भास्कर न्यूज | जालंधर शारदीय नवरात्र का समापन आज नवमी तिथि को है। नवरात्र के अंतिम दिन मां दुर्गा के स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। महानवमी के दिन कन्या पूजन और हवन किया जाता है। हवन करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस दिन व्रत पारण भी किया जाता है। मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं। उन्हें यश, बल और धन भी प्रदान किया जाता है। मां सिद्धिदात्री भक्तों को आठ दिन की भक्ति पूजा का फल घर आकर प्रदान करती हैं। पंडित विजय शास्त्री और शिव दुर्गा खाटू श्याम मंदिर कमल विहार बस्ती पीर दाद पुजारी गौतम भार्गव ने बताया की देवी भागवत पुराण के अनुसार महालक्ष्मी की तरह मां सिद्धिदात्री कमल पर विराजमान रहती हैं। इनके चार हाथ हैं, जिनमें शंख, गदा, कमल का फूल तथा चक्र धारण किए रहती हैं। मां सिद्धिदात्री का पूजन करने के बाद मौसमी फल हलवा-चना, पूड़ी खीर और नारियल का भोग लगाया जाता है। पंडितों के अनुसार 11 अक्टूबर को ही दोपहर 12 बजकर 33 मिनट से नवमी तिथि शुरू होकर 12 अक्टूबर को सुबह 11 बजे तक रहेगी। उदय काल में होने की वजह से 12 अक्टूबर को नवमी व दशमी तिथि होगी। भास्कर न्यूज | जालंधर शारदीय नवरात्र का समापन आज नवमी तिथि को है। नवरात्र के अंतिम दिन मां दुर्गा के स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। महानवमी के दिन कन्या पूजन और हवन किया जाता है। हवन करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस दिन व्रत पारण भी किया जाता है। मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं। उन्हें यश, बल और धन भी प्रदान किया जाता है। मां सिद्धिदात्री भक्तों को आठ दिन की भक्ति पूजा का फल घर आकर प्रदान करती हैं। पंडित विजय शास्त्री और शिव दुर्गा खाटू श्याम मंदिर कमल विहार बस्ती पीर दाद पुजारी गौतम भार्गव ने बताया की देवी भागवत पुराण के अनुसार महालक्ष्मी की तरह मां सिद्धिदात्री कमल पर विराजमान रहती हैं। इनके चार हाथ हैं, जिनमें शंख, गदा, कमल का फूल तथा चक्र धारण किए रहती हैं। मां सिद्धिदात्री का पूजन करने के बाद मौसमी फल हलवा-चना, पूड़ी खीर और नारियल का भोग लगाया जाता है। पंडितों के अनुसार 11 अक्टूबर को ही दोपहर 12 बजकर 33 मिनट से नवमी तिथि शुरू होकर 12 अक्टूबर को सुबह 11 बजे तक रहेगी। उदय काल में होने की वजह से 12 अक्टूबर को नवमी व दशमी तिथि होगी। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

लुधियाना में ससुर ने करवाई बहु पर FIR:कनाडा जाकर पति को बुलाने से किया इनकार, ससुराल पक्ष के खर्च कराए 38 लाख
लुधियाना में ससुर ने करवाई बहु पर FIR:कनाडा जाकर पति को बुलाने से किया इनकार, ससुराल पक्ष के खर्च कराए 38 लाख लुधियाना के सतजोत नगर निवासी एक व्यक्ति का विदेश में बसने का सपना उस समय टूट गया, जब उसकी पत्नी ने उसे स्पाउज वीजा पर कनाडा ले जाने से इनकार कर दिया। शख्स के मुताबिक उसने अपनी पत्नी को स्टडी वीजा पर विदेश भेजने के लिए इस उम्मीद में 38 लाख रुपए खर्च किए थे कि वह बाद में जीवन साथी के लिए वीजा दिलाने में उसकी मदद करेगी। सदर पुलिस ने धांदरा के सतजोत नगर के पीड़ित प्रिंस के पिता तीर्थ राम कक्कड़ की शिकायत के बाद FIR दर्ज की। आरोपियों की पहचान फिरोजपुर के जीरा, मिश्न बस्ती मक्खू की मेघना महाजन, उसके पिता नरिंदर कुमार और मां निशु के रूप में हुई है। स्पाउज वीजा पर बुलाना का किया था वादा अपनी शिकायत में कक्कड़ ने कहा कि उन्हें विदेश जाने का बहुत शौक था। उन्होंने मेघना महाजन और उनके परिवार से मुलाकात की थी। मेघना के साथ उनके बेटे प्रिंस की फेसबुक पर मुलाकात हुई थी। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। इस कारण परिवार भी शादी के लिए रजामंद हो गया। मेघना के पिता नरिंदर ने कहा कि अगर वह लोग खर्च उठाएगा तो उनके बेटे को मेघना स्पाउज वीजा पर कनाडा ले जाएगी। