शहर में अब प्रदूषण का लेवल बढ़ना शुरू हो चुका है, क्योंकि एक्यूआई शनिवार को 170 के करीब रिकॉर्ड किया गया, जबकि अब यह आगे और बढ़ेगा। शहर में सुबह के समय स्मॉग देखने को मिली है। क्योंकि सूबे में पराली जलाने की घटनाएं काफी ज्यादा बढ़ चुकी हैं। पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार करीब 1500 लोकेशनों पर पराली जलाई गई है, जिसका असर जिले में ज्यादा देखने को मिलने लगा है। वहीं दिन और रात के तापमान में भी सामान्य के मुकाबले बढ़ोतरी नजर आने लगी है क्योंकि एनवायरमेंट कभी-कभी गरम नजर आ रहा है। जिले में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक चल रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो ये भी सामान्य से 4.5 डिग्री की बढ़ोतरी लेकर 19 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 25 सितंबर तक इसी तरह मौसम ड्राई रहेगा और स्मॉग धीरे-धीरे और गहरा होता नजर आने वाला है। इस समय सुबह के समय ही खुले मैदानों में इसका असर ज्यादा देखने को मिलने लग गया है। शहर में अब प्रदूषण का लेवल बढ़ना शुरू हो चुका है, क्योंकि एक्यूआई शनिवार को 170 के करीब रिकॉर्ड किया गया, जबकि अब यह आगे और बढ़ेगा। शहर में सुबह के समय स्मॉग देखने को मिली है। क्योंकि सूबे में पराली जलाने की घटनाएं काफी ज्यादा बढ़ चुकी हैं। पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार करीब 1500 लोकेशनों पर पराली जलाई गई है, जिसका असर जिले में ज्यादा देखने को मिलने लगा है। वहीं दिन और रात के तापमान में भी सामान्य के मुकाबले बढ़ोतरी नजर आने लगी है क्योंकि एनवायरमेंट कभी-कभी गरम नजर आ रहा है। जिले में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक चल रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो ये भी सामान्य से 4.5 डिग्री की बढ़ोतरी लेकर 19 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 25 सितंबर तक इसी तरह मौसम ड्राई रहेगा और स्मॉग धीरे-धीरे और गहरा होता नजर आने वाला है। इस समय सुबह के समय ही खुले मैदानों में इसका असर ज्यादा देखने को मिलने लग गया है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

पंजाब के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट:तेज हवाएं चलेंगी, अगले 3 दिन तापमान में होगी मामूली बढ़ोतरी, 8 फरवरी से बदलेगा मौसम
पंजाब के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट:तेज हवाएं चलेंगी, अगले 3 दिन तापमान में होगी मामूली बढ़ोतरी, 8 फरवरी से बदलेगा मौसम मौसम विभाग ने आज पंजाब में यलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट कोहरे या शीतलहर को लेकर नहीं है, बल्कि 5 फरवरी तक पंजाब में बारिश की संभावना को लेकर जारी किया गया है। दरअसल, पिछले सोमवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसका असर 5 फरवरी तक रहेगा। वहीं, आने वाले 3 दिनों के दौरान तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, रूपनगर, नवांशहर, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, बरनाला, संगरूर और पटियाला में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। शनिवार के मुकाबले आज रविवार को औसत अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। हालांकि, राज्य में तापमान सामान्य के करीब है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बठिंडा में रहा। 8 फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा नया सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ ईरान और अफगानिस्तान की सीमा पर स्थित है। इस पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद पंजाब और आसपास के इलाकों में बारिश के आसार हैं। वहीं, 8 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद इसका असर हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी देखने को मिलेगा। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- हल्के बादल छाए रहेंगे। बारिश व तूफान की भी संभावनाएं बन रही हैं। तापमान 7 से 18 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- हल्के बादल छाए रहेंगे। बारिश व तूफान की भी संभावनाएं बन रही हैं। तापमान 9 से 15 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- हल्के बादल छाए रहेंगे। बारिश व तूफान की भी संभावनाएं बन रही हैं। तापमान 11 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- हल्के बादल छाए रहेंगे। बारिश व तूफान की भी संभावनाएं बन रही हैं। तापमान 12 से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- हल्के बादल छाए रहेंगे। बारिश व तूफान की भी संभावनाएं बन रही हैं। तापमान 12 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

