भास्कर न्यूज | जालंधर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली की ओर से ली जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (जैम) 2025 के लिए आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है। उम्मीदवार 11 अक्टूबर 2024 तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। जैम-205 का आयोजन दो फरवरी को होगा, जिसके लिए एडमिट कार्ड जनवरी के पहले हफ्ते में जारी किया जाएगा। दो सेशन में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। रिजल्ट 16 मार्च 2025 को जारी होगा। इस एग्जाम के जरिए देशभर के विभिन्न आईआईटी संस्थानों में संचालित होने वाले एमएससी, एमटेक, पीएचडी प्रोग्राम्स में एडमिशन दिया जाएगा। जैम 2025 एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन के लिए नवंबर से शुरुआत होगी। जिसमें परीक्षा शहर, टेस्ट पेपर, श्रेणी या लिंग में बदलाव 30 नवंबर तक किया जा सकेगा। कंपनसेटरी टाइम या स्क्रीब असिस्टेंट की पुष्टि 30 दिसंबर और ओबीसी-एनसीएल, ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र अपलोड करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर है। जैम 2025 का आयोजन कंप्यूटर आधारित मोड में दो शिफ्ट में किया जाएगा। जैम परीक्षा के लिए एक पेपर का आवेदन शुल्क 1800 रुपए है। वहीं दो पेपर के लिए शुल्क ढाई हजार रुपए है। एससी, एसटी और महिलाओं के लिए एक पेपर की फीस 900 रुपए और दो पेपर के लिए 1250 रुपए शुल्क है। गौरतलब है कि परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में होगी। किसी भी उम्र के छात्र इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा देश के 100 शहरों में होगी। 2025-26 अकेडेमिक सेशन के लिए 22 आईआईटी के 89 पीजी प्रोग्राम में प्रवेश होंगे। इनमें करीब तीन हजार सीटें हैं। विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट https://jam2025.iit d .ac.in/ पर देख सकते हैं। वहीं इसके साथ ही जैम स्कोर के आधार पर आईआईएससी, एनआईटी जैसे अन्य टेक्निकल संस्थानों की दो हजार से अधिक सीटों पर भी प्रवेश किया जाएगा। पंजाब में जालंधर में सेंटर बनाया जाएगा। इस परीक्षा में सात विषयों बायोटेक्नोलॉजी, कैमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, जियोलॉजी, मैथेमेटिकल स्टेटिस्टिक्स, मैथेमेटिक्स और फिजिक्स के विषयों में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी राष्ट्रीयता के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जो उम्मीदवार 2025 में बैचलर डिग्री के फाइनल इयर में अपीयर हो रहे हैं वो भी इसके लिए आवेदन करने के लिए योग्य होंगे। भास्कर न्यूज | जालंधर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली की ओर से ली जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (जैम) 2025 के लिए आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है। उम्मीदवार 11 अक्टूबर 2024 तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। जैम-205 का आयोजन दो फरवरी को होगा, जिसके लिए एडमिट कार्ड जनवरी के पहले हफ्ते में जारी किया जाएगा। दो सेशन में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। रिजल्ट 16 मार्च 2025 को जारी होगा। इस एग्जाम के जरिए देशभर के विभिन्न आईआईटी संस्थानों में संचालित होने वाले एमएससी, एमटेक, पीएचडी प्रोग्राम्स में एडमिशन दिया जाएगा। जैम 2025 एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन के लिए नवंबर से शुरुआत होगी। जिसमें परीक्षा शहर, टेस्ट पेपर, श्रेणी या लिंग में बदलाव 30 नवंबर तक किया जा सकेगा। कंपनसेटरी टाइम या स्क्रीब असिस्टेंट की पुष्टि 30 दिसंबर और ओबीसी-एनसीएल, ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र अपलोड करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर है। जैम 2025 का आयोजन कंप्यूटर आधारित मोड में दो शिफ्ट में किया जाएगा। जैम परीक्षा के लिए एक पेपर का आवेदन शुल्क 1800 रुपए है। वहीं दो पेपर के लिए शुल्क ढाई हजार रुपए है। एससी, एसटी और महिलाओं के लिए एक पेपर की फीस 900 रुपए और दो पेपर के लिए 1250 रुपए शुल्क है। गौरतलब है कि परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में होगी। किसी भी उम्र के छात्र इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा देश के 100 शहरों में होगी। 