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने वीजा और कॉलेज फीस की व्यवस्था करने के लिए आरोपियों पर 38 लाख रुपए खर्च किए थे। समझौते के अनुसार उन्होंने विवाह संपन्न कराया। कनाडा पहुंचने के बाद उसने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। उसने उसके परिवार के सदस्यों से संपर्क किया और अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन आरोपी ने इनकार कर दिया। 18 नवंबर 2023 को दी शिकायत उन्होंने 18 नवंबर 2023 को शिकायत की। 10 महीने तक मामले की जांच के बाद सदर पुलिस ने महिला और उसके माता-पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। मामले की जांच कर रहे एएसआई प्रीतपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420 और 120बी के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

जगराओं में कार ने मारी पिता-पुत्र को टक्कर:बेटे के सामने तोड़ा दम, मंडी से काम खत्म कर पैदल लौट रहे थे घर
जगराओं में कार ने मारी पिता-पुत्र को टक्कर:बेटे के सामने तोड़ा दम, मंडी से काम खत्म कर पैदल लौट रहे थे घर जगराओं में मुल्लापुर दाखा से पैदल ही अपने घर जा रहे बाप-बेटे को तेज रफतार कार ने टक्कर मार दी। जिसके चलते गंभीर रूप से घायल हुए पिता ने बेटे के सामने ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मुखतियार सिंह निवासी गांव हिस्सोवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए थाना दाखा के एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित मनजीत सिंह निवासी गांव हिस्सोवाल ने पुलिस को दर्ज कार्रवाई शिकायत में बताया कि उसके पिता किसी काम से मंडी मुल्लापुर में आए थे। इसी दौरान वह भी किसी काम से मुल्लापुर आ गया। जिसके चलते वह और उसके पिता अपना अपना काम खत्म करने के बाद पैदल ही घर की तरफ जा रहे थे। अस्पताल में तोड़ा दम जैसे ही वह रायकोट रोड पर नई दाना मंडी के नजदीक बने शराब के ठेके के नजदीक पहुंचे, तो पीछे से तेज रफ्तार आई कार ने उसके पिता को टक्कर मार दी। जिससे उसके पिता सड़क पर जाकर गिरे और सिर सड़क पर टकराने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको वह तुरंत लोगों की मदद से अस्पताल ले गया। जहां डाक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसके पिता को लुधियाना रेफर कर दिया। जहां उसके पिता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने हादसे के बाद अज्ञात कार चालक के खिलाफ थाना दाखा में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पटियाला में 3 बदमाश गिरफ्तार:डिलीवरी ब्वॉय को मारा था चाकू, बाइक पर सवार होकर आए थे मोबाइल छीनने
पटियाला में 3 बदमाश गिरफ्तार:डिलीवरी ब्वॉय को मारा था चाकू, बाइक पर सवार होकर आए थे मोबाइल छीनने पटियाला में माडल टाउन इलाके में डिलीवरी देने गए बीस साल के डिलीवरी ब्वॉय पर चाकू से हमला कर दिया। फोन छीनने आए बाइक सवार तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर रजिस्टर कर ली है। चाकू के वार से घायल हुए डिलीवरी ब्वॉय प्रीतइंदर सिंह जट्टा वाला चौतरां को राजिंदरा अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। यह घटना 17 अगस्त रात 12 बजे की है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें अरेस्ट कर लिया है। इस केस में आरोपी जशनप्रीत सिंह, विक्रम सिंह और अभय गांव बड़ी रौणी पर एफआईआर रजिस्टर की है। आधा किलोमीटर तक पीछा करते रहे आरोपी प्रीतइंदर सिंह की स्टेटमेंट के अनुसार वह ऑनलाइन डिलीवरी ब्वाय की नौकरी करता है। घटना वाली रात को भी वह स्कूटी लेकर डिलीवरी देने गया था, जहां पर बाइक पर बैठकर आए और इसे घेरने की कोशिश की। उसने स्कूटी भगाने की कोशिश की लेकिन आधा किलोमीटर की दूरी पर इन लोगों ने उसे रोक फोन छीनने की कोशिश की। इस दौरान प्रीतइंदर ने अपने दोस्तों को कॉल कर बुला लिया था और फोन छीनने वालों ने दोस्त को आता देख भागने की कोशिश की करते हुए चाकू से वार कर प्रीत इंदर सिंह को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था।