जालंधर में आम आदमी पार्टी का राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन:केजरीवाल की गिरफ्तारी से नाराज मंत्री और नेता केंद्र और CBI के खिलाफ तख्तियां लेकर बैठे
जालंधर में आम आदमी पार्टी का राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन:केजरीवाल की गिरफ्तारी से नाराज मंत्री और नेता केंद्र और CBI के खिलाफ तख्तियां लेकर बैठे पंजाब के जालंधर में आज आम आदमी पार्टी राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। विरोध प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के कई राज्य स्तरीय नेता और मंत्री शामिल हुए हैं। अपने हाथों में तख्तियां लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने जमकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द केजरीवाल को जेल से रिहा दिया जाए। आम आदमी पार्टी द्वारा भारतीय जनता पार्टी और सीबीआई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन सुबह करीब 10:30 बजे शहर के व्यस्ततम बाबा जगजीवन राम चौक (120 फीट रोड) पर शुरू किया गया। केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में हो रहा प्रदर्शन यह विरोध प्रदर्शन आम आदमी पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के मामले में किया जा रहा है। फिलहाल केजरीवाल सीबीआई की हिरासत में हैं। 25 जून 2024 को दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जमानत देने के निचली अदालत के फैसले पर रोक लगा दी थी। उसी रात सीबीआई शराब नीति में भ्रष्टाचार के मामले में केजरीवाल से पूछताछ करने तिहाड़ जेल पहुंच गई और 26 जून की सुबह 76 दिनों से जेल में बंद केजरीवाल को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया। इससे नाराज आप कार्यकर्ता दिल्ली और पंजाब में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। देखें आप द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान के फोटो…

लुधियाना में AAP विधायक के नाम पर अवैध वसूली:सब्जी मंडी में रेहड़ी लगाने के हड़पे 300 रूपए, विरोध के बाद भागे आरोपी
लुधियाना में AAP विधायक के नाम पर अवैध वसूली:सब्जी मंडी में रेहड़ी लगाने के हड़पे 300 रूपए, विरोध के बाद भागे आरोपी पंजाब के लुधियाना शहर की सब्जी मंडी में आम आदमी पार्टी के विधायक के नाम पर रेहड़ी वालों से अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। विधायक के नाम पर 3 दिन लगातार अज्ञात लोगों ने रेहड़ी वालों से रोजाना 300 रूपए अवैध वसूली की। वसूली के विरोध में रेहड़ी यूनियन वालों के रोष प्रदर्शन के बाद मामला अब पुलिस के पास पहुंच चुका है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले जनरेटर बंद कराया फिर की अवैध सब्जी मंडी में रेहड़ी लगाने वाले राजेश कुमार, पिंटू, नरोत्म और अजय ने बताया कि 3 दिन पहले मंडी में कुछ लोग पहुंचे जो मंडी में चल रहे जनरेटर के पास खड़े होकर उन्होंने पहले “जो बोले सो निहाल” के नारे लगाए। फिर उन्होंने जबरन जनरेटर को बंद कर दिया। हमने सोचा की शायद कोई धार्मिक कार्यक्रम होने जा रहा है, जिस कारण जनरेटर बंद किया होगा। लेकिन जनरेटर बंद करने के बाद वह लोग उनके पास पहुंचे और कहा कि आगे से अगर यहां रेहड़ी लगानी है तो 300 रूपए रोजाना देना होगा। ये विधायक जी का आदेश है। अन्यथा किसी को रेहड़ी नहीं लगाने देंगे। मना करने पर देते थे धमकी रेहड़ी वालों ने बताया कि आप विधायक का उन्होंने नाम तो नहीं बताया लेकिन जब हमने पूछा की कौन से विधायक का आदेश है। तो सवाल पूछने पर वह भड़क गए और चुप रहने तथा रोजाना 300 रूपए देने को कहा। डर के चलते कुछ रेहड़ी लगाने वालों ने तो 2 दिन लगातार उन्हें 300 रूपए रोजाना वसूली देते रहे। फोन पर नकली विधायक से करवाई बात रेहड़ी वालों ने बताया कि जब हमने उन्हें विधायक से बात कराने को बोला तो उन्होंने फोन पर किसी नकली विधायक से बात करवा दी। उन्होंने बताया कि फोन पर बात करने वाला खुद को विधायक बता रहा था, और बोला की ये लोग जो बोल रहे हैं वैसे करो। प्रदर्शन के बाद वहां से भागे लोग बीती शाम को वह लोग दोबारा मंडी में रेहड़ी वालों से अवैध वसूली करने पहुंचे। उनमें एक का नाम संजू था और दूसरा मिट्टू था। उनके साथ 5-7 अज्ञात लोग और भी साथ थे। जब मंडी में सारे लोगों ने इकट्ठा होकर रोष प्रदर्शन करना शुरू किया तो सभी लोग जो वसूली करने पहुंचे थे वह वहां से खिसक गए। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने की शिकायत दर्ज मामला पुलिस के पास पहुंचते ही पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारी नेक सिंह ने कहा कि ग्रीनलैंड स्कूल के पास सब्जी मंडी में रेहड़ी वालों से कुछ लोग अवैध वसूली करते थे। जिसकी शिकायत आ चुकी है। उन्होंने बताया कि जांच कर मामला दर्ज किया जाएगा। लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।