2025-26 अकेडेमिक सेशन के लिए 22 आईआईटी के 89 पीजी प्रोग्राम में प्रवेश होंगे। इनमें करीब तीन हजार सीटें हैं। विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट https://jam2025.iit d .ac.in/ पर देख सकते हैं। वहीं इसके साथ ही जैम स्कोर के आधार पर आईआईएससी, एनआईटी जैसे अन्य टेक्निकल संस्थानों की दो हजार से अधिक सीटों पर भी प्रवेश किया जाएगा। पंजाब में जालंधर में सेंटर बनाया जाएगा। इस परीक्षा में सात विषयों बायोटेक्नोलॉजी, कैमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, जियोलॉजी, मैथेमेटिकल स्टेटिस्टिक्स, मैथेमेटिक्स और फिजिक्स के विषयों में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी राष्ट्रीयता के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जो उम्मीदवार 2025 में बैचलर डिग्री के फाइनल इयर में अपीयर हो रहे हैं वो भी इसके लिए आवेदन करने के लिए योग्य होंगे। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

पंजाब में BJP का मौन प्रदर्शन:अंबेडकर प्रतिमा विवाद में काली पट्टी बांधकर विरोध, कई शहरों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
पंजाब में BJP का मौन प्रदर्शन:अंबेडकर प्रतिमा विवाद में काली पट्टी बांधकर विरोध, कई शहरों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी पंजाब के अमृतसर में बीआर अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने की कोशिश का मामला गरमा गया है। इस मुद्दे पर आज पूरे पंजाब में बीजेपी मौन विरोध प्रदर्शन कर रही है। मोहाली में बीजेपी नेता मुंह पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं जालंधर समेत सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन जारी है। यह विरोध प्रदर्शन संभागीय स्तर पर हो रहा है। इसमें सभी बड़े नेता, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद और विधायक शामिल हैं। मोहाली बीजेपी प्रधान संजीव वशिष्ठ ने कहा कि पंजाब में माहौल खराब हो रहा है। पहले पुलिस थानों पर लगातार हमले हो रहे थे। अब अंबेडकर साहब की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि अभी बीजेपी ने मौन विरोध प्रदर्शन किया है। जरूरत पड़ी तो बीजेपी नेता सड़कों पर उतरेंगे। घटना के पीछे के आरोपियों को सामने लाया जाना चाहिए। भाजपा नेता अनिल सरीन का कहना है कि अमृतसर की घटना बेहद दुखद है। भारतीय जनता पार्टी इसकी निंदा करती है। ऐसे में भाजपा ने मौन विरोध जताने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि यह हमारी समझ से परे है कि आम आदमी पार्टी (आप) अपने दफ्तरों में अंबेडकर साहब की फोटो लगाती है। जबकि उनके राज में अंबेडकर साहब का बार-बार अपमान हो रहा है। इन मामलों के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस पूरे मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए। पता लगाया जाना चाहिए कि घटना के पीछे कौन है। कौन पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। 26 जनवरी को हुई थी यह घटना अमृतसर में 26 नवंबर को यह घटना सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। वहीं, दलित समुदाय ने पंजाब के लुधियाना, जालंधर, होशियारपुर समेत कई जगहों पर बंद का आह्वान किया है। सभी जगहों पर पुलिस की ओर से कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। ताकि किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो।

खन्ना के शिव मंदिर पहुंचे मंत्री अमन अरोड़ा:शिवलिंग खंडित करने का मामला, बोले- DIG-SSP से फीडबैक लिया, CM मान भी गंभीर
