यमुनानगर |जगाधरी के रहने वाले एक व्यक्ति को अच्छा मुनाफा कमा कर देने के नाम पर 12 लाख की धोखाधड़ी कर ली गई। आरोपियों ने व्यक्ति को बड़े-बड़े सपने दिखाए थे और कहा था कम से कम 10% का प्रॉफिट बिना कुछ किया ही मिलता रहेगा। पीड़ित ने अब चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है। जगाधरी निवासी सौरभ शर्मा ने थाने में शिकायत देकर बताया कि पिछले साल उसके साथी मोहित अग्रवाल ने लोकेश राजपूत नामक युवक से जनवरी में मुलाकात कराई थी। लोकेश ने बताया था कि उनके बड़े-बड़े पोर्टफोलियो हैं और उसमें पैसा इन्वेस्ट करने से कम से कम 10% का मुनाफा सीधे मिलता रहता है। जितना रुपया इन्वेस्ट किया जाएगा, प्रॉफिट भी उसी हिसाब से बढ़ता चला जाएगा। लोकेश ने भरोसा दिलाने के लिए बताया कि इसी धंधे से उसने दुबई में भी एक फ्लैट ले रखा है। सौरभ ने बताया उसकी बातों में आकर उसने धीरे-धीरे कर अपने व अपनी पत्नी के अकाउंट से लोकेश के अलावा सतीश, राजेंद्र और जितेंद्र के खातों में भी 11 लाख 80 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। रुपए देने के बाद प्रॉफिट के नाम पर उसे महीनों तक टालमटोल की गई। सौरभ ने बताया जब उसने अपने रुपए वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। सौरभ ने पुलिस अधीक्षक को इस मामले में शिकायत दी। जिसके बाद अब थाना जगाधरी सिटी में चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यमुनानगर |जगाधरी के रहने वाले एक व्यक्ति को अच्छा मुनाफा कमा कर देने के नाम पर 12 लाख की धोखाधड़ी कर ली गई। आरोपियों ने व्यक्ति को बड़े-बड़े सपने दिखाए थे और कहा था कम से कम 10% का प्रॉफिट बिना कुछ किया ही मिलता रहेगा। पीड़ित ने अब चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है। जगाधरी निवासी सौरभ शर्मा ने थाने में शिकायत देकर बताया कि पिछले साल उसके साथी मोहित अग्रवाल ने लोकेश राजपूत नामक युवक से जनवरी में मुलाकात कराई थी। लोकेश ने बताया था कि उनके बड़े-बड़े पोर्टफोलियो हैं और उसमें पैसा इन्वेस्ट करने से कम से कम 10% का मुनाफा सीधे मिलता रहता है। जितना रुपया इन्वेस्ट किया जाएगा, प्रॉफिट भी उसी हिसाब से बढ़ता चला जाएगा। लोकेश ने भरोसा दिलाने के लिए बताया कि इसी धंधे से उसने दुबई में भी एक फ्लैट ले रखा है। सौरभ ने बताया उसकी बातों में आकर उसने धीरे-धीरे कर अपने व अपनी पत्नी के अकाउंट से लोकेश के अलावा सतीश, राजेंद्र और जितेंद्र के खातों में भी 11 लाख 80 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। रुपए देने के बाद प्रॉफिट के नाम पर उसे महीनों तक टालमटोल की गई। सौरभ ने बताया जब उसने अपने रुपए वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। सौरभ ने पुलिस अधीक्षक को इस मामले में शिकायत दी। जिसके बाद अब थाना जगाधरी सिटी में चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

हरियाणा में दिखा आदमखोर तेंदुआ:ड्रेन सीवरेज में घुसा, लोगों से सिर्फ 20 मीटर दूर था, इलाका खाली कराया, बच्ची को मार चुका
हरियाणा में दिखा आदमखोर तेंदुआ:ड्रेन सीवरेज में घुसा, लोगों से सिर्फ 20 मीटर दूर था, इलाका खाली कराया, बच्ची को मार चुका हरियाणा के पानीपत में यमुना से सटे भैंसवाल गांव के पास रविवार दोपहर को तीसरे दिन फिर से तेंदुआ देखा गया। इस तेंदुए को वन विभाग, पुलिस की टीमें तीन दिन से तलाश कर रही हैं। जंगलों में ड्रोन की मदद से उसे लगातार ढूंढने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वह ड्रोन के कैमरों में कैद नहीं हुआ। इसी बीच 4 साल की बच्ची को खाने वाले ये आदमखोर तेंदुआ स्थानीय ग्रामीणों के कैमरों में कैद हो गया। करीब 20 मीटर दूरी से लोगों ने उसे अपने मोबाइल के कैमरों में कैद किया। इसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ ड्रेन सीवरेज में घुसा है। वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं
