भास्कर न्यूज | मोगा प्राइवेट बैंक में नौकरी करने वाली महिला को दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती हालत में ही ढाई साल पहले घर से निकाल दिया था। 2 साल का बेटा होने के बावजूद ससुराल वाले वापस लेकर नहीं गए। महिला द्वारा एसएसपी ऑफिस में इसकी शिकायत देने पर पुलिस ने ससुराल के चार सदस्यों पर केस दर्ज कर लिया है। बाघापुराना की कुलदीप कौर ने 20 अगस्त 2024 को एसएसपी ऑफिस में शिकायत देकर बताया था कि उसकी शादी 30 अप्रैल 2021 को लुधियाना के तेजिंदर सिंह से हुई थी। तेजिंदर सिंह अस्पतालों में वेंटिलेटर सप्लाई करने का काम करता है जबकि वह बाघापुराना में निजी बैंक में नौकरी करती है। शादी के समय ससुराल वालों ने दहेज की कोई मांग नहीं की लेकिन उसके पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज दिया। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने उसे दहेज कम लाने को लेकर तंग परेशान करना शुरू कर दिया। उसका पति तेजिंदर सिंह उसे सैलरी भी अपनी मां के अकाउंट में ट्रांसफर करने को कहता था। कुलदीप कौर ने बताया कि इनकार करने पर वे उसके साथ ज्यादतियां करने लगे। इसी बीच में गर्भवती हो गई मगर ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग परेशान करते हुए बड़ी गाड़ी की डिमांड करने लगे। उसने ससुराल वालों की डिमांड मायके परिवार से पूरी करवाने से साफ इनकार कर दिया। इस पर गुस्साए तेजिंदर सिंह और सास-ससुर और देवर ने उसे घर से गर्भवती हालत में निकाल दिया। कुलदीप कौर ने बताया कि वह ढाई साल से मायके घर में रह रही है। उसका 2 साल का बेटा भी हो चुका है। उन्होंने पंचायत के जरिए भी ससुराल वालों से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन ससुराल वालों से कोई स्पष्ट उत्तर नहीं मिलने के चलते पुलिस को शिकायत दी गई। थाना बाघापुराना के एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि एसएसपी ने मामले की जांच निहाल सिंह वाला के डीएसपी को सौंप थी। जांच अधिकारी की करीब एक महीना चली जांच के बाद कुलदीप कौर के लगाए आरोप सही पाए जाने पर उसके पति तेजिंदर सिंह, ससुर मनजीत सिंह, सास इंद्रजीत कौर और देवर नवजोत सिंह निवासी लुधियाना पर धारा 406, 498ए के तहत केस दर्ज किया गया है। भास्कर न्यूज | मोगा प्राइवेट बैंक में नौकरी करने वाली महिला को दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती हालत में ही ढाई साल पहले घर से निकाल दिया था। 2 साल का बेटा होने के बावजूद ससुराल वाले वापस लेकर नहीं गए। महिला द्वारा एसएसपी ऑफिस में इसकी शिकायत देने पर पुलिस ने ससुराल के चार सदस्यों पर केस दर्ज कर लिया है। बाघापुराना की कुलदीप कौर ने 20 अगस्त 2024 को एसएसपी ऑफिस में शिकायत देकर बताया था कि उसकी शादी 30 अप्रैल 2021 को लुधियाना के तेजिंदर सिंह से हुई थी। तेजिंदर सिंह अस्पतालों में वेंटिलेटर सप्लाई करने का काम करता है जबकि वह बाघापुराना में निजी बैंक में नौकरी करती है। शादी के समय ससुराल वालों ने दहेज की कोई मांग नहीं की लेकिन उसके पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज दिया। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने उसे दहेज कम लाने को लेकर तंग परेशान करना शुरू कर दिया। उसका पति तेजिंदर सिंह उसे सैलरी भी अपनी मां के अकाउंट में ट्रांसफर करने को कहता था। कुलदीप कौर ने बताया कि इनकार करने पर वे उसके साथ ज्यादतियां करने लगे। इसी बीच में गर्भवती हो गई मगर ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग परेशान करते हुए बड़ी गाड़ी की डिमांड करने लगे। उसने ससुराल वालों की डिमांड मायके परिवार से पूरी करवाने से साफ इनकार कर दिया। इस पर गुस्साए तेजिंदर सिंह और सास-ससुर और देवर ने उसे घर से गर्भवती हालत में निकाल दिया। कुलदीप कौर ने बताया कि वह ढाई साल से मायके घर में रह रही है। उसका 2 साल का बेटा भी हो चुका है। उन्होंने पंचायत के जरिए भी ससुराल वालों से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन ससुराल वालों से कोई स्पष्ट उत्तर नहीं मिलने के चलते पुलिस को शिकायत दी गई। थाना बाघापुराना के एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि एसएसपी ने मामले की जांच निहाल सिंह वाला के डीएसपी को सौंप थी। जांच अधिकारी की करीब एक महीना चली जांच के बाद कुलदीप कौर के लगाए आरोप सही पाए जाने पर उसके पति तेजिंदर सिंह, ससुर मनजीत सिंह, सास इंद्रजीत कौर और देवर नवजोत सिंह निवासी लुधियाना पर धारा 406, 498ए के तहत केस दर्ज किया गया है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
डॉग्स की नसबंदी के बाद कौंसलर से लेना होगा सर्टिफिकेट