खन्ना के शिव मंदिर पहुंचे मंत्री अमन अरोड़ा:शिवलिंग खंडित करने का मामला, बोले- DIG-SSP से फीडबैक लिया, CM मान भी गंभीर खन्ना के शिवपुरी मंदिर में 15 अगस्त को चोरी की वारदात के साथ शिवलिंग को खंडित करने की घटना के आरोपी अभी पकड़े नहीं गए हैं। जिसे लेकर हिंदू संगठनों ने पुलिस प्रशासन को रविवार तक का अल्टीमेटम दिया था। इससे 24 घंटे पहले पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा मंदिर में पहुंचे। उनके साथ लुधियाना रेंज की डीआईजी धनप्रीत कौर, एसएसपी खन्ना अश्विनी गोत्याल भी थे। मंत्री ने मंदिर में माथा टेका और मंदिर कमेटी से घटना के बारे में पूरी जानकारी हासिल की। जिस खिड़की से रस्सी के माध्यम से चोर घुसे, वहां भी मंत्री ने जाकर मुआयना किया। मौके पर ही डीआईजी और एसएसपी से फीडबैक लिया। हिंदू संगठनों के साथ बैठकर किया जाप घटना के बाद से मंदिर के परिसर में हिंदू संगठनों की तरफ से रोजाना सुबह 9 से शाम 5 बजे तक जाप किया जाता है। इसे उस समय तक जारी रखने का ऐलान किया गया है जब तक आरोपी नहीं पकड़े जाते। मंत्री अमन अरोड़ा माथा टेकने के बाद इन संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठे और खुद भी जाप किया। इसके बाद संगठनों के प्रतिनिधियों ने मंत्री को भरोसा दिलाया कि सर्वसम्मति से उनकी तरफ से फैसला किया गया है कि वे किसी प्रकार का ऐसा रोष प्रदर्शन नहीं करेंगे जिस वजह से आम जनता परेशान हो। पुलिस प्रशासन आरोपियों की तलाश कर रहा है। वे भगवान से प्रार्थना करते हैं कि आरोपी जल्द पकड़े जाएं। साथ ही उन्होंने मंत्री से यह मांग भी की कि इस घटनाक्रम में किसी पुलिस अधिकारी खिलाफ कोई एक्शन न लिया जाए। यह एक प्रकार का उनकी कमेटी पर दाग लगेगा कि उनकी वजह से ऐसा हुआ है। आरोपियों को पकड़ सलाखों के पीछे पहुंचाएंगे मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि सीएम भगवंत मान ने भी इस घटना पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। सीएम खुद इस मामले को लेकर गंभीर है। रोजाना सीनियर अधिकारियों से रिपोर्ट ले रहे हैं। पुलिस व सिविल प्रशासन मंदिर कमेटी के साथ है। इस समय सरकार की प्राथमिकता ही पापियों को पकड़ना है। मंत्री ने कहा कि वे ऐसे दुष्टों को इंसान नहीं समझते जिन्होंने शिवलिंग को खंडित करके धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।

खन्ना में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव:गाड़ी की बॉडी पर मिला निशान, अज्ञात लोगों पर केस, जांच में जुटी आरपीएफ
खन्ना में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव:गाड़ी की बॉडी पर मिला निशान, अज्ञात लोगों पर केस, जांच में जुटी आरपीएफ लुधियाना-सरहिंद के बीच खन्ना के चावा रेलवे स्टेशन के पास वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हुआ। गाड़ी की बॉडी पर पत्थर लगने का निशान भी मिला है। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स खन्ना ने इस संबंध में ट्रेन के गार्ड की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। दिल्ली से अमृतसर जा रही थी गाड़ी रविवार शाम दिल्ली से अमृतसर जा रही वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर लगा। घटना चावा स्टेशन से पहले शाम करीब पौने सात बजे हुई। वंदे भारत के गार्ड ने इसकी सूचना चावा स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने खन्ना आरपीएफ को तत्काल पत्थरबाजी की सूचना दी। खन्ना आरपीएफ और जीआरपी की टीमों ने भी मौके का मुआयना किया। इसके अलावा एक टीम का गठन कर इसकी जांच शुरू दी गई। ट्रैक के पास बच्चे खड़े थे आरपीएफ के एएसआई तारा चंद ने बताया कि ट्रेन के गार्ड मुताबिक एक पत्थर गाड़ी के पीछे चासी पर लगा। उसने देखा तो ट्रैक के पास बच्चे खड़े थे। उसे शक है कि इन्होंने पथराव किया। जांच अधिकारी ने कहा कि यह भी हो सकता है कि गाड़ी की तेज रफ्तार से ट्रैक से कोई पत्थर उछलकर लगा हो। हर पहलू से जांच की जा रही है। एक महीना पहले भी घटना अमृतसर से नई दिल्ली जा रही दिल्ली पठानकोट एक्सप्रेस पर 17 जुलाई को पथराव किया गया था। लुधियाना और खन्ना के मध्य दोराहा रेलवे स्टेशन के पास यह घटना हुई थी। एक पत्थर बोगी की खिड़की का शीशा तोड़कर यात्री के मुंह पर लगा था। पानीपत का रहने वाला यात्री घायल हो गया था। जिसे सरहिंद रेलवे स्टेशन पर उतारना पड़ा और उसे फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घायल युवराज सिंह के दांत टूट गए हैं और होंठों पर गंभीर चोट आई थी।