हिसार | प्रदेश सरकार के आदेशानुसार नगर निगम हिसार से संबंधित सभी समस्याओं के समाधान को लेकर निगम कार्यालय के सभागार में पिछले पांच दिन से चल रहे शिविर में अभी तक 145 शिकायतें पहुंची हैं। इनमें से 38 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। 35 को कारण सहित रिजेक्ट किया गया है। बाकी शिकायतें अंडर प्रोसेस हैं यानी कि इन पर काम चल रहा है। पांचवें दिन सोमवार को निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। समाधान शिविर सुबह 9 बजे शुरू हुआ जो 11 बजे तक चला। इसमें शहरवासियों ने प्रॉपर्टी टैक्स, सफाई, तहबाजारी, जन्म-मृत्यु व तकनीकी शाखा आदि शिकायतें दीं। हिसार | प्रदेश सरकार के आदेशानुसार नगर निगम हिसार से संबंधित सभी समस्याओं के समाधान को लेकर निगम कार्यालय के सभागार में पिछले पांच दिन से चल रहे शिविर में अभी तक 145 शिकायतें पहुंची हैं। इनमें से 38 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। 35 को कारण सहित रिजेक्ट किया गया है। बाकी शिकायतें अंडर प्रोसेस हैं यानी कि इन पर काम चल रहा है। पांचवें दिन सोमवार को निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। समाधान शिविर सुबह 9 बजे शुरू हुआ जो 11 बजे तक चला। इसमें शहरवासियों ने प्रॉपर्टी टैक्स, सफाई, तहबाजारी, जन्म-मृत्यु व तकनीकी शाखा आदि शिकायतें दीं। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

हरियाणा की एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी को मिला A+ ग्रेड:कुलपति ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा- यह सर्वश्रेष्ठ ग्रेडिंग, 4.00 में से 3.52 अंक मिले
हरियाणा की एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी को मिला A+ ग्रेड:कुलपति ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा- यह सर्वश्रेष्ठ ग्रेडिंग, 4.00 में से 3.52 अंक मिले देशभर में प्रसिद्ध हरियाणा की हिसार स्थित एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी को A+ ग्रेड मिला है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय कृषि शिक्षा प्रत्यायन बोर्ड (नैब) की ओर से ग्रेड जारी किया गया है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) इससे पहले लगातार A ग्रेड हासिल कर रहा था। अब विश्वविद्यालय का ओवरऑल ग्रेड A+ हो गया है। A+ ही नैब की सर्वश्रेष्ठ ग्रेडिंग होती है। HAU के विभिन्न महाविद्यालयों एवं उनमें चल रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों को भी 5 साल की मान्यता प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त कृषि महाविद्यालय, बावल को भी पहली बार मान्यता प्रदान की गई है। विश्वविद्यालय ने ग्रेडिंग के 4.00 में से 3.52 अंक प्राप्त कर यह कामयाबी हासिल की है। वहीं HAU के कुलपति ने कहा कि यह A+ ग्रेड हरियाणा राज्य और विश्वविद्यालय के शिक्षक, गैरशिक्षक कर्मचारियों और विद्यार्थियों की प्रतिभा व किसानों की मेहनत का परिणाम है। ICAR ने 5 साल के लिए दी मान्यता
दरअसल, नैब की टीम गुणात्मक व मात्रात्मक मीट्रिक पर आंकलन करती हैं। इस टीम में शामिल वरिष्ठ शिक्षाविदों ने शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों, पूर्व विद्यार्थियों, के साथ मुलाकात की और महाविद्यालयों, हॉस्टलों, खेल, स्वास्थ्य सहित विभिन्न आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण करने के उपरांत गुणात्मक घटकों का आकलन किया। विश्वविद्यालय को A+ ग्रेड के साथ 5 वर्ष यानि 1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2028 के लिए ICAR ने मान्यता प्रदान की है। HAU के अंतर्गत आने वाले महाविद्यालयों में विभिन्न विषयों से संबंधित कोर्सेज कराए जाते हैं जिनमें यूजी के 7, पीजी के 47 व पीएचडी के 42 कोर्सेज शामिल हैं। HAU को यह पुरस्कार मिल चुके
विश्वविद्यालय को कृषि उत्पादकता में वृद्धि और ग्रामीण समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान के लिए वर्ष 2019 में प्रतिष्ठित कृषि शिक्षा सम्मान अवॉर्ड प्रदान किया गया था। विश्वविद्यालय के एग्री बिजनेस इंक्युबेशन सेंटर(एबिक) को राष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2021 में बेस्ट इंक्युबेशन सेंटर का अवॉर्ड मिला। विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केन्द्र, महेंद्रगढ़ को वर्ष 2022 में राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ कृषि विज्ञान केंद्र पुरस्कार से नवाजा गया है। वर्ष 2023 में विश्वविद्यालय को सरसों अनुसंधान एवं विकास कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए सर्वश्रेष्ठ केन्द्र अवॉर्ड, चारा व बाजरा अनुभाग को दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ अनुसंधान केंद्र अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। अब 4 साल में आएगी फसलों की नई किस्म
विश्वविद्यालय में स्पीड ब्रीडिंग और माइक्रोमेटेरोलॉजी लैब की स्थापना की गई है जिससे फसलों की नई किस्म को जारी करने के लिए 3 से 4 साल का समय लगेगा जोकि पहले 10 से 12 वर्ष लगता था। विश्वविद्यालय ने विभिन्न फसलों की 44 किस्में विकसित की हैं। HAU प्रदेश के 6 लाख किसानों से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है व उनको दैनिक आधार पर मौसम की स्टीक जानकारी उपलब्ध करवा रहा है। विश्वविद्यालय के 7 कृषि विज्ञान केंद्रों पर स्थित सामुदायिक रेडियो स्टेशन के माध्यम से किसानों तक खेतीबाड़ी की तकनीकी जानकारी पहुंचा रहा है। पिछले 5 सालों में 65 स्टार्टअप्स स्थापित हो चुके हैं जिनके लिए 7 करोड़ की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। HAU ने गत वर्षों में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करते हुए 6 पेटेंट, 11 कॉपीराइट व 11 डिजाइन सहित कुल 28 बौद्धिक संपदा अधिकार प्राप्त किए।

हरियाणा में पीएम की रैली को लेकर पुलिस अलर्ट:करनाल में युमनानगर जाने के रास्ते पर की नाकाबंदी, हैवी व्हीकल किए बंद
हरियाणा में पीएम की रैली को लेकर पुलिस अलर्ट:करनाल में युमनानगर जाने के रास्ते पर की नाकाबंदी, हैवी व्हीकल किए बंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज यमुनानगर आगमन को देखते हुए करनाल पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है। करनाल जिले की सीमाओं से गुजरने वाले वाहनों की कड़ी चेकिंग की जा रही है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो। पुलिस ने रविवार रात को जिले में दो बड़े एंट्री पॉइंट्स रखे गए है। जिसमें कुंजपुरा रोड और इंद्री रोड पर कड़ी नाकेबंदी की है। इन दोनों स्थानों पर नाके लगाए गए हैं और यहां से गुजरने वाले हर वाहन की जांच की जा रही है। यमुनानगर की तरफ जाने वाले हैवी व्हीकल पर रोक करनाल पुलिस कप्तान गंगा राम पूनिया ने बताया कि प्रधानमंत्री का आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। यमुनानगर रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था न बिगड़े उसके लिए हैवी व्हीकल्स जाने पर रोक लगा दी है ताकि पीएम के गुजरने से पहले रास्ता पूरी तरह से क्लियर रहे और किसी तरह की बाधा न आए। गाड़ियों के कागजात भी हो रहे चेक, संदिग्ध हरकत पर तुरंत एक्शन नाकों पर तैनात इंस्पेक्टर तरसेम कंबोज ने बताया कि यमुनानगर की तरफ जाने वाले हर वाहन चेकिंग के साथ गाड़ियों के कागजात भी जांचे जा रहे हैं। यदि किसी भी वाहन में कोई संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति दिखाई देता है तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कप्तान द्वारा पूरे करनाल जिले में गश्त बढ़ा दी गई है और पुलिस ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। ट्रक चालक यमुनानगर की ओर हैवी व्हीकल न लेकर जाएं सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मोदी के यमुनानगर आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। खास तौर पर इंद्री रोड पर नाका लगाया गया है ताकि कोई हैवी व्हीकल उस तरफ न जा सके। उन्होंने ट्रक ड्राइवरों से अपील की है कि वे 14 अप्रैल को यमुनानगर की ओर अपने वाहन न ले जाएं। इससे ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी और सुरक्षा में कोई खलल नहीं आएगा। यमुनानगर में थर्मल प्लांट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यमुनानगर में 800 मेगावाट के थर्मल पावर प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले वे हिसार में एयरपोर्ट का लोकार्पण भी करेंगे। दोनों कार्यक्रमों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हैं। यमुनानगर की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचा जा सके।

हरियाणा में 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 10 बजे:2.23 लाख स्टूडेंट्स ने दिए थे एग्जाम; अध्यक्ष बोले- डबल वेरिफिकेशन के बाद जारी होगा
हरियाणा में 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 10 बजे:2.23 लाख स्टूडेंट्स ने दिए थे एग्जाम; अध्यक्ष बोले- डबल वेरिफिकेशन के बाद जारी होगा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) का 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज आएगा। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा और सचिव मुनीश नागपाल ने भिवानी में बोर्ड के ऑफिस में सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। 2,23,392 स्टूडेंट्स ने 12वीं कक्षा के एग्जाम दिए थे। इससे पहले चर्चा थी कि रिजल्ट 12 मई को जारी होगा। हालांकि सोमवार शाम को बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि 12वीं कक्षा के रिजल्ट की तैयारी चल रही है। जिन बच्चों के 80% से अधिक अंक हैं, उनके रिजल्ट की डबल वेरिफिकेशन की जारी है, ताकि कोई कमी न रहे। रिजल्ट फाइनल होते ही जारी किया जाएगा। बोर्ड अध्यक्ष ने कहा था- 45 दिन में जारी होगा रिजल्ट
HBSE के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा ने एग्जाम खत्म होने के 45 दिनों के अंदर परीक्षा परिणाम घोषित करने का वादा किया था। 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट के लिए 12 मई और 15 मई की संभावित तिथियां तय की गई थीं। हालांकि, 12 मई को रिजल्ट घोषित नहीं हो पाया। पिछले साल रिजल्ट कैसा था?
पिछले साल 12वीं में कुल 85.31% स्टूडेंट्स पास हुए। लड़कों का प्रदर्शन बेहतर रहा। उन्होंने 88.14% पास प्रतिशत हासिल किया, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 82.52% रहा। उम्मीद की जा रही है कि 2025 में भी हरियाणा बोर्ड के नतीजे पिछले साल की तरह शानदार रहेंगे।