सूचना पर दूसरी ओर तलाश कर रही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद उसकी तलाश शुरू कर दी है। एहतियात के तौर पर क्षेत्र को खाली करवाया गया। पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंच चुकी हैं। ग्रामीणों की भीड़ को दूसरी ओर भेज दिया गया है। तेंदुए को रेस्क्यू करने की PHOTOS…. ग्रामीण बोले- ड्रेन सीवरेज में घुसा है तेंदुआ
प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने वन्य जीव विभाग को बताया कि तेंदुआ ड्रेन नंबर 2 की सीवरेज के भीतर घुसा है। जिसके चलते टीम ने ड्रेन को दोनों ओर से बंद कर दिया। टीम ने एक और प्लास्टिक के ड्रम लगाकर बंद किया है। इस ओर से कई उपकरणों की मदद से दबाव डाला जा रहा है, ताकि तेंदुआ किसी तरह जाल वाली साइड पहुंचे और वह उसमें पकड़ा जाए। ये भी पढ़ें…
हरियाणा में घुसा तेंदुआ, लाठियां लेकर ढूंढ रही पुलिस:खौफजदा लोगों ने खेतों में जाना छोड़ा; 4 साल की बच्ची को मार चुका हरियाणा के पानीपत में यमुना से सटे गांवों में तेंदुए की दस्तक से दहशत का माहौल है। वन विभाग की 6 टीमें यमुना नदी से सटे गांव नवादा-पत्थरगढ़ और हरियाणा सीमा से लगते यूपी यमुना खादर क्षेत्र के जंगलों में ड्रोन उड़ाकर और कॉम्बिंग कर तेंदुए की तलाश करने में जुटी हैं। तेंदुआ गांव नवादा, पत्थरगढ़, तामशाबाद में देखा गया है। करीब पांच दिन पहले यानी 9 जून को हरियाणा के गांव नवादा के सामने यूपी के एरिया में यमुना किनारे खेतों में एक बच्ची को तेंदुए ने मार डाला था। जिससे दोनों राज्यों के गांवों के लोग डरे हुए हैं। टीमें सुबह से शाम तक तेंदुए की तलाश कर रही हैं, लेकिन उसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है (पूरी खबर पढ़ें)

हरियाणा कांग्रेस अडानी को लेकर सड़कों पर उतरी:ED दफ्तर तक मार्च, पुलिस से झड़प; उदयभान, 2 सांसदों को पुलिस ने हिरासत में लिया
हरियाणा कांग्रेस अडानी को लेकर सड़कों पर उतरी:ED दफ्तर तक मार्च, पुलिस से झड़प; उदयभान, 2 सांसदों को पुलिस ने हिरासत में लिया हरियाणा कांग्रेस हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी के घोटालों को लेकर सड़कों पर उतर आई। घोटालों की जांच के लिए जेपीसी गठित नहीं किए जाने के विरोध में कांग्रेस नेता सेबी प्रमुख को हटाने की मांग की। इस प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया। कांग्रेस नेताओं ने चंडीगढ़ में हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय से ED दफ्तर तक मार्च निकाला। इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस के साथ कांग्रेसी नेताओं की तीखी झड़प हो गई। पुलिस ने विरोध कर रहे हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान और अंबाला से सांसद वरुण मुलाना, हिसार सांसद जयप्रकाश जेपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस उन्हें सेक्टर-3 थाने लेकर गई है। इस प्रोटेस्ट को लेकर हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान की ओर से 2 दिन पहले ही लेटर जारी किया गया था। इस लेटर में प्रदेश के सभी बड़े नेताओं को शामिल होने के लिए चंडीगढ़ बुलाया गया था। हरियाणा कांग्रेस के लेटर में क्या था ? हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने लेटर जारी कर बताया था, कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अध्यक्षता में 13 अगस्त को ऑल इंडिया कांग्रेस (AICC) मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई थी, जिसमें पीसीसी अध्यक्ष, एआईसीसी महासचिव और प्रभारी उपस्थित थे। बैठक में अन्य मुद्दों के अतिरिक्त अडानी महाघोटाले पर भी खुलकर चर्चा हुई। बैठक में I.N.D.I.A गठबंधन द्वारा बार बार मांग किए जाने के बावजूद केंद्र सरकार द्वारा हिंडनबर्ग रिपोर्ट द्वारा उजागर इस महाघोटाले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति ( JPC ) का गठन न किए जाने के लिए घोर निंदा की गई। इस घोटाले की चल रही लीपापोती का कड़ा विरोध किया गया।

