जालंधर| ऑयल इंडिया ने स्कूलों में टीचर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 23 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस अभियान के तहत ओआईएचएस स्कूल, दुलियाजान में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (एकाउंटेंसी) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (अंग्रेजी) का पद भरा जाएगा। जबकि ओआईएचएस स्कूल, मोरन में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (आर्ट्स) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (साइंस) के पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार के पास 50% अंकों के साथ बैचलर और मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। इन पदों के लिए आवश्यक योग्यता संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री के साथ उच्च शिक्षण अनुभव होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 16,640 रुपए से 19,500 रुपए के बीच सैलरी प्रदान की जाएगी। इन पदों पर चयन प्रैक्टिकल और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। यह चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों की योग्यता और उनकी क्षमताओं का मूल्यांकन करेगी। प्रैक्टिकल/स्किल टेस्ट 23, 25, 27 और 30 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। जालंधर| ऑयल इंडिया ने स्कूलों में टीचर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 23 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस अभियान के तहत ओआईएचएस स्कूल, दुलियाजान में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (एकाउंटेंसी) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (अंग्रेजी) का पद भरा जाएगा। जबकि ओआईएचएस स्कूल, मोरन में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (आर्ट्स) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (साइंस) के पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार के पास 50% अंकों के साथ बैचलर और मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। इन पदों के लिए आवश्यक योग्यता संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री के साथ उच्च शिक्षण अनुभव होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 16,640 रुपए से 19,500 रुपए के बीच सैलरी प्रदान की जाएगी। इन पदों पर चयन प्रैक्टिकल और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। यह चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों की योग्यता और उनकी क्षमताओं का मूल्यांकन करेगी। प्रैक्टिकल/स्किल टेस्ट 23, 25, 27 और 30 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

पंजाब की कैबिनेट मंत्री की शादी:जीरकपुर के गुरुद्वारा नाभा साहिब में होगी शादी की रस्में, पहुंचेंगे कई नामी मेहमान
पंजाब की कैबिनेट मंत्री की शादी:जीरकपुर के गुरुद्वारा नाभा साहिब में होगी शादी की रस्में, पहुंचेंगे कई नामी मेहमान पंजाब सरकार की एक और मंत्री एवं सिंगर अनमोल गगन मान आज शादी के बंधन में बंधने जा रही है। उनका विवाह शाहबाज सिंह से होने जा रहा है। जीरकपुर स्थित गुरुद्वारा नाभा साहिब में विवाह की रस्में पूरी होंगी। इसके बाद जीरकपुर के एक मैरिज पैलेस में समारोह होगा। इस समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, कई मंत्रियों, विधायकों और नामी लोग पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, इस दौरान लोगों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो। इसके लिए प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पहली बार चुनाव जीतने के बाद बनी मंत्री अनमोल गगन मान का परिवार मूलरूप से जिला मानसा की रहने वाला हैं। हालांकि उनका ज्यादातर समय चंडीगढ़ और मोहाली में ही बीता है। वहीं, उन्होंने चंडीगढ़ से अपनी पढ़ाई है। इसके बाद पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में आ गई। उन्होंने एक के बाद एक कई पंजाबी एल्बम में काम किया। अनमोल गगन मान साल 2022 में खरड़ से पहली बार विधानसभा से चुनाव जीती। राज्य में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनते ही उन्हें कैबिनेट मंत्री का पद दिया गया। वह टूरिज्म विभाग संभाल रही हैं। हालांकि विधानसभा चुनाव के कैंपेन में मान ने सॉन्ग भी बनाया था। इतना ही नहीं उनके चुनाव प्रचार के लिए आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल खुद खरड़ गाए थे। साथ ही उन्होंने उनके लिए वोट मांगे थे। ससुराल वाले भी राजनीति में अनमोल गगन मान की शादी जिस परिवार में होने जा रही है। उसका भी अपने एरिया में अच्छा रसूख है। उनके पति एडवोकेट शहबाज सिंह पेशे से बिजनेसमैन हैं। जबकि शाहबाज की मां सीलम सोही राजनीति में हैं। उन्होंने बनूड़ विधानसभा क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल के नेता व पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत के खिलाफ कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था। इनके पिता पूर्व सीएम बेअंत सिंह के करीबी रहे हैं। वहीं इनके दादा निर्दलीय चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे थे।

कपूरथला में गैस लीक होने से धमाका:आग लगने से एक झुलसा, मकान की दीवारों में दरारें; आंगन की लाइट जलाने की कोशिश
कपूरथला में गैस लीक होने से धमाका:आग लगने से एक झुलसा, मकान की दीवारों में दरारें; आंगन की लाइट जलाने की कोशिश पंजाब के कपूरथला के शेखूपुर इलाके में आज (सोमवार) सुबह करीब 5 बजे एक मकान में गैस लीक होने से धमाका हो गया। इस हादसे में सुखबीर सिंह नामक व्यक्ति झुलस गया। सुखबीर खरबूजा मंडी के पास रहते हैं। घटना उस समय हुई जब सुखबीर नहाकर बाथरूम से बाहर आए। उन्होंने आंगन में लगी लाइट जलाने की कोशिश की। इसी दौरान अचानक धमाका हो गया। धमाके से मकान को काफी नुकसान पहुंचा। आंगन में लगी फाइबर शीट टूट गई। लैंटर में दरारें आ गईं। मकान की खिड़कियों के कांच भी टूट गए। पुलिस कर रही मामले की जांच सुखबीर के हाथ-पैर झुलस गए। परिजन उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले गए। वहां डॉ. जशन उनका इलाज कर रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। डीएसपी दीपकरण सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उनके अनुसार प्राथमिक जांच में यह गैस लीक से हुआ धमाका लगता है। आसपास के लोगों ने भी धमाके की आवाज सुनी और तेज चमक देखी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सभी फसलों पर MSP और छोटे किसानों को पेंशन:पंजाब सरकार ने एग्रीकल्चर पॉलिसी का ड्राफ्ट किया जारी, किसानों से ली जाएगी राय
सभी फसलों पर MSP और छोटे किसानों को पेंशन:पंजाब सरकार ने एग्रीकल्चर पॉलिसी का ड्राफ्ट किया जारी, किसानों से ली जाएगी राय