AAP पर भड़के पंजाब कांग्रेस प्रधान वड़िंग:बोले- जनता की अदालत में जाएंगे; बाजवा पर FIR दर्ज कर सरकार ने पार की हदें

AAP पर भड़के पंजाब कांग्रेस प्रधान वड़िंग:बोले- जनता की अदालत में जाएंगे; बाजवा पर FIR दर्ज कर सरकार ने पार की हदें

लुधियाना उपचुनाव से पहले ऑल इंडिया अलायंस में शामिल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस आमने-सामने आ गई है। लुधियाना के सांसद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ दर्ज मामले को लेकर सरकार को घेरा है। वड़िंग ने कहा कि आप सरकार ने बदले की भावना से मामला दर्ज किया है। वह इस सवाल का जवाब जनता की अदालत और कानून की अदालत में देंगे। वड़िंग ने अपने X पर कही ये तीन बातें
-विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा पर मीडिया द्वारा पहले से बताई गई बातों को दोहराने के लिए एफआईआर दर्ज की गई है।
आप सरकार ने असहिष्णुता और तानाशाही की सभी हदें पार कर दी हैं।
-हम कानून की अदालत और लोगों की अदालत में इसका मुकाबला करेंगे और हर जगह इस सरकार के क्रूर इरादों को परास्त करेंगे।
-सत्ता में बैठे लोगों को यह स्पष्ट कर रहे हैं कि कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को डराया नहीं जा सकता। क्या है पूरा मामला पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू के बाद मुश्किलों में घिर गए हैं। मोहाली के स्टेट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बाजवा के खिलाफ बीएनएस की धारा 197 (1) (डी) और 353 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, यह विवाद भी बड़ा दिलचस्प है। बाजवा एक निजी चैनल के प्रोग्राम में शामिल हुए थे। उन्होंने राज्य की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे को लेकर जब एंकर ने सवाल किया तो उन्होंने कहा था, “पंजाब में 50 ग्रेनेड आए थे, जिनमें से 18 इस्तेमाल हो चुके हैं, जबकि 32 बाकी हैं।” जैसे ही रविवार को शो से पहले उसका टीज़र चलने लगा तो इस मामले का सरकार ने खुद संज्ञान ले लिया। वहीं, दोपहर 12 बजे के करीब एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस रवजोत ग्रेवाल उनके चंडीगढ़ के सेक्टर-8 स्थित घर पर पहुंची थी। साथ ही बाजवा द्वारा ग्रेनेड से जुड़े मामले में उनका सोर्स पूछा गया। वह करीब 15 मिनट तक वहां रुकी। इसके बाद वह वहां से निकल गई। मीडिया से बातचीत में कहा कि बाजवा सहयोग नहीं कर रहे हैं। शाम को जैसे ही आठ बजे शो हुआ, उसके बाद केस दर्ज हुआ। लुधियाना उपचुनाव से पहले ऑल इंडिया अलायंस में शामिल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस आमने-सामने आ गई है। लुधियाना के सांसद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ दर्ज मामले को लेकर सरकार को घेरा है। वड़िंग ने कहा कि आप सरकार ने बदले की भावना से मामला दर्ज किया है। वह इस सवाल का जवाब जनता की अदालत और कानून की अदालत में देंगे। वड़िंग ने अपने X पर कही ये तीन बातें
-विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा पर मीडिया द्वारा पहले से बताई गई बातों को दोहराने के लिए एफआईआर दर्ज की गई है।
आप सरकार ने असहिष्णुता और तानाशाही की सभी हदें पार कर दी हैं।
-हम कानून की अदालत और लोगों की अदालत में इसका मुकाबला करेंगे और हर जगह इस सरकार के क्रूर इरादों को परास्त करेंगे।
-सत्ता में बैठे लोगों को यह स्पष्ट कर रहे हैं कि कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को डराया नहीं जा सकता। क्या है पूरा मामला पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू के बाद मुश्किलों में घिर गए हैं। मोहाली के स्टेट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बाजवा के खिलाफ बीएनएस की धारा 197 (1) (डी) और 353 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, यह विवाद भी बड़ा दिलचस्प है। बाजवा एक निजी चैनल के प्रोग्राम में शामिल हुए थे। उन्होंने राज्य की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे को लेकर जब एंकर ने सवाल किया तो उन्होंने कहा था, “पंजाब में 50 ग्रेनेड आए थे, जिनमें से 18 इस्तेमाल हो चुके हैं, जबकि 32 बाकी हैं।” जैसे ही रविवार को शो से पहले उसका टीज़र चलने लगा तो इस मामले का सरकार ने खुद संज्ञान ले लिया। वहीं, दोपहर 12 बजे के करीब एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस रवजोत ग्रेवाल उनके चंडीगढ़ के सेक्टर-8 स्थित घर पर पहुंची थी। साथ ही बाजवा द्वारा ग्रेनेड से जुड़े मामले में उनका सोर्स पूछा गया। वह करीब 15 मिनट तक वहां रुकी। इसके बाद वह वहां से निकल गई। मीडिया से बातचीत में कहा कि बाजवा सहयोग नहीं कर रहे हैं। शाम को जैसे ही आठ बजे शो हुआ, उसके बाद केस दर्ज हुआ।   पंजाब | दैनिक भास्कर