कुरुक्षेत्र में भाजपा का दलित सम्मान स्वाभिमान समारोह:पूर्व MP तंवर बोले- संविधान नहीं, वे लोग खत्म होंगे, जिन्होंने दलितों का शोषण किया
कुरुक्षेत्र में भाजपा का दलित सम्मान स्वाभिमान समारोह:पूर्व MP तंवर बोले- संविधान नहीं, वे लोग खत्म होंगे, जिन्होंने दलितों का शोषण किया हरियाणा के कुरुक्षेत्र के गांव उमरी में आज सोमवार को भाजपा द्वारा दलित सम्मान स्वाभिमान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भाग लेने के लिए केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सीएम मनोहर लाल पहुंच गए हैं। कार्यक्रम का आयोजन गुरु रविदास मेमोरियल स्थल पर किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनोहर लाल के साथ राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम, पूर्व सांसद अशोक तंवर, राज्य मंत्री सुभाष सुधा सहित कई नेता पहुंचे हैं। महिलाओं-पुरुषों की भीड़ जुटी है। सांसद जिंदल बोले- दलित वर्ग की सेवा ही ईश्वर सेवा कुरुक्षेत्र के भाजपा सांसद नवीन जिंदल ने समारोह में कहा कि वे इस कार्यक्रम में आई हुई जनता का धन्यवाद करते हैं। हमारे मुख्य अतिथि मनोहर लाल का भी यहां पहुंचने पर स्वागत है। और भी केंद्रीय और राज्य मंत्री आए हैं, उनका भी वे स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि आप लोगों की वजह से उनको तीसरी बार कुरुक्षेत्र लोकसभा से सांसद बनने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि दलित वर्ग की सेवा ही सही मायने में ईश्वर की सेवा है। आप लोगों के लिए वे बहुत कुछ करना चाहते हैं। आप लोगों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की भी शुभकामनाएं देता हूं। अशोक तंवर बोले- भाजपा संविधान को मानती है
पूर्व सांसद अशोक तंवर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र की भूमि पर गुरु रविदास मेमोरियल स्थल का शिलान्यास मनोहर लाल के द्वारा किया गया था। 10 सालों का रिकॉर्ड उठा कर देख लीजिये भाजपा ने दलित समाज के लिए काम किये हैं, नौकरी देने की बात हो या अन्य काम हो, दलित समाज के लोग पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान को मानती है और संविधान के अनुसार काम करती है। डा. तंवर ने कहा कि जो झूठ का ताना-बाना बुनने की कोशिश है, जो झूठ चलाया जाता है, कि संविधान खत्म हो जाएगा। वे कहना चाहते हैं कि आरक्षण होगा न संविधान खत्म होगा, खत्म वह लोग होंगे, जिन्होंने 60 सालों में दलित वर्ग का शोषण किया है। कांग्रेस राज में मिर्चपुर कांड सहित कई ऐसे कांड हुए हैं। दलित समाज को बुनियादी सुविधा देने का काम है भाजपा सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दलित विरोधी और संविधान विरोधी काम करती हैं। जहां-जहां कांग्रेस की सरकार आयी, वहां पर दलित समाज का पैसा दूसरे कामों में लगाने का काम किया है। इसलिए सभी दलित समाज के लोग मजबूती से लड़ाई लड़ें , संगठित हो जाओ एक हो जाओ। उन्होंने आह्वान किया कि कांग्रेस वालों वोट मत कीजिये। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का साथ दे और तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाने का काम करें। विधानसभा चुनाव के मौके पर भाजपा दलित समाज को साधने का प्रयास कर रही है। समारोह का आयोजन इसी को लेकर किया जा रहा है। पंडाल भी लोगों से भर गया है। भाजपा नेता व मंत्री यहां भाजपा सरकार द्वारा दलित समाज के लिए किए गए कार्यों की जानकारी देकर चुनाव में भाजपा के प्रति वोट की अपील करेंगे।