनवाई सुनवाई के दौरान मालविंदर माली के वकीलों ने अदालत के समक्ष तर्क दिया कि यह मामला पूर्णतः राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि माली के खिलाफ दर्ज मामला और गिरफ्तारी दोनों ही अवैध हैं और इसमें कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है। माली ने अपनी याचिका में गिरफ्तारी और मामले को रद्द करने की मांग की है। हाईकोर्ट ने इस मामले में पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर 21 अक्टूबर तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि माली की याचिका पर गहराई से विचार किया जाएगा और सरकार को अपना पक्ष स्पष्ट करना होगा। राजनीतिक पृष्ठभूमि मालविंदर सिंह माली, नवजोत सिंह सिद्धू के राजनीतिक सलाहकार रह चुके हैं और वे लंबे समय से पंजाब की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर सरकार के खिलाफ खुलकर विरोध जताया है। माली की गिरफ्तारी को उनके समर्थकों ने राजनीतिक प्रतिशोध का नतीजा बताया है। उनका कहना है कि सरकार उनके विरोध को दबाने के लिए इस तरह की कार्रवाई कर रही है। माली के खिलाफ दर्ज मामले ने राजनीतिक हलकों में भी हलचल मचा दी है, क्योंकि कई विपक्षी नेता इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बता रहे हैं। वहीं, माली के समर्थकों का कहना है कि यह मामला न्यायालय में सही तरीके से पेश किया जाएगा और उन्हें न्याय मिलेगा। अब सबकी नजरें 21 अक्टूबर की अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां सरकार अपना पक्ष रखेगी और अदालत इस मामले पर अगला कदम उठाएगी।