हिसार | जिले में ग्लैंडर्स बीमारी से एक खच्चर पॉजिटिव मिलने पर पशुपालन विभाग ने अश्व प्रजाति के पशुओं में पाई जाने वाली जीवाणु जनित बीमारी ग्लैंडर्स को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। भारत सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के डीएएचडी मत्स्य मंत्रालय द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जिला हिसार को अश्व प्रजाति के पशुओं में ग्लैंडर्स बीमारी से बचाव, नियंत्रण के लिए नियंत्रित क्षेत्र घोषित किया गया है। साथ ही घोड़े, गधे, खच्चर व अश्व प्रजाति के पशुओं की जिले से अन्य स्थान पर आवाजाही को पूर्ण प्रतिबंधित किया गया है। पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उपनिदेशक डॉ. सुभाष चंद्र जांगड़ा ने बताया कि अश्व जाति के पशुओं की दौड़, मेले, प्रदर्शनी, खेल आदि आयोजन तथा एकत्रित करने पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने बताया कि ग्लैंडर्स घोड़ों की प्रजातियों में एक जानलेवा संक्रामक रोग है। हिसार | जिले में ग्लैंडर्स बीमारी से एक खच्चर पॉजिटिव मिलने पर पशुपालन विभाग ने अश्व प्रजाति के पशुओं में पाई जाने वाली जीवाणु जनित बीमारी ग्लैंडर्स को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। भारत सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के डीएएचडी मत्स्य मंत्रालय द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जिला हिसार को अश्व प्रजाति के पशुओं में ग्लैंडर्स बीमारी से बचाव, नियंत्रण के लिए नियंत्रित क्षेत्र घोषित किया गया है। साथ ही घोड़े, गधे, खच्चर व अश्व प्रजाति के पशुओं की जिले से अन्य स्थान पर आवाजाही को पूर्ण प्रतिबंधित किया गया है। पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उपनिदेशक डॉ. सुभाष चंद्र जांगड़ा ने बताया कि अश्व जाति के पशुओं की दौड़, मेले, प्रदर्शनी, खेल आदि आयोजन तथा एकत्रित करने पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने बताया कि ग्लैंडर्स घोड़ों की प्रजातियों में एक जानलेवा संक्रामक रोग है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

हरियाणा में सुसाइड से पहले दोस्त को वीडियो कॉल:युवक बोला-4 लोग पैसे का दबाव बना रहे, पंखे पर लगाया फंदा दिखाया, फिर जान दे दी
हरियाणा में सुसाइड से पहले दोस्त को वीडियो कॉल:युवक बोला-4 लोग पैसे का दबाव बना रहे, पंखे पर लगाया फंदा दिखाया, फिर जान दे दी हरियाणा के गुरुग्राम में BSC के एक छात्र ने दोस्तों के पैसे के दबाव से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। वह काफी समय से सोहना में दमदमा रोड पर स्थित PG में रह रहा था। आत्महत्या से पहले छात्र ने अपने दोस्त से वीडियो कॉल की। पंखे पर लगाया फंदा भी दिखाया। वीडियो में वह रोता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। छात्र का एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उसने 4 लोगों पर पैसों के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। PG में रह रहा था विजेंद्र
मृतक की पहचान मेवात के गंडूरी गांव के रहने वाला विजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह सोहना के समीप जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी में BSC माइक्रोबायोलॉजी का छात्र था। विजेंद्र सिंह काफी समय से सोहना में दमदमा रोड पर स्थित सक्षम PG में किराए पर रह रहा था। शुक्रवार रात उसने अपने दोस्त के पास फोन किया। उसने कहा कि उसे 4 लोग गंडूरी निवासी टिंकू, धर्मा, योगेश खटाना व नगीना निवासी सोनू उस पर पैसे के लिए दबाव बना रहे हैं। इससे वह डिप्रेशन में है। कहा- उससे ये सब सहन नहीं होता
विजेंद्र ने दोस्त से कहा कि वह आत्महत्या कर रहा है। उसने दोस्त को कमरे में पंखे पर लगाया फंदा भी दिखाया। बातचीत के दौरान वह रोता रहा। अब उससे सहन नहीं होता। चारों लोग उसे पर लगातार पैसे का प्रेशर दे रहे है। इसके बाद उसने अपने कमरे में फांसी लगा कर जान दे दी। छात्र के पिता ने इन चारों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। सोहना थाना के जांच अधिकारी हरिओम ने बताया कि छात्र विजेंद्र के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट व परिजनों, दोस्त के बयान पर छानबीन की जा रही है।

