ITI छात्रों के लिए हरियाणा सरकार की नई पहल, EWS वर्ग को मिलेगा मासिक वित्तीय सहयोग; तकनीकी शिक्षा और रोजगार पर रहेगा फोकस
हरियाणा सरकार तकनीकी शिक्षा को अधिक सुलभ और रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में पढ़ाई के दौरान आर्थिक दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए सरकार ने उन्हें हर महीने 2,000 रुपये का स्टाइपेंड देने की योजना तैयार की है। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि केवल आर्थिक अभाव के कारण कोई भी विद्यार्थी तकनीकी प्रशिक्षण से वंचित न रहे या बीच में अपनी पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर न हो। राज्य सरकार का मानना है कि…