डॉग्स की नसबंदी के बाद कौंसलर से लेना होगा सर्टिफिकेट जालंधर| मेयर वनीत धीर ने आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए निगम की मॉनिटरिंग सिस्टम में बदलाव के आदेश दिए हैं। शुक्रवार को इसके अनुसार कामकाज हुआ। इसके तहत अब जिस भी इलाके से आवारा कुत्ते पकड़कर उनकी नसबंदी की जाएगी, उस इलाके के कौंसलर से सर्टिफिकेट भी लेना होगा। इससे कौंसलरों की देखरेख होगी कि उनके इलाके में काम हुआ है या नहीं।

पठानकोट में युवक पर की फायरिंग:भागकर बचाई जान, पुरानी रंजिश के चलते दिया घटना को अंजाम
पठानकोट में युवक पर की फायरिंग:भागकर बचाई जान, पुरानी रंजिश के चलते दिया घटना को अंजाम पंजाब के पठानकोट शहर के शहीद भगत सिंह चौक पर उस समय दहशत का माहौल हो गया। जब पुरानी रंजिश के चलते एक गुट ने दूसरे गुट पर फायरिंग कर दी और गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो गए। जिस व्यक्ति पर गोली चलाई गई वह बच गया है। इस गोलीबारी में कोई जन हानि नहीं हुई है। तीन से चार राउंड फायरिंग हुई है। 3-4 राउंड किए फायर मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सुमीर सिंह मान ने बताया कि पुरानी रंजिश के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने तीन से चार राउंड फायरिंग की है। फिलहाल किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस बता दें कि इस कांड को अंजाम देने वाले सभी आरोपी फरार है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना को लेकर पुलिस सीसीटीवी खंगालने में लगी हुई है। डीएसपी मान ने किसी भी आरोपी की पहचान बताने से मना कर दिया।

पंजाब के होटल में महिला का मर्डर:बॉयफ्रेंड संग रुकी थी, चाकू मारकर भागा, थाने में सरेंडर किया; 4 साल का बच्चा साथ था
पंजाब के होटल में महिला का मर्डर:बॉयफ्रेंड संग रुकी थी, चाकू मारकर भागा, थाने में सरेंडर किया; 4 साल का बच्चा साथ था पंजाब के मोहाली जिले के एक होटल में एक महिला का उसके बॉयफ्रेंड ने कत्ल कर दिया गया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। इन दोनों के साथ एक 4 साल का लड़का भी था, जिसे लेकर आरोपी भाग गया। हालांकि, आरोपी ने बाद में होशियारपुर के गढ़शंकर थाने में जाकर सरेंडर कर दिया और पुलिस को पूरी कहानी भी बता दी। इसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना मोहाली पुलिस को दी। बताया जा रहा है आरोपी ने महिला को इसलिए मार दिया क्योंकि उसे महिला की वफादारी पर शक था। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। महिला का पति से चल रहा था केस
मोहाली के सिटी थाना-1 इंचार्ज मोहित कुमार के अनुसार, मृत महिला के गले पर निशाने मिले हैं। उसकी पहचान सुनीता निवासी नवांशहर के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 26 साल है। वहीं, आरोपी सुनील कुमार है। वह भी नवांशहर का ही रहने वाला है। पुलिस ने छानबीन में पता किया है कि मोहाली के फेज-1 के एक होटल में बुधवार को इन दोनों ने एक कमरा लिया था। इनके साथ 4 साल का बच्चा भी था। यह बच्चा सुनीता का है। सुनीता का करीब 4 साल पहले पति से विवाद के चलते तलाक का केस चल रहा है। आरोपी के साथ लिव-इन में थी महिला
थाना इंचार्ज ने बताया कि इसके बाद से महिला अपने बॉयफ्रेंड सुनील के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। हालांकि, महिला की कुछ हरकतों से आरोपी को शक हो गया था कि वह किसी और के साथ भी संबंध में है। इस कारण जब दोनों होटल में आए तो इनके बीच झगड़ा हो गया। इसी दौरान सुनील ने सुनीता का चाकू मारकर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया। इसका खुलासा तब हुआ जब आज सुबह होटल के स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसकी सूचना स्टाफ ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा। मौके से चाकू बरामद, जांच के लिए भेजा
वहां पुलिस को सुनीता का शव खून में लथपथ मिला। उसके गले पर निशान थे। पास से ही एक चाकू बरामद हुआ है। हालांकि, अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि हत्या उसी चाकू से की गई है। उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। उधर, आरोपी होटल से भाग कर गढ़शंकर थाने पहुंच गया और उसने वहां खुद को सरेंडर कर दिया। इसके बाद गढ़शंकर पुलिस ने मोहाली पुलिस को इसकी सूचना दी थी। बच्चा भी उसके साथ ही था। उसे मोहाली पुलिस ने पकड़ लिया है, और आगे की पूछताछ जारी है। महिला आयोग ने लिया संज्ञान
इस मामले में पंजाब महिला आयोग कमीशन की तरफ से भी संज्ञान लिया गया है। इसमें आयोग की कमिश्नर राज लाली गिल ने 24 जून तक मोहाली पुलिस से पूरी जानकारी मांगी गई है। उन्होंने इसके लिए पंजाब पुलिस को एक चिट्ठी भी लिखी है।