नायब सैनी ही हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे:2 डिप्टी CM भी संभव; मंत्रिमंडल में 2 पुराने और 10 नए चेहरे रखे जाएंगे
नायब सैनी ही हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे:2 डिप्टी CM भी संभव; मंत्रिमंडल में 2 पुराने और 10 नए चेहरे रखे जाएंगे हरियाणा विधानसभा में भाजपा की जीत की हैट्रिक के बाद अब नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि शनिवार को दशहरा के दिन मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। इससे पहले भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता का चुनाव किया जाएगा। इसके लिए नायब सैनी दिल्ली भी गए हैं। वैसे तो पार्टी हाईकमान की ओर से नायब सिंह सैनी को ही मुख्यमंत्री बनाने को लेकर हरी झंडी दी जा चुकी है, लेकिन औपचारिक प्रक्रिया में फिर से उनके नाम का चयन किया जाएगा। वहीं, नई सरकार में मंत्री बनने के लिए विधायकों में भागदौड़ शुरू हो गई है। अधिकांश पुराने मंत्रियों के चुनाव हारने से अब नए लोगों को मौका मिलने की उम्मीद है। चुनाव के नतीजे आने के बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के दिल्ली निवास पर कई नेताओं का जमावड़ा लग गया है। भाजपा के हरियाणा चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और सह प्रभारी बिप्लव देब ने मनोहर लाल खट्टर के साथ बैठकर रणनीति तैयार की है। इस बैठक में मंत्रियों के नामों सहित अन्य मामलों पर चर्चा की गई। 2 डिप्टी CM बनाए जाने की चर्चा
नई सरकार में CM के साथ 2 डिप्टी CM बनाए जाने की चर्चा शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि वरिष्ठता के आधार पर पूर्व गृह मंत्री अनिल विज और एक ब्राह्मण विधायक को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। सियासी गलियारों में चर्चा यह भी है कि भाजपा हाईकमान विज जैसे वरिष्ठ नेताओं को उचित सम्मान देना चाहती है। पार्टी का मानना है कि जिस तरह से प्रदेश की जनता ने भाजपा को स्पष्ट जनादेश है, उसमें कई नेताओं को सरकार में समायोजित किया जाएगा। भाजपा लाना चाहती है डिप्टी CM फॉर्मूला
हरियाणा में BJP नई सरकार में डिप्टी CM फॉर्मूले को लाना चाहती है। इसकी सबसे बड़ी वजह सरकार में सीनियरिटी को लेकर होने वाला विवाद है। अभी अनिल विज नई सरकार में सबसे सीनियर नेता हैं। इसके अलावा वह CM बनने का दावा भी ठोक चुके हैं। ऐसे में उन्हें मैनेज करने के लिए पार्टी उन्हें डिप्टी CM बना सकती है। हालांकि, विज के अलावा दूसरे डिप्टी CM के चेहरे को लेकर अभी संशय बना हुआ है। कई नए चेहरों को मिल सकता है मंत्रिमंडल में मौका
नई सरकार में भाजपा के कई नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। पुराने चेहरों में पूर्व गृह मंत्री अनिल विज, मूलचंद शर्मा और महिपाल ढांडा का नाम तो लगभग तय है। वहीं, नए चेहरों में जातीय और क्षेत्रीय तौर पर फरीदाबाद से विपुल गोयल, भिवानी से घनश्याम सर्राफ, बादशाहपुर से राव नरवीर, इसराना से कृष्ण लाल पंवार, नरवाना से कृष्ण कुमार बेदी, राई से कृष्णा गहलावत, जींद से डॉ. कृष्ण मिड्डा, गोहाना से डॉ. अरविंद शर्मा और यमुनानगर से घनश्याम अरोड़ा का नाम चर्चाओं में है। इसके अलावा करनाल के घरौंडा से विधायक हरविंदर कल्याण को विधानसभा स्पीकर बनाए जाने की चर्चाएं हैं। वहीं, पूर्व डिप्टी स्पीकर रणवीर गंगवा को अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। ग्राफिक्स में जानिए क्यों मिल सकती है इन नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह…

दादरी में पहलगाम हमले का विरोध:लोगों ने निकाला कैंडल मार्च; जान गंवाने वाले लोगों को दी श्रद्धांजलि, सरकार से कार्रवाई की मांग
दादरी में पहलगाम हमले का विरोध:लोगों ने निकाला कैंडल मार्च; जान गंवाने वाले लोगों को दी श्रद्धांजलि, सरकार से कार्रवाई की मांग जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर चरखी दादरी सहित पूरे देश में रोष बना हुआ है। इसी के चलते दादरी जिले के बाढड़ा कस्बे में बीती देर शाम विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग सड़क पर उतरे और कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान कस्बे के मुख्य क्रांतिकारी चौक पर इकट्ठे होकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। कैंडल मार्च निकाल रहे लोगों ने रोष जताते हुए कहा कि आतंकियों ने बेकसूर पर्यटकों पर जिस प्रकार से हमला किया है वो बेहद निंदनीय है। पाकिस्तान की ओर से इस प्रकार की कायराना हरकत कर देश की शांति व्यवस्था को भंग करने की नाकाम कोशिश की गई है। आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है और पाकिस्तान को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ेगा। कैंडल मार्च निकाल रहे लोगों ने इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। जान गंवाने वाले लोगों को दी श्रद्धांजलि
सामाजिक संगठनों के लोगों ने कस्बे के अलग-अलग सड़कमार्गों पर कैंडल मार्च निकाला। उसके बाद वे क्रांतिकारी चौक पहुंचे। जहां कैंडल रखकर आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया।